
सेहत को तंदुरुस्त बनाने में अगर चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया जाए तो यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। आमतौर पर गुड़ का सेवन सर्दियों में ज्यादा किया जाता है। गुड़ के अंदर कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, सोडियम, ऊर्जा, शुगर आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को कई समस्याओं से दूर रख सकते हैं। लेकिन हम बात कर रहे हैं रात को सोने से पहले गुड़ का सेवन करने की। यदि व्यक्ति रात को सोने से पहले गुड़ का सेवन करता है तो इससे उसकी सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे की रात को सोने से पहले गुड़ का सेवन करना कितना फायदेमंद है। इसके लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल ( Nutritionist and wellness expert varun katyal) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
इस पेज पर:-

1 - इम्यूनिटी को बढ़ाएं
यदि व्यक्ति रात को सोने से पहले गुड़ का सेवन करता है तो इससे उसकी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत हो सकती है। ऐसे इसीलिए क्योंकि गुड़ को बनाने में आंवला पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं आंवले पाउडर में विटामिन सी मौजूद होता है। ऐसे में गुड़ के अंदर भी विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जा सकता है। विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में उपयोगी है। ऐसे में रात को सोने से पहले गुड़ के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूती मिल सकती है।
2 - एनीमिया की समस्या से राहत
एनीमिया की समस्या यानी शरीर में आयरन की कमी। जब व्यक्ति को एनीमिया की समस्या होती है तो उसके शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं कम होने लगती हैं। वही लक्षणों के रूप में थकान और कमजोरी नजर आ सकती है। ऐसे में बता दें कि गुड़ के सेवन से एनीमिया की समस्या से बचा जा सकता है। गुड़ के अंदर आयरन मौजूद होता है। वहीं आयरन के सेवन से शरीर में एनीमिया की कमी पूरी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- क्या गुड़ खाने से वजन बढ़ता है? डॉक्टर से जानें कब नहीं खाना चाहिए गुड़
3 - अनिद्रा की समस्या से राहत
अनिद्रा की समस्या को दूर करने में गुड़ आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में व्यक्ति रात को सोने से पहले गुड़ का सेवन यदि दूध के साथ करता है तो ऐसा करने से न केवल नींद बेहतर आती है बल्कि व्यक्ति अगले दिन फ्रेश और ऊर्जावान भी महसूस कर सकता है। ऐसे में रात को सोने से पहले अच्छी नींद के लिए व्यक्ति को गुड़ का सेवन करना चाहिए।

4 - पाचन क्रिया बनाए तंदुरुस्त
पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाने में गुड़ आपके बेहद काम आ सकता है। बता दें कि गुड़ हमारे शरीर में डाइजेस्टिव एजेंट के रूप में काम कर सकता है, जिससे पाचन क्रिया को बेहतर बनाया जा सकता है। ऐसे में लोग रात को सोने से पहले गुड़ का सेवन करते हैं तो इससे पाचन से संबंधित कई समस्याएं दूर रह सकती हैं।
5 - रक्तचाप के लिए उपयोगी
गुड़ की सेवन से रक्तचाप को नियंत्रित किया जा सकता है। जैसा कि हमने पहले भी बताया गुड़ के अंदर आयरन मौजूद होता है जो ब्लड प्रेशर रेगुलेशन में सहायक साबित हो सकता है। इससे उच्च रक्तचाप की समस्या से भी बचा जा सकता है। इसके अलावा गुड़ के अंदर पोटेशियम और सोडियम भी पाए जाते हैं जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में उपयोगी हैं।
इसे भी पढ़ें- गुड़ और काली मिर्च के फायदे: सर्दी-जुकाम जैसी इन 8 समस्याओं को दूर करता है गुड़ और काली मिर्च का मिश्रण
6 - त्वचा के लिए उपयोगी
यदि रात को सोने से पहले गुड़ का सेवन किया जाए तो व्यक्तित्व त्वचा की कई समस्याओं से बच सकता है। बता दें कि गुड़ के अंदर एंटीमाइक्रोबॉयल गुण मौजूद होते हैं जो ना केवल त्वचा के लाल निशानों से छुटकारा दिला सकते हैं बल्कि एडिमा और सूजन की समस्या से भी राहत मिल सकती है। ऐसे में रात को सोने से पहले गुड़ का सेवन एक अच्छा विकल्प है।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि रात को सोने से पहले गुड़ का सेवन करने से व्यक्ति की सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। हालांकि ऊपर बताए गए फायदे दिन में गुड़ का सेवन करने से भी मिल सकते हैं। लेकिन डॉक्टर का कहना है की रात के 8:00 से सुबह के 8:00 बजे से पहले हमारे शरीर में कफ वृद्धि काल चलता है इस दौरान व्यक्ति यदि गुड़ का सेवन करता है तो शरीर कई समस्याओं से दूर रह सकता है।
इस लेख में फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version