Expert

इन दिनों आप भी रहते हैं सुस्त तो पिएं ये 5 हर्बल चाय, सांस से जुड़ी बीमारियां में भी कारगर

बरसात के मौसम में अक्सर लोगों की सुस्ती और थकान बढ़ जाती है। कुछ लोगों को तो बार-बार नींद आती है। ऐसे में ये हर्बल टी आपको कई बीमारियों से बचा सकती हैं। कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
  • SHARE
  • FOLLOW
इन दिनों आप भी रहते हैं सुस्त तो पिएं ये 5 हर्बल चाय, सांस से जुड़ी बीमारियां में भी कारगर


बरसात के मौसम में आस-पास की उमस बढ़ने के साथ जिस तरह से गर्मी बढ़ती है, कुछ लोगों के लिए ये मौसम थका हुआ सा और आलसी महसूस होता है। इस मौसम में गर्मी और नमी के बीच बैक्टीरिया और वायरस का ग्रोथ बढ़ जाता है जिससे इंफेक्शन का खतरा ज्यादा होता है। तभी आपने महसूस किया होगा कि इस मौसम में लोगों को एलर्जी से जुड़ी बीमारियां ज्यादा होती हैं। इसके अलावा जिन लोगों का सांसों से जुड़ी बीमारियों का इतिहास रहा है उनके लिए भी यह मौसम अच्छा नहीं है। यह ऐसे लोगों में अलग-अलग बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकता है। ऐसी स्थिति में इस सुस्ती को दूर करने (Herbal tea to relieve laziness tiredness in rainy season) और सांस से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए आप इन हर्बल टी को पी सकते हैं। क्या हैं इनके फायदे, जानते हैं इस बारे में Suparna Mukherjee, Clinical Nutrition & Dietetics, Narayana Health City, Bengaluru से।

बरसात में सुस्ती दूर करने वाली हर्बल चाय-Herbal Tea for Monsoon in Hindi

तुलसी-पुदीने की चाय

तुलसी-पुदीना चाय (Tulsi-Mint Tea), एक प्रकार की हर्बल टी है, जो एक ताजगी और स्फूर्ति प्रदान करती है। तुलसी आयुर्वेद में तनाव-मुक्ति वाले एडाप्टोजेनिक गुणों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है तो पुदीना, अपने मेन्थॉल युक्त गुणों से भरपूर है। यह दोनों ही इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। इस तरह यह चाय अपच से राहत दिलाती है, हाजमा सही रखती है और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाती है। तुलसी और पुदीना मिलकर शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं जिससे इन दिनों आप एलर्जी, इंफेक्शन और सांस से जुड़ी बीमारियों से बचे रहते हैं। साथ ही शरीर में स्फूर्ति के साथ ताजगी भी बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें: मानसून में इन 5 गलतियों से बढ़ जाती है इंफेक्शन की संभावना, जानें बचाव के उपाय

कैमोमाइल-लैवेंडर चाय

कैमोमाइल-लैवेंडर टी (Chamomile-Lavender Tea), अगर आपने इस चाय को कभी नहीं पिया है तो आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। यह हर्बल चाय स्वादों का ऐसा मिश्रण प्रदान करती है जो मन को शांत करने के साथ शरीर को एनर्जी देती है। कैमोमाइल में सेब की हल्की, फूलों जैसी मिठास होती है, तो लैवेंडर में खट्टेपन के साथ अलग सी सुगंध होती है। यह दोनों मिलकर चिंता को कम करने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने के साथ शरीर की एनर्जी बढ़ाते हैं।

अदरक और नींबू की चाय

अदरक और नींबू की चाय (Ginger-Lemon Herbal Tea) बरसात के मौसम में इस सुस्ती और थकान को दूर करने के लिए बेस्ट है। आपको इसे जरूर पीना चाहिए। अदरक और नींबू दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ आपको कई बीमारियों से बचा सकते हैं। ये एलर्जी में भी काम आते हैं तो सांस से जुड़ी बीमारियों के खतरे को भी कम करते हैं। अदरक जहां आपके पेट को बेहतर महसूस कराता है, बीमारी को शांत करता है और सूजन कम करता है तो नींबू विटामिन सी से भरपूर है जो फेफड़ों को साफ करने के साथ शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

लेमनग्रास की चाय

सिंपल सी लेमनग्रास की चाय (lemon grass tea benefits), बरसात के इस मौसम में आपको कई बीमारियों से बचा सकती है। यह एंटीबैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और इम्यूनिटी बूस्टर गुणों से भरपूर है। इसका सेवन आपको इस मौसम की कई एलर्जी और संक्रामक बीमारियों से बचा सकती है। इतना ही नहीं इसका टैंगी सा मन को शांत करने वाला स्वाद आपको एनर्जी दे सकती है और सुस्ती से बचा सकती है। तो अगर आपने आजतक इस चाय को नहीं ट्राई किया है तो बरसात के इस मौसम में जरूर ट्राई करें।

इसे भी पढ़ें: क्या लेमनग्रास की चाय ब्लड प्रेशर को कम कर सकती है? एक्सपर्ट से जानें 

मसाला चाय

अगर आप चाय के प्रेमी हैं तो आपको बरसात की स्पेशल मसाला चाय (masala tea) बहुत पसंद आएगी। इसमें लौंग, इलायची, तेज पत्ता और दालचीनी होती है जिसका सेवन शरीर को एनर्जी देने के साथ कई बीमारियों से बचा सकता है। इस चाय को पीने से आपको रिफ्रेश महसूस हो सकता है और बेहतर फील कर सकते हैं। इतना ही नहीं चाय के ये तमाम मसाले फेफड़ों की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। तो अगर आपने मसाला चाय नहीं पी है तो आपको इस बरसात इसे जरूर ट्राई करना चाहिए।

मानसून के महीनों में लोगों को काम करने और मन लगाने में दिक्कत होती है। ऐसे में इस चाय को पीना आपको बेहतर महसूस करवा सकती है और फील-गुड हार्मोन्स को बढ़ा सकती है। तो अगर आपने अभी तक कोई हर्बल टी नहीं ट्राई की है तो इन्हें जरूर ट्राई करें।

FAQ

  • बरसात के मौसम में क्या पीना चाहिए?

    बरसात के मौसम में आपको बाहर के बने ड्रिंक्स को पीने से बचना चाहिए। दरअसल, इस मौसम में पानी खराब हो सकता है जिससे पेट से जुड़ी बीमारियां और इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है। तो जूस पिएं या जलजीरा, पर सबकुछ घर का बना पिएं।
  • कौन सी चाय पीने से गैस नहीं बनती है?

    काली चाय या नींबू की चाय पीने से गैस की समस्या में कमी आ सकती है। इसके अलावा आप पुदीने या तुलसी की चाय भी पीते हैं तो आपको गैस की समस्या नहीं होगी और आप बेहतर महसूस करेंगे। 
  • नींबू की चाय पीने से क्या फायदा होता है?

    नींबू की चाय पीने के कई फायदे हैं। पहले तो नींबू की चाय पाचन स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी है। दूसरा, इसे पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है और आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। साथ ही जिन लोगों को सांस की बीमारियां या एलर्जी जैसी समस्याएं बनी रहती हैं उनके लिए विटामिन सी से भरपूर नींबू की चाय बहुत फायदेमंद है।

 

 

 

Read Next

डिनर में इन 5 चीजों को खाने से उड़ सकती है आपकी नींद, डॉक्टर से जानें इनके नाम

Disclaimer

TAGS