
Green Tea Benefits For Brain: रोज सुबह चाय की चुस्कियां लेना तो हम सभी को बहुत पसंद है। वहीं कुछ लोग इसके बजाए कॉफी, ग्रीन टी या अन्य हर्बल चाय के साथ भी अपने दिन की शुरुआत करना पसंद करते हैं। इससे थकान दूर होती है और आप एनर्जेटिक महसूस करते हैं। हालांकि, चाय या कॉफी की तुलना में ग्रीन टी का सेवन काफी सुरक्षित विकल्प है। इसका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होता है। वजन घटाने के लिए तो लोग ग्रीन टी का सेवन काफी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, यह सिर्फ वजन घटाने में ही नहीं, बल्कि आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में भी मदद करती है। दिमाग को सेहतमंद रखने के लिए भी ग्रीन टी का सेवन बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में ग्रीन टी कैसे लाभकारी है, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
मस्तिष्क की सेहत के लिए ग्रीन टी पीने के फायदे- Green Tea Benefits For Brain Health
डायटीशियन गरिमा की मानें तो रोजाना दूध वाली चाय या कॉफी के बजाए ग्रीन टी का सेवन करने से ब्रेन फंक्शन में सुधार करने में मदद मिल सकती है। ग्रीन टी में कैफीन मौजूद होता है, यह मस्तिष्क को सचेत और अधिक ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। या मानसिक थकान दूर करता है। अध्ययन में पाया गया है कि ग्रीन टी पीने से अल्जाइमर और पार्किंसन जैसी संज्ञानात्मक स्थितियों में सुधार और उनके विकास के जोखिम को कम करने में मदद कर सकती है।
इसे भी पढें: संतरे के पत्ते की चाय पीने से दूर होती हैं नींद से जुड़ी समस्याएं, आती से अच्छी नींद
इसके अलावा ग्रीन में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने से बचाते हैं। साथ ही इसमें मौजूद एल-थिएनाइन (एमिनो एसिड) तनाव से लड़ने और मूड में सुधार करने में मदद कर सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं, यह मेमोरी में सुधार करने, याददाश्त मजबूत बनाने और चिंता को कम मदद करती है। इस तरह ब्रेन हेल्थ को बनाए रखने में ग्रीन टी का सेवन बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। यह तनाव और चिंता के कारण होने वाले सिरदर्द जैसे माइग्रेन से भी राहत प्रदान कर सकती है।
इसे भी पढें: संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए क्यों जरूरी है मेंटल हेल्थ का स्वस्थ होना? जानें डॉक्टर
एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं
डायटीशियन गरिमा सुझाव देती हैं, कि ग्रीन टी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। दिन में 2-3 कप इसका सेवन पूरी तरह सेफ है। लेकिन अधिक सेवन से बचें, क्योंकि इसमें कैफीन होता है जिसकी अधिक मात्रा मानसिक स्वास्थ्य पर नाकारात्मक प्रभाव भी डाल सकती है। आप सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं, साथ ही भोजन के बाद एक कप ग्रीन टी पी सकते हैं। इससे आंत के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिलती है। यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद मिलती है, जो मानसिक स्वास्थ्य में कई तरह से भूमिका निभाता है।
All Image Source: Freepik