Expert

एंग्जाइटी और डिमेंशिया के लक्षणों को कम कर सकते हैं ये 3 एक्सरसाइज, जानें करने का तरीका

छोटी-छोटी एक्सरसाइज से भी आप दिमाग को तेज बना सकते हैं। आगे जानते हैं हाथों से की जानें वाली इन आसान एक्सरसाइज के बारे में
  • SHARE
  • FOLLOW
एंग्जाइटी और डिमेंशिया के लक्षणों को कम कर सकते हैं ये 3 एक्सरसाइज, जानें करने का तरीका

Best Exercises To Reduce Anxiety: आज के समय में एंग्जायटी, स्ट्रेस और डिप्रेशन के मामलो में इजाफा हुआ है। दरअसल, काम का प्रेशर और पर्सनल लाइफ में होने वाले उतार-चढ़ाव की वजह से लोगों को स्ट्रेस होने लगा है। स्ट्रेस के चलते व्यक्ति तनाव से ग्रस्त होता है, जिसका असर उसके मानसिक और शारीरिक सेहत पर पड़ता है। हर उम्र के लोगों को अलग-अलग वजह से स्ट्रेस (Stress) का सामना करना पड़ सकता है। इससे व्यक्तिक की कार्य क्षमता प्रभावित होती है। लंबे समय तक स्ट्रेस बने रहने से व्यक्ति को अधिक आयु में अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी समस्या हो सकती है। इस लेख में आगे जानते हैं कि ब्रेन की पावर को बढ़ाने और अल्जाइमर व डिमेंशिया के खतरे को कम करने के लिए आपको किस तरह की एक्सरसाइज करनी चाहिए। इस एक्सरसाइज (Brain Exercise) को आप किसी भी समय कर सकते हैं। यह आपके मस्तिष्क की नसों को आराम पहुंचाने और ब्रेन के कार्य को बेहतर करने में मदद कर सकती हैं। योगाचार्य दीपक पोखरियाल ने अपने इंस्टा अकाउंट केवालयोगी में इस एक्सरसाइज को शेयर किया  है। आगे जानते हैं हाथों से की जानें वाली ये आसान एक्सरसाइज के बारे में। 


इस पेज पर:-


ब्रेन एक्सरसाइज करने के फायदे - Benefits Of Brain Exercise in Hindi 

संज्ञानात्मक क्षमताओं मजबूत होना

स्ट्रेस की वजह से व्यक्ति की कॉग्नेटिव स्किल कमजोर हो जाती है। इस एक्सरसाइज से कॉग्नेटिव माइंड बेहतर होता है। स्कूल व कॉलेज जानें वाले बच्चों के लिए ये एक्सरसाइज फायदेमंद हो सकती है। इससे तर्क क्षमता बेहतर होती है और बच्चों को मैथ्स आदि के सवाल हल करने में आसानी होती है। 

brain exercise in hindi

मेमोरी रिटेंशन को बढ़ाना

इस आसान एक्सरसाइज को करना बेहद ही सरल है। इसे आप किसी भी समय कर सकते हैं। इससे मैमोरी की रिटेंशन पावर बढ़ती है। जिन लोगों को चीजों को भूलने की समस्या है उनको इस एक्सरसाइज से फायदा मिलता है। 

ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए आसान एक्सरसाइज - Best Exercise For Increase Brain Power In Hindi 

उंगलियों को क्रॉस करें 

यह एक्सरसाइज आप दोनों हाथों से कर सकते हैं। इसके लिए अनामिका उंगली को मध्यमा उंगली से क्रॉस करें।  इसके बाद आप रिंग फिंगर को अंगूठे के साथ मिलाएं। इसके बाद सबसे छोटी उंगली को क्लॉक वाइस घुमाएं। इस एक्सरसाइज को आप दूसरे हाथों से भी कर सकते हैं। इसे आप 2 से 3 मिनट तक कर सकते हैं। 

उंगलियों को स्ट्रेच करें 

इस एक्सरसाइज में आप अपनी हथेली को खोलें। इसके बाद सभी उंगलियों को पोर और अंगूठे को जोड़े। इसके बाद झटके से उंगलियों को खोलें। इस एक्सरसाइज को आप दोनों हाथों से कर सकते हैं। साथ ही, इसे आप 3 से 4 मिनट तक कर सकते हैं। इससे नींद बेहतर होती है। 

अंगूठे को स्ट्रेच करें 

सभी उंगलियों को स्ट्रेच करने के बाद आप हाथ की हथेली को नॉर्मल पोजीशन में रखें। इसके बाद आप अंगूठे को छोटी उंगली के अंतिम छोर से छुआते हुए बाहर की ओर से जाएं। इसको आप करीब 2 से 3 मिनट तक कर सकते हैं। इसके नियमित अभ्यास से आपकी एकाग्रता बेहतर होती है और आप हर काम में फोकस हो पाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 आयुर्वेदिक हर्बल फूड्स

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yogacharya Deepak Pokhriyal (@kaivalyayogi)

इस एक्सरसाइज को करना बेहद सरल है। इसे किसी भी उम्र के व्यक्ति द्वारा किया जा सकता है। इसके नियमित अभ्यास से तनाव तेजी से दूर होता है। साथ ही, व्यक्ति की ब्रेन पावर बेहतर होती है। इस एक्सरसाइज से अल्जाइमर और डिमेंशिया का खतरा कम होता है। इसके अलावा, बच्चों की मेमोरी भी तेज हो सकती है। अगर आपको कोई स्टेप समझ न आए तो आप ऊपर दिए वीडियो को देख सकते हैं। 

यह विडियो भी देखें

Read Next

वर्कआउट के बाद बढ़ने लगती है मांसपेशियों में ऐंठन, तो ये 5 टिप्स दिलाएंगे दर्द से राहत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version