ग्रीन टी कब नहीं पीनी चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

कुछ स्थितियों में ग्रीन टी पीना नुकसानदायक हो सकता है। जानें ग्रीन टी का सेवन कब नहीं करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
ग्रीन टी कब नहीं पीनी चाहिए? जानें एक्सपर्ट से


When to Drink Green Tea: ग्रीन टी लंबे समय से काफी ट्रेंड में है। आपने डाइट एक्सपर्ट्स और फिटनेक फ्रिक से ग्रीन टी के फायदों के बारे में तो जरूर सुना होगा। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर इस हर्बल ड्रिंक को पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसे रोज पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वेट लॉस में मदद मिलती है। जिन लोगों को डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उन्हें भी ग्रीन टी पीने से फायदा होता है। इसे रोज पीने से कब्ज, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। क्योंकि इसमें मौजूद डाइजेस्टिव एंजाइम खाना जल्दी पचाने में मदद करते हैं। दिन में दो से तीन बार ग्रीन टी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ स्थितियों में ग्रीन टी पीना नुकसानदायक भी हो सकता है। आइए लेख के माध्यम से जानें इस बारे में।

01 - 2025-02-11T155646.440

ग्रीन टी का सेवन कब नहीं करना चाहिए? When Should You Not Drink Green Tea

सोने से तुरंत पहले

सोने से पहले ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि सोने से पहले इसे पीने से ब्रेन और डाइजेशन दोनों पर बुरा असर पड़ सकता है। ग्रीन टी में कैफीन होता है जो बॉडी को एक्टिव रखता है। रात में इसे पीकर सोने से ब्रेन एक्टिव रहता है और नींद जल्दी नहीं आाती है। इसके कारण स्लीप साइकिल डिस्टर्ब हो सकती है। ग्रीन टी पाचन क्रिया को भी तेज करती है। इसे पीने के बाद आपको बार-बार यूरिनेशन के लिए जाने की जरूरत हो सकती है।

खाने के कुछ देर बाद

कुछ लोग वेट लॉस करने के लिए खाना खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी पीते हैं। लेकिन इससे शरीर को फायदे के बजाय नुकसान होता है। ग्रीन टी में एक्टिव एंजाइम मौजूद होते हैं। यह शरीर को खाने में मौजूद न्यूट्रिएंट्स को सोखने से रोक सकती है। अगर खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी पी जाए, तो इससे डाइजेस्टिव सिस्टम पर प्रेशर पड़ सकता है। इसके कारण डाइजेशन स्लो हो जाता है और ब्लोटिंग और एसिडिटी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- ग्रीन टी बैग्स या खुली ग्रीन टी सेहत के लिए क्या है ज्यादा सेफ? जानें एक्सपर्ट से

दवा खाने के तुरंत बाद

दवा खाने के कम से कम एक घंटे बाद तक ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए। क्योंकि दवा खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी पीने से दवा के गुण कम हो सकते है। ग्रीन टी में टैनिन मौजूद होते हैं, जो दवा के असर को कम कर सकते हैं। अगर आप रोज ये गलती करते हैं, तो शरीर में जाते ही दवा बेअसर हो सकती है।

एनिमिया या डायबिटीज

एनिमिया और डायबिटीज के मरीजों को ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए। ग्रीन टी शरीर में आयरन सोखने से रोकती है। इसके ज्यादा सेवन से शरीर में खून की कमी आ सकती है। ग्रीन टी में मौजूद कैफीन डायबिटीज में भी नुकसान कर सकता है। इसके कारण ब्लड शुगर लेवल पर बुरा असर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है? जानें एक्सपर्ट से

कैफीन सेंसिटिविटी

चाय-कॉफी की तरह ग्रीन टी में भी कैफीन मौजूद होता है। इसलिए जिन लोगों को कैफीन सेंसिटिविटी होती है, उन्हें ग्रीन टी अवॉइड करनी चाहिए। क्योंकि ऐसे में इसकी कम मात्रा में सेवन करना भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

इन स्थितियों में ग्रीन टी पीना नुकसानदायक हो सकता है। लेकिन इनके अलावा अगर आपको कोई हेल्थ इशु रहता है, तो किसी डायटिशियन की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

Read Next

क्या है सेल्टिक सॉल्ट, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

Disclaimer