Expert

क्या डिनर करने के तुरंत बाद जामुन खा सकते हैं? एक्सपर्ट बता रहे हैं फायदे-नुकसान

Is It Safe To Eat Jamun At Night After Dinner: डिनर के तुरंत बाद जामुन खाना चाहिए या नहीं? अगर यह सवाल आपको भी परेशान करता है, तो जवाब जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या डिनर करने के तुरंत बाद जामुन खा सकते हैं? एक्सपर्ट बता रहे हैं फायदे-नुकसान

Can You Eat Jamun At Night After Dinner: जामुन एक मौसमी फल है और इसका सेवन करना सबको पसंद आता है। यह स्वादिष्ट है और पोषक तत्वों से भी भरपूर है। यहां तक कि शुगर के मरीज भी जामुन का सेवन कर सकते हैं। यह ब्लड शुगर को मैनेज करने में मदद करता है। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है, क्योंकि जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम है, जिसकी वजह से इसका सेवन करते ही ब्लड शुगर स्पाइक नहीं करता है। साथ ही, यह इंसुलिन सेंसिटिविटरी को भी बढ़ाता है। बहरहाल, विशेषज्ञों की मानें, तो जामुन खाने का सबसे सही समय दोपहर में स्नैक्स के तौर पर होता है। हालांकि, ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो इसका सेवन डिनर के समय भी करते हैं। तो ऐसे में यह जान लेना बहुत जरूरी है कि क्या डिनर के तुरंत बाद जामुन का सेवन करना अच्छा होता है? आइए, जानते हैं इस बारे में Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी का क्या कहना है। (Khana Khane Ke Baad Jamun Khana Chahiye Ya Nahi)

क्या डिनर के बाद जामुन खाना चाहिए?- Khana Khane Ke Baad Jamun Kha Sakte Hain

is it safe to eat jamun at night after dinner  01 (9)

यह सच है कि जामुन खाने के कई फायदे हैं। खाकसर, डायबिटीज में जामुन खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। इसका जिक्र हम लेख के शुरू में ही कर चुके हैं। हालांकि, इसके कब खाना चाहिए और कब नहीं, इस बारे में सटीक जानकारी होना बहुत जरूरी है। कई लोगें का मानना है कि जामुन को खाली पेट नहीं खाना चाहिए, तो कुछ लोग यह भी कहते हैं कि जामुन खाने के बाद पानी पीना सही नहीं होता है। खैर, यहां हम जानेंगे कि क्या डिनर के बाद जामुन खाना चाहिए? इस बारें में एक्सपर्ट का कहना है, "यह सवाल अक्सर लोगों के जहन में कौंधता है कि खाना खाने के बाद जामुन खा सकते हैं क्या? या रात को जामुन खा सकते हैं क्या? जामुन खाने का सही समय कौन सा है? वास्तव में रात को डिनर के बाद जामुन खाना पूरी तरह सेफ होता है। यहां तक कि कई अध्ययनों से इस बात की पुष्टि हुई है कि रात को डिनर के बाद जामुन खाने से हेल्थ को कई फायदे होते हैं। रात के खाने के बाद जामुन खाने से पेट से जुड़ी कई समस्याओं में कमी आती है।"

इसे भी पढ़ें: जामुन खाने का सही समय क्या है? क्या जामुन खाने के बाद पानी पी सकते हैं?

रात को डिनर के बाद जामुन खाने के फायदे

पाचन क्रिया में सुधार

अगर आपके मन में यह सवाल उठता है कि क्या रात के खाने में जामुन खाना पूरी तरह ठीक है? एक्सपर्ट समझाते हैं कि रात को जामुन खाना पूरी तरह ठीक है। जामुन खाने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। इसमें फाइबर और एस्ट्रिंजेंट प्रॉपटी पाई जाती है, जो कि बाउल मूवमेंट में सुधार करता है और कब्ज और डायरिया जैसी समस्या को दूर रखता है। यहां तक कि जामुन विटामिन ए और विटामनि सी का भी अच्छ स्रोत है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं।

एसिडिटी करे दूर

रात को डिनर के दौरान अक्सर लोग स्पाइसी फूड खा लेते हैं या ओवर ईटिंग कर बैठते हैं। ऐसे में जामुन खाने से पेट से जुड़ी एसिडिटी, ब्लोटिंग से जुड़ी परेशानियों में भी कमी आती है। असल में, इसमें पाए जाने वाले विटामिन हमारी हेल्थ में सुधार करते हैं और पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: जामुन के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

रात को डिनर के बाद जामुन खाने के नुकसान

वैस तो रात को डिनर करने के बाद जामुन खाने का कोई नुकसान नहीं है। लेकिन, विशेषज्ञों का कहना है कि जामुन खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इसी तरह, जामुन की ओवर ईटिंग करना सेहत के लिए सही नहीं है। खासकर, प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए जरूरी है कि वे इसे सीमित मात्रा में ही खाएं। डिनर के बाद इसका सेवन करते वक्त पोर्शन साइज का जरूर ध्यान रखें।

All Image credit: Freepik

FAQ

  • जामुन कब नहीं खाना चाहिए?

    जामुन एक हेल्दी फल है। इसके बावजूद, कुछ लोगों को जामुन का सेवन करने से बचना चाहिए। जैसे जिन लोगों का ब्लड शुगर 300 mg/dl से ज्याद होता है, उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, जिनको वात संबंधी समस्याएं जैसे ज्वाइंट पेन, गैस रहती है, उन्हें भी इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए या नहीं करना चाहिए।
  • जामुन खाने का सही समय कौन सा है?

    यह सवाल सबके मन में होता है कि जामुन कब और कैसे खाना चाहिए? जामुन का सेवन दोपहर या शाम को किया जा सकता है। हालांकि, सुबह खाली पेट इसका सेवन करना सेहत के लिए सही नहीं है। इससे पेट दर्द हो सकता है।
  • दूध पीने के बाद जामुन खा सकते हैं क्या?

    वैसे तो दूध और जामुन दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन, एक साथ या एक के बाद एक नहीं लेना चाहिए। जामुन और दूध साथ में पीने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे पेट दर्द, गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। दूध और जामुन का सेवन साथ करने से स्किन कंडीशन भी ट्रिगर हो सकती है।

 

 

 

Read Next

सावन में मसालेदार चीजें खाना पड़ सकता है सेहत पर भारी, एक्‍सपर्ट से जानें इसके 7 नुकसान

Disclaimer

TAGS