Is It Safe To Drink Tea At Mid Night During Winter In Hindi: ठंड के दिनों में पकोड़ों के साथ चाय की चुस्कियां लेने का मजा ही अलग है। सर्दियों में चाय पीने की चाय सबमें बढ़ जाती है। कई लोग तो ऐसे भी हैं, जो इन दिनों सुबह की शुरुआत चाय से करते हैं और सोने से पहले भी एक कप चाय लेना पसंद करते हैं। हालांकि, किसी भी चीज का नशा स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होता है। लेकिन, यहां यह सवाल उठता है कि क्या रात के समय या आधी रात को चाय पीना सही है? चाय में कैफीन पाया जाता है। तो क्या सर्दियों में आधी रात को कैफीन का सेवन किया जाना (Is It Okay To Drink Tea At Midnight) सही है? यहां हम आपको दे रहे हैं, इससे जुड़ी जरूरी जानकारी।
सीने में जलन हो सकती है- Tea Can Cause Heartburn
डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी के अनुसार, "सर्दी के दिनों में अगर कोई रात के समय रोज चाय पीना पसंद करता है, तो उन्हें अपनी इस आदत में सुधार कर लेना चाहिए। आधी रात को रोज चाय पीने की वजह से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार चाय पीने से पेट में एसिडिटी बनने (chai peene se acidity hoti hai) लगती है, जो सीने में जलन और एसिडिटी की समस्या को ट्रिगर कर सकती है।"
इसे भी पढ़ें: क्या आप भी सर्दियों में बार-बार चाय पीते हैं? जानें इससे शरीर को होने वाले नुकसान
मानसिक तनाव बढ़ सकता है- Increase Stress
दिव्या गांधी कहती हैं, "ज्यादातर लोग सर्दियों में चाय इसलिए पीते हैं, तो उन्हें अच्छा महसूस हो। अगर कोई रोज रात को चाय का सेवन करता है, तो इससे उनका तनाव (kya chay pine se stress hota hai) बढ़ सकता है। चाय में मौजूद कैफीन व्यक्ति को देर रात तक सोने नहीं देता। लंबे समय तक जगने का मेंटल हेल्थ (Does Tea Cause Depression) पर बुरा असर पड़ सकता है।"
डाइजेशन खराब हो सकता है- Tea Can Cause Digestive Problems
रात के समय अगर कोई भरपेट खाना खाने के बाद चाय पीता है, तो इससे पेट से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। दिव्या गांधी बताती हैं, "सर्दियों में अगर आप रोज खाना खाने के बाद या मिड नाइट में चाय पीते हैं, तो इससे पेट में गैस बनना, ब्लोटिंग होना जैसी समस्या हो सकती है। इसके अलावा, डाइजेशन पर भी बुरा असर पड़ सकता है।"
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में बार-बार पीते हैं चाय-कॉफी, तो जान लें इससे होने वाले 5 नुकसान
बेचैनी महसूस हो सकती है- Why Does Tea Cause Anxiety
सर्दियों में अगर आप चाय की चुस्कियों का मजा ज्यादा ले लें, तो इससे आपकी तबियत बुरी तरह खराब हो सकती है। दिव्या गांधी की मानें, तो मिड नाइट को चाय पीने से आपका मन बेचैन हो सकता है और आपको अहसजता महसूस हो सकती है। वास्तव में दूध वाली चाय पीने की वजह से शरीर में टेनिन की मात्रा बढ़ जाती है, जो कि सही नहीं है।
अनिद्रा की समस्या हो सकती है- Tea Can Cause Insomnia
ठंड के मौसम में अगर आप मिड नाइट में रेगुलर चाय पीते हैं, तो इससे आपको अनिद्रा हो सकती है। अनिद्रा यानी रात के समय नींद न आने की समस्या। अगर लगातार अनिद्रा बनी रहे, तो इसका ओवर ऑल हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे सिरदर्द, स्ट्रेस, एंग्जाइटी जैसी कई अन्य समस्याओं का रिस्क भी बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें: Right Time to Drink Tea: चाय पीने का सही समय क्या है? डॉक्टर से जानें किस वक्त चाय पीना होता है नुकसानदायक
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- Frequently Asked Questions
क्या रात को चाय पीना चाहिए?
कई लोग चाय पीने के शौकीन होते हैं। दिनभर में कई कप चाय पी जाते हैं। लेकिन, रात को सोने से पहले चाय पीना हेल्थ के लिए सही नहीं है। इससे नींद बाधित होती है।
रात में चाय क्यों नहीं पीना चाहिए?
रात के समय अगर आप चाय पीते हैं, तो इससे बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है। शरीर में पानी की कमी होने के कारण दूसरी समस्याएं हो सकती हैं।
चाय कब नहीं पीना चाहिए?
हमारे यहां सुबह उठते ही कुछ लोग खाली पेट चाय पी लेते हैं। यह सही नहीं है। इससे पेट में गैस बन सकती है। हमेशा नाश्ता करने के बाद चाय पिएं। इसी तरह, रात को सोने के करीब 3-4 घंटे पहले चाय पी लें। इससे आपकी दिनभर की थकान दूर जाएगी। लेकिन, सोने के तुरंत पहले चाय पीने से बचें।