Doctor Verified

Right Time to Drink Tea: चाय पीने का सही समय क्या है? डॉक्टर से जानें किस वक्त चाय पीना होता है नुकसानदायक

Right Time to Drink Tea in Hindi: गलत समय पर चाय पीना नुकसानदायक हो सकता है। जानें, चाय पीने का सही समय
  • SHARE
  • FOLLOW
Right Time to Drink Tea: चाय पीने का सही समय क्या है? डॉक्टर से जानें किस वक्त चाय पीना होता है नुकसानदायक


Right Time to Drink Tea in Hindi: अधिकतर भारतीय घरों में चाय बनाई जाती है। कई लोग तो चाय के बहुत शौकीन होते हैं। ऐसे लोग चाय पीने में थोड़ा-सा भी कतराते नहीं है। चाय के शौकीन लोगों को सुबह-शाम चाय चाहिए होती है। ऐसे लोग खाना खाने के बाद भी चाय पी लेते हैं। हालांकि, ज्यादा मात्रा में दूध वाली चाय पीना सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है। जिस तरह से नाश्ता, लंच और डिनर करने का एक सही समय होता है। उसी तरह, चाय पीने का भी एक सही समय होता है। ऐसे में आपको हर वक्त चाय पीने से बचना चाहिए। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं चाय पीने का सही समय क्या है-

चाय पीने का सही समय क्या है?- Right Time to Drink Tea in Hindi

अधिकतर भारतीयों को चाय पीना बेहद पसंद होता है। कोई सुबह उठते ही चाय पीता है, तो कोई शाम को चाय पीना पसंद करता है। हालांकि, आपको चाय सही समय पर ही पीनी चाहिए। डॉ. सुगीता मुटरेजा की मानें तो चाय सुबह 11 से 12 बजे के बीच में पीनी चाहिए। नाश्ता करने के 2 घंटे बाद और लंच से 1-2 घंटे पहले चाय पीना सही रहता है। इससे आपका खाना अच्छी तरह से डाइजेस्ट हो जाता है। एसिडिटी और जलन जैसी समस्याओं से भी बचाव होता है। डॉ. सुगीता बताती हैं कि चाय हमेशा सही समय पर ही पीनी चाहिए। क्योंकि गलत समय पर चाय पीने से आपके संपूर्ण शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही, आपको ज्यादा चाय पीने से भी परहेज करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- बदलते मौसम में जरूर पिएं ये 5 हर्बल टी, बढ़ेगी इम्यूनिटी और बीमारियों से होगा बचाव

best time for tea

चाय कब नहीं पीनी चाहिए?- When to Avoid Tea in Hindi

  • खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीने से बचना चाहिए। 
  • खाने के साथ भी चाय पीने से बचना चाहिए।
  • सुबह उठने के लगभग 2 घंटे तक चाय नहीं पीनी चाहिए।
  • ब्रेकफास्ट करने के 1-2 घंटे बाद तक चाय पीने से बचना चाहिए। 
  • शाम को 4-5 बजे के बाद चाय नहीं पीनी चााहिए।
  • रात को सोते समय चाय बिल्कुल नहीं पीनी चाहिए।
  • कब्ज की समस्या में चाय नहीं पीनी चाहिए।
  • अगर आपको कोई गंभीर रोग है, तो डॉक्टर से कंसल्ट करके ही चाय का सेवन करना चाहिए।
  • अगर आपको एसिडिटी या सीने में जलन आदि की समस्या है, तो भी चाय से परहेज करें।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में बार-बार पीते हैं चाय-कॉफी, तो जान लें इससे होने वाले 5 नुकसान

गलत समय पर चाय पीने के नुकसान- Tea Side Effects in Hindi

  • खाने के साथ चाय पीना नुकसानदायक होता है। इससे शरीर को फूड्स को अवशोषित करने में परेशानी हो सकती है।
  • गलत समय पर चाय पीने से शरीर में वात असंतुलित हो सकता है। 
  • अगर आप शाम के बाद चाय पिएंगे, तो इससे नींद बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।
  • रात में चाय या कॉफी का सेवन तनाव का कारण बन सकता है।
  • बेड टी लेने से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है।

Read Next

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं राई के दाने, इस तरह करें डाइट में शामिल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version