ज्यादा चाय पीने की आदत बढ़ा सकती है प्रेग्नेंसी की परेशानियां, जानें अन्य 7 नुकसान

यदि आप 1 दिन में काफी चाय पीते हैं तो जान लें कि चाय में टैनिन और कैफीन जैसे तत्व होते हैं। यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक है।
  • SHARE
  • FOLLOW
ज्यादा चाय पीने की आदत बढ़ा सकती है प्रेग्नेंसी की परेशानियां, जानें अन्य 7 नुकसान

अदरक, इलायची या लौंग की चाय किसे पीना पसंद नहीं होता। चाय सबसे अधिक पीने जाने वाले पेय पदार्थों में से एक है। वैसे तो बहुत सी तरह की चाय हैं, जैसे कि ब्लैक टी, ग्रीन टी या आमतौर पर पी जाने वाली चाय। वैसे तो सिर दर्द हो या थकान या फिर सर्दी-जुकाम इन सब को दूर करने के लिए चाय फायदेमंद है। यहां तक कि कुछ तरह की चाय का प्रयोग तो वजन कम करने में भी किया जाता है। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि चाय का अधिक सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। यह नुकसानदायक प्रभाव आपकी सेहत को बहुत अधिक प्रभावित कर सकते हैं जिनके विषय में आपको जानना जरूरी है। कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल में सीनियर डाइटिशियन डॉक्टर अदिति शर्मा बताती हैं कि चाय को बहुत सी शारीरिक बीमारी जैसे कि क्रोनिक कंडीशन, हार्ट डिजीज, डायबिटीज, मोटापा या कैंसर के उपचार में नेचुरल ट्रीटमेंट में भी प्रयोग किया जाता है। सीमित मात्रा में इसका सेवन आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन यदि आप रोजाना 4 कप से अधिक चाय पीते हैं तो यह आपकी सेहत को काफी प्रभावित कर सकता है।

Insidetea

1. चक्कर आना

बहुत अधिक चाय पीने से आपके शरीर में काफी ज्यादा कैफ़ीन की मात्रा चली जाती है। जिस वजह से बहुत से लोगों को चक्कर आ जाते हैं। इस प्रकार चक्कर आना तभी संभव है जब आपके शरीर में कैफीन की मात्रा 400 मिलीग्राम से अधिक हो जाए यानी कि आप 8 से 12 कप चाय पी लें।अगर आप कैफ़ीन से अधिक सेंसिटिव हैं तो कम मात्रा में भी चाय पीने से चक्कर आयेंगे। 

2. प्रेग्नेंसी में

 एक गर्भवती महिला को अधिक कैफ़ीन का सेवन करने से डिलीवरी के समय काफी सारी दिक्कतें हो सकती हैं। जैसे बच्चे का वजन सामान्य से कम होना या मिसकैरेज आदि। जो कि हर महिला में अलग अलग हो सकती है। वैसे डॉक्टर के मुताबिक यदि कैफीन की मात्रा दो सौ मिलीग्राम से अधिक होती है तो यह नुकसानदायक है। इसलिए इस बारे में अपने डॉक्टर से जरूर बात कर लें।

इसे भी पढ़ें : क्या खाली पेट खा सकते हैं मूंगफली? रोज कितनी मूंगफली खाना है सही? एक्सपर्ट से जानें ऐसे 6 सवालों के जवाब

3. कैफ़ीन निर्भरता 

कैफ़ीन एक ऐसा इंग्रेडिएंट है जिसकी लत लगने में समय नहीं लगता। अगर आपने एक बार कैफ़ीन का सेवन करना शुरू कर दिया तो आपका कभी इसे छोड़ने का मन नहीं करेगा। अगर आप इसे छोड़ने की कोशिश करेंगे तो थका हुआ महसूस होगा और हृदय रेट भी बढ़ सकता है।

4. सिर दर्द होना 

चाय पीने से सिर दर्द ठीक होता है लेकिन अगर चाय का सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो यह उल्टा असर कर सकती है। अगर आप दिन में कई कई बार बिना रुके चाय पीते हैं तो काफी अधिक सिर दर्द महसूस हो सकता है। बिना वजह सिर दर्द हो रहा है तो इस बात को भी जरूर ध्यान में रखें।

Inside2headache

5. सीने में जलन 

अधिक चाय का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। जिसका मुख्य लक्षण हार्ट बर्न है। कैफ़ीन के अधिक मात्रा में शरीर में जाने से पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है जिससे एसिडिटी होना आपके लिए काफी आम बात है। इसलिए आपके सीने की जलन का कारण यह भी हो सकता है।

6. जी मिचलाना 

अगर खाली पेट बहुत अधिक मात्रा में चाय पी ली जाती है तो जी मिचलाने जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। चाय की पत्तियों में टेनिंस होते हैं जो चाय के कड़वे स्वाद के लिए जिम्मेदार होते हैं। इस तत्व से बहुत सी पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

इसे भी पढ़ें : क्या दूध-दही बढ़ाते हैं एसिडिटी की समस्या? डॉक्टर से जानें दूध और दही को आसानी से पचाने के लिए कब करें सेवन

7. अच्छी नींद में कमी

कैफ़ीन का सेवन करने से आपको नींद कम आती है। इसलिए चाय का अधिक मात्रा में सेवन करना आपकी नींद को काफी प्रभावित कर सकता है। अगर आपको अच्छी नींद नहीं आयेगी तो इससे काफी सारी स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जिसका एक कारण चाय ही है।

माना चाय आपको बहुत सी परेशानियों में राहत देती है। लेकिन अति हर चीज की बुरी है। इस बात को ध्यान में रखते हुए चाय का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

All images credit: freepik

Read Next

रात को सोने से पहले खाएं गुड़, अनिद्रा, तनाव और पेट की समस्या जैसी ये 6 परेशानियां रहेंगी दूर

Disclaimer