वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर कई ऐसे हेल्थ से जुड़े वीडियोज वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखकर लोग अपने खान-पान में बदलाव कर लेते हैं। खासकर ग्रीन टी का सेवन बीते कुछ सालों में बहुत बढ़ा है। स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती जागरूकता और फिटनेस को प्राथमिकता देने वाले लोग अब चाय और कॉफी की बजाय ग्रीन टी पीना पसंद कर रहे हैं। ग्रीन टी को खासतौर पर वजन घटाने, मेटाबॉलिज्म को सुधारने और शरीर को डिटॉक्स करने के लिए जाना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और पोषक तत्व शरीर को एनर्जी देते हैं। ग्रीन टी के इन फायदों के लिए इसे सही समय पर पीना (What time should you not drink green tea) बेहद जरूरी है। इस लेख में दिल्ली के एसेंट्रिक डाइट्स क्लीनिक की डायटिशियन शिवाली गुप्ता (Shivali Gupta, Dietcian, Eccentric Diets Clinic) से जानिए, ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है?
ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है? - What is the Best Time to Drink Green Tea
1. हाजमे के लिए ग्रीन टी का सेवन कब करें? - What is the best time to drink green tea for digestion
भोजन के 1 घंटे बाद ग्रीन टी का सेवन करने से हाजमे में सुधार हो सकता है। इसमें पाए जाने वाले गुण पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह गैस्ट्रिक एसिड को कम करने (how to reduce gastric acid secretion), कब्ज की समस्या को दूर करने और पेट की समस्याओं को रोकने में सहायक हो सकती है। हालांकि, अगर आपको ज्यादा एसिडिटी की समस्या है तो भोजन के तुरंत बाद ग्रीन टी पीने से बचें। ऐसा इसलिए क्योंकि यह एसिडिटी को बढ़ा भी सकती है।
इसे भी पढ़ें: Constipation Remedies: कब्ज की समस्या से राहत दिलाएगा ये आयुर्वेदिक नुस्खा, पाचन-तंत्र में होगा सुधार
2. वजन घटाने के लिए ग्रीन टी कब पीनी चाहिए? - Best time to drink green tea for weight loss
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो भोजन से करीब 1 घंटे पहले ग्रीन टी का सेवन करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। खाली पेट ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है। यह भूख को कंट्रोल करने (does green tea control hunger) और ओवरईटिंग से बचने में भी मदद करता है।
3. अनिद्रा से राहत के लिए ग्रीन टी कब पिएं? - Best time to drink green tea for sleep
जिन लोगों को अनिद्रा या नींद न आने की समस्या रहती है उन्हें ग्रीन टी का सेवन रात में करने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि ग्रीन टी में कैफीन की हल्की मात्रा होती है, जो आमतौर पर नींद को खराब कर सकती है।
इसे भी पढ़ें: ग्रीन टी में नींबू मिलाकर पीने से क्या फायदे मिलते हैं? जानें एक्सपर्ट से
4. एनर्जी के लिए ग्रीन टी कब लेनी चाहिए? - Best time to drink green tea for energy
अगर आप एक्सरसाइज या वर्कआउट करने जा रहे हैं तो ग्रीन टी का सेवन आपके लिए लाभकारी हो सकता है। वर्कआउट से 30 मिनट पहले ग्रीन टी का सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। इसके अलावा, ग्रीन टी में कैफीन होता है, जो वर्कआउट के दौरान एनर्जी और फोकस को बढ़ा सकता है। यह शरीर से फैट को जलाने में मदद करता है, जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया तेज हो सकती है।
ग्रीन टी का सही तरीका
ग्रीन टी को सही तरीके से पीना भी महत्वपूर्ण है। पानी का तापमान बहुत गर्म या बहुत ठंडा नहीं होना चाहिए। सामान्यत: ग्रीन टी को 70-80 डिग्री सेल्सियस तापमान पर गर्म पानी में डुबोकर 2-3 मिनट के लिए छोड़ देना चाहिए, ताकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और कैफीन शरीर में पूरी तरह से अवशोषित हो सकें।
निष्कर्ष
ग्रीन टी के फायदों का अनुभव करने के लिए इसे सही समय पर पीना जरूरी है। लेकिन हर व्यक्ति की शारीरिक स्थिति अलग होती है, इसलिए ग्रीन टी का सेवन करते समय अपनी शारीरिक जरूरतों और स्वास्थ्य को ध्यान में रखना चाहिए।
All Images Credit- Freepik