When To Eat Breakfast After Walking In Hindi: मॉर्निंग वॉक करने से सेहत को बहुत सारे फायदे होते हैं। हड्डियां मजबूत हेती हैं, बॉडी पेन कम होता है, एनर्जी मिलती है और इससे मेंटल हेल्थ में भी सुधार होता है। यही नहीं, मॉर्निंग वॉक हर उम्र वर्ग के लोगों को करनी चाहिए। यहां तक कि सर्दियों में भी सूर्योदय के बाद मॉर्निंग वॉक के लिए जाना चाहिए। ऐसा करने से जिन लोगों को ठंड के मौसम में सीजनल एफेक्टिव डिसऑर्डर की परेशानी हो जाती है, उनके मूड बेहतर हो जाते हैं। आमतौर पर लोग वर्कआउट या मॉर्निंग वॉक करने से पहले लाइट मील लेते हैं। लाइट मील लेने से बॉडी में एनर्जी बनी रहती है और बिना थके लंबे समय तक वॉक किया जा सकता है। इसी तरह, यह भी सवाल उठता है कि आखिर मॉर्निंग वॉक करने के कितनी देर बाद ब्रेकफास्ट (morning walk ke kitni der baad khana chahiye) किया जाना चाहिए? जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
मॉर्निंग वॉक के कितनी देर बाद नाश्ता करना चाहिए- How Long Should You Wait To Eat Breakfast After Waking Up
डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी के अनुसार, "मॉर्निंग वॉक के कितनी देर बाद नाश्ता किया जाना चाहिए, यह बात इस पर निर्भर करती है कि आप कितनी देर तक वर्कआउट या मॉर्निंग वॉक करते हैं? अगर आपने महज आधे घंटे के लिए वॉक की है, तो लौटने के तुरंत बाद आपको कुछ खाने की जरूरत नहीं होती है। आप कुछ देर बाद अपने हिसाब से रेगुलर ब्रेकफास्ट कर सकते हैं। लेकिन, वहीं अगर आपने एक घंटे से ज्यादा समय तक मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) की है, तो डाइट का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। यह ठीक वैसा है, जैसे आप इंटेंस वर्कआउट करते हैं और इसके बाद बॉडी को एनर्जी की जरूरत होती है। इंटेंस एक्सरसाइज या एक घंटे की मॉर्निंग वॉक से लौटने के बाद आप आधे से एक घंटे के अंदर हेल्दी ब्रेकफास्ट (Eat Healthy breakfast After Morning Walk) जरूर करें। इससे खोई हुई एनर्जी लौट आती है और थकान भी दूर होती है। ध्यान रखें कि एक घंटे की मॉर्निंग वॉक के बाद आपको अपने ब्रेकफास्ट में कार्ब्स और प्रोटीन शामिल करना है। साथ ही, कुछ मात्रा में कैलोरी भी शामिल करनी है।"
इसे भी पढ़ें: मॉर्निंग वॉक से घर लौटने के बाद क्या करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें
मॉर्निंग वॉक के बाद नाश्ते में क्या खाएं?- What To Eat After Breakfast In Hindi
- एक घंटे की लंबी मॉर्निंग वॉक के बाद एनर्जी का स्तर कम हो जाता है। ऐसे में आपको चाहिए कि आप अपनी डाइट में कार्ब्स शामिल करें। कार्ब्स के लिए आप शकरकंद, दाल, आलू जैसी चीजें खा सकते हैं।
- मॉर्निंग वॉक के बाद आप ओट्स या टोस्ट जैसी चीजों को भी अपने ब्रेकफास्ट में ले सकते हैं।
- जो नॉन वेजिटेरियन हैं, वे लंबी मॉर्निंग वॉक करने के बाद अंडे और स्मोक्ड सालमन भी खा सकते हैं। अंडा प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है। यह मांसपेशियों के लिए बहुत उपयोगी तत्व है।
- अगर आप वजन कम करने के लिए मॉर्निंग वॉक करते हैं, तो अपनी डाइट में कम मात्रा में कैलोरी युक्त चीजें भी रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- Frequently Asked Questions
मॉर्निंग वॉक से आने के बाद क्या करना चाहिए?
मॉर्निंग वॉक के बाद आपको कुछ लाइट एक्सरसाइज करनी चाहिए, जैसे स्ट्रेचिंग। इससे मांसपेशियां खुलती हैं और बॉडी रिलैक्स होती है।
मॉर्निंग वॉक से पहले या बाद में नाश्ता करना बेहतर है?
मॉर्निंग वॉक या वर्कआउट पर जाने से पहले कुछ खा लेना सही होता है। इससे बॉडी को एनर्जी मिलती है, जिससे वॉक के दौरान थकान नहीं होती है। इसी तरह, मॉर्निंग वॉक से लौटने के कुछ देर बाद भी आपको कुछ खाना चाहिए। डाइट में कार्ब्स और प्रोटीन शामिल करना जरूरी है।
मॉर्निंग वॉक का सही टाइम क्या है?
मॉर्निंग वॉक करने आपको सूरज निकलने के बाद ही करना चाहिए। वैसे भी इन दिनों ठंड और कोहरा घना है। कोहरे में वॉक करने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। सुबह धूप निकलने पर मॉर्निंग वॉक करना सही रहेगा।
Image Credit: Freepik