Green Tea Consumption Per Day: ग्रीन टी एक एंटीबैक्टीरियल चाय है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ग्रीन टी पीने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इसे पीने से शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकलाने में आसानी होती है। यह चाय आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। ग्रीन टी पीने से वेट लॉस करने, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने, ओरल हेल्थ को हेल्दी रखने और एजिंग साइन्स से बचने में मदद मिलती है। ग्रीन टी का सेवन करने से हार्ट की बीमारियों से बचने में भी मदद मिलती है। फिटनेस फ्रीक्स के बीच ग्रीन टी एक पॉपुलर ड्रिंक है। वेट लॉस के लिए ग्रीन टी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन लोग बिना सोचे-समझे ग्रीन टी पीना शुरू कर देते हैं। इस कारण ग्रीन टी फायदे पहुंचाने के बजाय शरीर को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देती है। चलिए जानते हैं 1 दिन में कितने कप ग्रीन टी पीना सही है और इसे किस समय पीना चाहिए। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डायटीशियन Sanah Gill से बात की।
1 दिन में कितने कप ग्रीन टी पी सकते हैं?- How Many Cups Of Green Tea Is Ok In A Day
डायटीशियन Sanah Gill ने बताया कि 1 दिन में 2 से 4 कप ग्रीन टी पी सकते हैं। इससे ज्यादा ग्रीन टी का सेवन अच्छा नहीं माना जाता। किसी भी चीज की सीमित मात्रा ही शरीर के लिए फायदेमंद मानी जाती है। ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद मिलती हे। अगर आप वेट लॉस के लिए केवल ग्रीन टी पर निर्भर हैं, तो वजन घटाने में मदद नहीं मिलेगी। वेट लॉस करना चाहते हैं, तो ग्रीन टी, हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज तीनों का कॉम्बिनेशन काम आएगा।
ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है?- Right Time To Drink Green Tea
ग्रीन टी सुबह के वक्त पी सकते हैं। रात को सोने से पहले ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए। ग्रीन टी में कैफीन होता है। हालांकि ग्रीन टी में अन्य चाय के मुकाबले कैफीन की मात्रा कम होती है। लेकिन फिर भी ज्यादा ग्रीन टी पीने से स्लीप साइकिल प्रभावित हो सकती है। सोने से 1 या 2 घंटे पहले ग्रीन टी पीना ठीक है। इससे आपको वेट लॉस में भी मदद मिलेगी। दोपहर में ग्रीन टी पी रहे हैं, तो खाना खाने से 2 घंटे पहले पी सकते हैं। इस तरह आयरन और मिनरल्स ठीक तरह से आपके शरीर में एब्सॉर्ब हो पाएंगे। ग्रीन टी में कैफीन होता है। इसका सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको गैस या ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- ग्रीन टी का इस्तेमाल भी सीखें वरना हो सकते हैं नुकसान
ज्यादा ग्रीन टी पीने के नुकसान- Excess Of Green Tea Side Effects
- ज्यादा मात्रा में ग्रीन टी पी लेने से ब्लड प्रेशर कम हो जाता है।
- अगर आप ज्यादा ग्रीन टी पिएंगे, तो डाइजेशन खराब हो सकता है। इससे पेट में ऐंठन, अपच और दर्द हो सकता है।
- ग्रीन टी को ज्यादा पी लेने से मेलाटोनिन हार्मोन का संतुलन बिगड़ सकता है जिससे अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
- ग्रीन टी में टैनिन मौजूद होता है। इसे ज्यादा मात्रा में पीने से उल्टी या मतली की समस्या हो सकती है।
ग्रीन टी सेहतमंद होती है। आप दिन में 2 से 4 कप ग्रीन टी पी सकते हैं। उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इसे शेयर करना न भूलें।