Expert

डिनर में इन 5 चीजों को खाने से उड़ सकती है आपकी नींद, डॉक्टर से जानें इनके नाम

Foods that affect Sleep: डिनर में कुछ चीजें खाने से आपकी रातों की नींद खराब हो सकती है। लेख में एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
डिनर में इन 5 चीजों को खाने से उड़ सकती है आपकी नींद, डॉक्टर से जानें इनके नाम


Which Foods are Bad For Sleeping: डिनर हमारे दिन का आखिरी मील होता है। इसलिए ये लाइट और न्यूट्रिशियस दोनों होना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अच्छे डाइजेशन के लिए आपको डिनर जल्दी कर लेना चाहिए। लेकिन बिजी लाइफस्टाइल के साथ समय पर डिनर करना हर किसी के लिए संभव नहीं होता है। जो लोग ऑफिस से लेट आते हैं, वो लेट ही डिनर करते हैं और जल्दी सो जाते हैं। ऐसे में डिनर को लाइट रखकर डाइजेशन को ठीक रखा जा सकता है। लेकिन हमारी डेली डाइट में कई चीजें ऐसी होती हैं, जो हेल्दी तो होती हैं। लेकिन अगर इन्हें डिनर में खाया जाए तो ये नींद खराब कर सकती हैं। इनके बारे में जानने के लिए हमने नोएडा से डायटिशियन कामिनी सिन्हा से बात की।

01 - 2025-07-20T125930.278

बादी करने वाली चीजें- Heavy Food

अगर आप डिनर में राजमा, छोले या चने जैसी चीजें खाते हैं, तो ये आपका डाइजेशन खराब कर सकती हैं। इनके कारण आपको ब्लोटिंग और एसिडिटी हो सकती है जिससे आपकी नींद खराब हो सकती हैं। इन चीजों को पचने में समय लगता है और ये बादी करते हैं। इनके अलावा गोभी और बैंगन जैसी सब्जियां भी डाइजेशन खराब कर सकती हैं।

तीखी चीजें खाना- Spicy Food

अगर डिनर में आप चटपटा, तीखा और ज्यादा मसालेदार चीजें खाते हैं, तो इनके कारण भी आपकी नींद खराब हो सकती है। तीखा खाना खाने से पेट में एसिड बढ़ सकता है। इसके कारण पेट और सीने में जलन हो सकती है। इस कारण सोने में परेशानी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- क्या डिनर करने के तुरंत बाद जामुन खा सकते हैं? एक्सपर्ट बता रहे हैं फायदे-नुकसान

तला-भूना खाना- Oily Food

डिनर में तला-भूना खाना काफी नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप डिनर में पूरी, पकौड़े और भटूरे जैसी चीजें खाते हैं तो आपको ब्लोटिंग या एसिडिटी हो सकती है। इसके कारण आपको बार-बार उठना पड़ सकता है, जिसका असर आपकी नींद पर पड़ सकता है।

अचार- Achaar

अचार का इस्तेमाल ज्यादातर भारतीय व्यंजनों के साथ जरूर होता है। पूरी, पराठा, दाल-चावल या खिचड़ी के साथ अचार का सेवन जरूर किया जाता है। इनमें साल्ट और ऑयल ज्यादा मात्रा में मौजूद होते हैं, जो बॉडी डिहाइड्रेट होने और रात में प्यास लगने की वजह बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या डिनर करने के बाद कॉफी पीना सही है? जानें एक्सपर्ट से

दही- Curd

आयुर्वेद के मुताबिक डिनर में दही खाना नुकसानदायक हो सकता है। इसके कारण शरीर में कफ दोष बढ़ता है। ये गला या पेट खराब होने की वजह भी बन सकता है। अगर आप ज्यादा ठंडा दही खाते हैं, तो इससे सर्दी-जुकाम भी हो सकता है।

कैफीन- Caffeine

ज्यादा चाय-कॉफी पीने से भी नींद खराब हो सकती है। कुछ लोग रात में जागने के लिए डिनर करने के कुछ देर बाद चाय-कॉफी पीते हैं। इनमें कैफीन मौजूद होता है जो स्लीप साइकिल डिस्टर्ब कर सकती है। इसके कारण बॉडी एक्टिव हो सकती है और नींद लेने में परेशानी हो सकती है।

बांसी खाना- Stale Food

बांसी खाना डिनर में खाना काफी नुकसानदायक हो सकता है। इसके कारण बॉडी में टॉक्सिन बढ़ सकते हैं और डाइजेशन खराब हो सकता है। बांसी खाने के कारण उल्टी, पेट दर्द और फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है।

एक्सपर्ट टिप

  • हेल्दी रहने और डाइजेशन ठीक रखने के लिए समय पर डिनर करें। सोने से 3 घंटे पहले तक डिनर कर लेना चाहिए। इससे खाना पचने का समय मिल जाता है और डाइजेशन खराब नहीं होता है।
  • खाना खाने के कुछ देर बाद वॉक करने के लिए जरूर जाएं। इससे खाना समय पर पचता है और पाचन क्रिया भी खराब नहीं होती है।
  • डिनर हमेशा हल्का ही रखें। कोशिश करें कि आप डिनर में जल्दी पचने वाली चीजें ही खाएं। कच्ची चीजें खाना अवॉइड करें। इसके बजाय उबली और कम मसाले वाली चीजों को खाएं।

निष्कर्ष

लेख में हमने जाना किन चीजों को डिनर में खाने से नींद खराब हो सकती है। साथ ही, किस तरह ही चीजें खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आप डिनर में राजमा, छोले या चने, तला-भूना खाना या मसालेदार चीजें खाते हैं, तो ये डाइजेशन खराब कर सकती हैं। इनके कारण आपको ब्लोटिंग और एसिडिटी हो सकती है जिससे आपकी नींद खराब हो सकती हैं। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से बात करें।

FAQ

  • ऐसी कौन सी चीज है जिसे खाने से नींद नहीं आती है?

    अगर आप डिनर में राजमा, छोले या चने, तला-भूना खाना या मसालेदार चीजें खाते हैं, तो ये डाइजेशन खराब कर सकती हैं। इनके कारण आपको ब्लोटिंग और एसिडिटी हो सकती है जिससे आपकी नींद खराब हो सकती हैं। 
  • कौन-सी चीज खाने से नींद ज्यादा आती है?

    अगर आप भारी या तली-भूनी चीजें ज्यादा खाते हैं, तो इसके कारण नींद ज्यादा आती है। इसके अलावा, मेवा, गर्म दूध या चावल भी ज्यादा नींद की वजह बन सकते हैं।  
  • डिनर में क्या नहीं खाना चाहिए?

    डिनर में भारी और मसालेदार चीजें नहीं खानी चाहिए। बादी करने वाली चीजें और तली-भूनी चीजें भी डिनर में नहीं खानी चाहिए। 

 

 

 

Read Next

क्या मसल्स बिल्ड करने वाला Whey Protein बाल झड़ने का कारण बनता है? एक्सपर्ट से जानें जवाब

Disclaimer

TAGS