Herbal Teas To Drink In Changing Season: अक्टूबर आते ही मौसम का बदलना शुरू हो जाता है। धीरे-धीरे हम सर्दी के मौसम में प्रवेश करने लगते हैं। मौसम बदलने के कारण कई तरह की मौसमी बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता हैं। बहुत से लोग इस मौसम में काफी जल्दी बीमार होते हैं क्योंकि उनकी इम्यूनिटी काफी कमजोरी होती हैं। इस मौसम में अगर ठीक से देखभाल न कि जाएं, तो मौसमी बीमारियां आसानी से लग जाती हैं। अक्सर लोग बीमारियों से बचने के लिए कई तरह के पाउडर या दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन बार इनके सेवन से भी मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिलता है। ऐसे में बदलते मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने और मौसमी बीमारियों से बचने के लिए हर्बल चाय का सेवन किया जा सकता हैं। यह चाय पीने से अंदरूनी गर्माहट मिलती हैं और शरीर भी स्वस्थ रहता हैं। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से कि बदलते मौसम में कौन की चाय पीनी चाहिए।
पुदीना चाय
बदलते मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पुदीना चाय का सेवन किया जा सकता हैं। पुदीना चाय पीने से मौसमी बीमारियों से बचाव होने के साथ तनाव कम करने में मदद मिलती है। यह चाय पीने से मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता हैं। इस चाय को बनाने के लिए 2 कप पानी रखें। उसमें 5 से 8 पुदीना की पत्तियां डालकर और 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च डालकर 5 मिनट के लिए उबालें। जब पानी आधा रह जाएं, तो छानकर इसे पिएं। स्वाद के लिए इसमें शहद को भी मिलाया जा सकता है।
अदरक की चाय
बदलते मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अदरक की चाय का सेवन किया जा सकता हैं। अदरक में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी, जुकाम और खांसी से बचाव करते हैं। अदरक की चाय बनाने के लिए 1 कप पानी में 1 चम्मच कद्दूकस की हुए अदरक को मिलाएं। अब पानी को अच्छे से उबलने के बाद इसें छानकर कप में डालें। इसमें 1 चम्मच नींबू का रस और शहद मिलाकर पिएं।
हल्दी की चाय
बदलते मौसम में हेल्दी रहने के लिए हल्दी की चाय का सेवन भी किया जा सकता है। हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है, जो शरीर की सूजन को दूर करने के साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत करते हैं। हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को स्वस्थ रखते हैं। 1 कप पानी में 1/4 चम्मच हल्दी, 1 चुटकी काली मिर्च और 1 चुटकी दालचीनी पाउडर डालकर मिलाएं। अब इसे छानकर उपर से शहदल मिलाकर पिएं।
इसे भी पढ़ें- Festive Season: फेस्टिव सीजन में इस तरह करें गिल्ट फ्री ईटिंग, नहीं बढ़ेगा आपका वजन
ग्रीन टी
अगर आप भी बदलते मौसम में इम्यूनिटी को बढ़ाना चाहते हैं, तो डाइट में ग्रीन टी को अवश्य शामिल करें। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडे्टस इम्यूनिटी को मजबूत करके शरीर को स्वस्थ रखते हैं। इस चाय को पीने से वजन कंट्रोल में रहता है। दिन में 1 कप ग्रीन टी का सेवन किया जा सकता हैं।
कैमोमाइल टी
बदलते मौसम में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए कैमोइल टी का सेवन किया जा सकता हैं। यह चाय पीने से सर्दी-जुकाम में राहत मिलने के साथ कई बीमारियों से राहत मिलती हैं। यह हर्बल चाय पाचन को हेल्दी रखने के साथ शरीर को स्वस्थ रखता हैं।
बदलते मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए यह हर्बल चाय पी जा सकती हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन चाय का सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
Read Next
बदलते मौसम में शहद के साथ करें लहसुन का सेवन, सर्दी-जुकाम और मौसमी बीमारियों से मिलेगी राहत
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version