What Is The Best Way To Make Green Tea: फिट और एक्टिव रहने के लिए ग्रीन टी पीना फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह बॉडी को एक्टिव और हाइड्रेट रखने में मददगार होती है। ग्रीन टी पीने से स्किन भी हेल्दी रहती है और ग्लो बना रहता है। इसमें पाए जाने वाले नेचुरल कंपाउंड वेट लॉस में भी मदद करते हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है ग्रीन टी बनाने और सेवन का सही तरीका पता होना। ज्यादातर लोगों को ग्रीन टी बनाने का सही तरीका नहीं पता होता है। ऐसे में यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। ग्रीन टी बनाने का सही तरीका बताते हुए न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइट एक्सपर्ट सिमरन कथूरिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।
ग्रीन टी बनाने का सही तरीका क्या है? What is the Right Way To Make Green Tea
ज्यादातर लोगों को ग्रीन टी बनाने का सही तरीका नहीं पता होता है। ऐसे में वो ग्रीन टी को पानी में उबालकर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इससे ग्रीन टी के एंटीऑक्सीडेंट्स खत्म हो जाते हैं। इसके कारण शरीर के फायदे नहीं मिल पाते हैं। ग्रीन टी बनाने के लिए आप पानी को उबालने के बाद उसमें ग्रीन टी डालकर थोड़ी देर के लिए रख सकते हैं। इसके अलावा आप ग्रीन टी के टी बैग्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- दिल को स्वस्थ रखने के लिए रोज पिएं ग्रीन टी, जानें इससे हार्ट हेल्थ को मिलने वाले फायदे
रोज ग्रीन टी पीने के फायदे- Benefits of Drinking Green Tea Daily
ग्रीन टी रोज पीने से आपको तेजी से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं, जो चर्बी घटाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से बॉडी का मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है जिससे जल्दी वेट लॉस होता है। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। इससे त्वचा संबंधित समस्याएं भी ठीक होती है और स्किन हेल्दी रहती है। ग्रीन टी पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके सेवन से कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।
इसे भी पढ़ें- गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है ग्रीन टी, एक्सपर्ट से जानें 5 फायदे
ग्रीन टी पीने का सही तरीका क्या है? What Is The Right Way To Drink Green Tea
- आप दिन में दो एक से दो कप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो आपको एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।
- ग्रीन टी पानी में डालने के बाद इसे करीब 3 से 4 मिनट तक रहने दें। इससे पत्तियों के सभी पोषक तत्व चाय में आ जाते हैं।
- ध्यान रखें कि आप खाने के 1 से 2 घंटे बाद ही ग्रीन टी का सेवन करें। क्योंकि खाने के तुरंत बाद ही सेहत करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
- ग्रीन टी कभी भी खाने से पहले न पिएं। क्योंकि इससे आपकी भूख शांत हो सकती है। इस कारण आपको भूख कम लगेगी और शरीर को भी कम पोषक तत्व मिलेंगे।
- ग्रीन टी रोज पीते हैं तो ध्यान रखें कि आप इसे नॉर्मल पानी में न बनाएं। इसे हमेशा गुनगुने या हल्के गर्म पानी में ही बनाकर पिएं। View this post on Instagram