Things To Keep In Mind While Having Tea: गुड़ की मीठी चाय से लेकर कड़क मसाला चाय तक, देश में चाय की अलग-अलग वैरायटी लोगों को पसंद होती हैं। कई लोगों को चाय इतनी पसंद होती है, कि उनकी सुबह भी चाय पीने के बाद ही होती है। वहीं कुछ लोगों को सुबह के नाश्ते और शाम के स्नैक्स के साथ चाय जरूर चाहिए होती है। अगर खड़े मसाले और जड़ी-बूटियां के साथ चाय बनाई जाए, तो यह सेहत के लिए हेल्दी होती है। लेकिन अगर आप चाय पीने के दौरान कुछ जरूरी चीजों को नजरअंदाज करते हैं, तो यह आपकी सेहत को नुकसान भी कर सकती है।
चाय पीने के दौरान रखें इन बातों का खास ध्यान- Things To Keep In Mind While Having Tea
खाली पेट चाय न पिएं
चाय में कैफीन ज्यादा मात्रा में होती है। अगर आप इसका सेवन खाली पेट करते हैं, तो इससे आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। यह लंबे समय में गंभीर समस्याओं का कारण भी बन सकता है।
टॉप स्टोरीज़
रात में सोते समय चाय न पिएं
कैफीन शरीर को एक्टिव रखने में मदद करता है। लेकिन अगर आप सोते दौरान चाय लेते हैं, तो इससे आपके स्लीप पैटर्न पर असर पड़ सकता है। इसलिए सोने से करीब चार घंटे पहले तक कैफीन का सेवन न करें।
दो बार से ज्यादा चाय न लें
दिनभर में दो कप से ज्यादा चाय का सेवन न करें। क्योंकि चाय के ज्यादा सेवन से शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ने लगती है। इससे आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- Tea Addiction: चाय की लत छोड़ना चाहते हैं, तो न करें डाइट से जुड़ी ये 4 गलतियां
चाय से पहले पानी जरूर पिएं
अगर आपको खाली पेट चाय पीने की आदत है, तो चाय से पहले गुनगुना पानी जरूर पिएं। इससे आपको चाय पीने के साथ एसिडिटी या कब्ज की समस्या नहीं होगी।
खाने के बाद चाय न लें
कई लोगों को खाने के बाद चाय-कॉफी पीने की आदत होती है। लेकिन अगर आप खाने के बाद कैफीन लेते हैं, तो इससे भोजन के पोषक तत्व कम हो सकते हैं। साथ ही इससे पाचन क्रिया भी धीमी हो सकती है। इसलिए खाने के 2 घंटे बाद तक चाय का सेवन न करें।
चाय के साथ भारी चीजें न खाएं
शाम की चाय के साथ कई लोग नमकीन, बिस्किट, समोसे या पकोड़े खाना पसंद करते हैं। लेकिन चाय के साथ इन चीजों के सेवन से आपकी सेहत को काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- ज्यादा चाय पीने की आदत बढ़ा सकती है प्रेग्नेंसी की परेशानियां, जानें अन्य 7 नुकसान
चाय को हेल्दी बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स- How To Make Tea Healthy
- अगर आपको चाय में मीठा पसंद है, तो चीनी की जगह देसी खांड या गुड़ इस्तेमाल करें। इससे आप एक्स्ट्रा कैलोरी इंटेक नहीं करेंगे।
- चाय को ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए इसमें इलायची, अदरक, लौंग मिलाएं। इससे चाय आपके लिए ज्यादा हेल्दी होगी।
इन चीजों का ध्यान रखने से चाय का सेवन करना आपके लिए नुकसानदेह नहीं होगा। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।