मलाइका अरोड़ा रोज पीती हैं ये हेल्दी जूस, इंस्टाग्राम पर शेयर किया अपना सीक्रेट मंत्रा

Malaika Arora Starts Her Day With This ABC and Ginger Juice: एबीसी यानि सेब, गाजर और चुकंदर से बने जूस का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मलाइका अरोड़ा रोज पीती हैं ये हेल्दी जूस, इंस्टाग्राम पर शेयर किया अपना सीक्रेट मंत्रा

Malaika Arora Starts Her Day With This ABC and Ginger Juice: बॉलीवुड की मुन्नी मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। मलाइका को अक्सर ही योगा क्लास के बाहर सॉप्ट किया जाता है। मलाइका हेल्दी और फिट बॉडी के लिए एक्सरसाइज और योग पर जितना फोकस्ड हैं, उतना ही अपनी डाइट को लेकर भी कंसन्ट्रेटेड रहती हैं। परफेक्ट फिगर के लिए एक्ट्रेस जो कुछ भी करती हैं, उसके बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट जरूर करती हैं। हालही में मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक जूस की तस्वीर को पोस्ट किया। एक्ट्रेस ने अपनी स्टोरी में बताया कि वह रोजाना अदरक के साथ एबीसी जूस का सेवन करती हैं। मलाइका अरोड़ा की इंस्टाग्राम स्टोरी को देखने के बाद फैंस जानना चाहते हैं कि आखिरकार एबीसी जूस क्या है और इसे पीने से सेहत को क्या फायदा मिलता है।

क्या है एबीसी जूस?- What is ABC Juice?

मलाइका अरोड़ा रोजाना जो जूस पीती हैं उसका नाम एबीसी जूस है। एबीसी जूस सेब (Apple), चुकंदर (Beetroot) , गाजर (Carrot) को मिलाकर बनाया जाता है। मलाइका अरोड़ा इस जूस को स्पेशल बनाने के लिए इसमें अदरक मिलाती हैं। यह जूस एक डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है। 3 फल और 1 सब्जी को मिलाकर बनाए जाने वाले इस जूस में ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह जूस शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ेंः गर्मी में शरीर को ठंडा रखेगी खरबूजे की शिकंजी, जानें इसके फायदे और रेसिपी

abc-juice_ins

एबीसी जूस में मौजूद पोषक तत्व- ABC Juice Nutrition in Hindi

सेब, चुकंदर और गाजर को मिलाकर बनाए गए इस जूस का सेवन करने से शरीर को बीमारियों से दूर रखने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है। 3 फलों को मिलाकर बनाए जाने वाले एबीसी जूस के पोषक तत्व नीचे दिए गए हैं।

  • फाइबर
  • शुगर
  • विटामिन ए
  • विटामिन सी
  • कार्बोहाइड्रेट
  • कैल्शियम
  • आयरन
  • प्रोटीन

एबीसी जूस पीने के फायदे - ABC Juice Health Benefits in Hindi

  1. एबीसी जूस कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चूंकि गाजर में ल्यूटिन, बीटा-कैरोटीन और अल्फा होता है। यह पोषक तत्व हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। वहीं, सेब होने की वजह से यह जूस ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  1. एबीसी जूस का सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। जिसकी वजह से किडनी फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
  2. सेब, गाजर और चुकंदर का जूस खून को साफ करने के लिए जाना जाता है। एबीसी जूस का सेवन करने से शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद मिलती है। इसकी वजह से स्किन ग्लोइंग और बेदाग बनती है। एबीसी जूस का सेवन करने से स्किन से जुड़ी समस्याएं जैसे ब्लैकहेड्स, झाइयां, झुर्रियां, पिंपल्स और दाग-धब्बों की समस्या खत्म होती है।
  3. आंखों के लिए भी इस जूस को भी बहुत फायदेमंद माना गया है। एबीसी जूस को बनाने के लिए गाजर का इस्तेमाल होता है। गाजर में विटामिन ए की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो आंखों को सेहतमंद बनाने के लिए जरूरी है।
  4. एबीसी जूस का सेवन करने से शरीर डिटॉक्स होता है, जिसकी वजह से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज, पेट में दर्द की समस्याएं नहीं होती है।

Image Credit: Freepik.com

Read Next

1 दिन में कितने कप ग्रीन टी पीना सही है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer