Can Whey Protein Cause Hair Fall: जिन लोगों को जिम करना पसंद होता है उनकी डाइट में आपको व्हे प्रोटीन जरूर मिल जाएगा। खासकर जो लोग मसल्स बिल्डिंग पर काम कर रहे होते हैं। बैलेंस्ड डाइट के साथ व्हे प्रोटीन लेने से शरीर में प्रोटीन की जरूरत पूरी हो जाती है। इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं और बॉडी एक्टिव रहती है। कई लोग मानते हैं कि ज्यादा व्हे प्रोटीन लेने से बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं। पुरुषों में इसका असर सबसे ज्यादा देखा जाता है। लेकिन क्या वाकई व्हे प्रोटीन बाल झड़ने की वजह बन सकता है? इस बारे में जानने के लिए हमने हैदराबाद स्थित यशोदा हॉस्पिटल्स के कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. शेरिन जोस से बात की।
पहले जानें व्हे प्रोटीन क्या है? What Is Whey Protein
व्हे प्रोटीन, प्रोटीन का सोर्स है जिसे पनीर बनाने के दौरान दूध से निकाला जाता है। इसका इस्तेमाल मसल्स बिल्ड करने और एक्सरसाइज के बाद रिकवरी को आसान बनाने के लिए किया जाता है। व्हे प्रोटीन में सभी जरूरी अमीनो एसिड होते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या प्लांट बेस्ड प्रोटीन से जुड़े इन मिथकों पर आप भी करते हैं भरोसा? एक्सपर्ट से जानें इनकी सच्चाई
क्या व्हे प्रोटीन बाल झड़ने की वजह बन सकता है? Do Whey Protein Cause Hair Fall
कई लोग मानते हैं कि व्हे प्रोटीन लेने से बाल झड़ते हैं। लेकिन अभी तक, इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं आया है। इसलिए इस बात को दावे के साथ कहना गलत होगा कि व्हे प्रोटीन सप्लीमेंट लेने से बाल झड़ते हैं। इसके अलावा, इसके जो उदाहरण सामने आए हैं, उनमें ज्यादा वर्कआउट करना, तेजी से वजन कम होना या पहले से बालों का पतला होने जैसे कारण देखें गए हैं। लोगों में व्हे प्रोटीन को लेकर गलतफहमी होने का एक कारण यह भी है कि कुछ व्हे प्रोटीन में हार्मोन या एनाबॉलिक स्टेरॉयड जैसे केमिकल्स शामिल होते हैं। डायहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन (DHT) एक ऐसा हार्मोन है, जो कुछ लोगों में बालों के झड़ना तेज कर सकता है।
बालों के झड़ने का कारण कैसे समझें?
एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप सेफ व्हे प्रोटीन खरीद रहे हैं या घर पर बना रहे हैं, तो इससे कुछ नुकसान नहीं होगा। अगर आपके बाल कुछ समय से लगातार झड़ रहे हैं, तो इसके कारणों पर गौर करें। लगातार बाल झड़ने के पीछे स्ट्रेस होना, खानपान से जुड़ी आदतें, बीमारी या फैमिली हिस्ट्री भी हो सकती है। इसके अलावा, कुछ दवाओं के रिएक्शन या तनाव ज्यादा होने के कारण भी कुछ लोगों में हेयर फॉल देखा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- व्हे प्रोटीन दूध के साथ लेना चाहिए या पानी के साथ? जानें किसके साथ लेना होता है ज्यादा फायदेमंद
एक्सपर्ट टिप
- अगर आपको लगता है कि व्हे प्रोटीन शुरू करने के बाद से आपके बाल झड़ने लगे हैं, तो पहले किसी हेल्थ एक्सपर्ट से संपर्क करें।
- डाइट को बैलेंस्ड रखें क्योंकि इसका हमारे हार्मोन और हेयर हेल्थ पट सीधा असर पड़ता है। सप्लीमेंट और प्रोटीन पर निर्भर होने के बजाय ऐसी डाइट लें जिसमें सभी पोषक तत्व मौजूद हो।
- अगर आपको बैलेंस्ड डाइट और मात्रा का ध्यान रखते हुए व्हे प्रोटीन लेते हैं, तो इससे सेहत को नुकसान नहीं होगा। इसलिए ज्यादा खाने के बजाय मात्रा के मुताबिक खाएं।
- अगर व्हे प्रोटीन शुरू करने के कुछ दिनों में आपको शरीर में बदलाव नजर आते हैं, तो डॉक्टर से बात करें। साथ ही, ध्यान दें कि लाइफस्टाइल की किसी गलती के कारण ऐसा न हो।
निष्कर्ष
लेख में हमने जाना व्हे प्रोटीन लेने से बाल नहीं झड़ते हैं। अगर आप बैलेंस्ड डाइट और मात्रा का ध्यान रखते हुए इसे लेते हैं, तो आपके लिए व्हे प्रोटीन नुकसानदायक नहीं होगा। व्हे प्रोटीन से बाल झड़ने को लेकर कोई स्टडी सामने नहीं आई है। लेकिन कुछ व्हे प्रोटीन में केमिकल्स होते हैं, जो हार्मोन इंबैलेंस कर सकते हैं। इसके अलावा कारण कुछ लोगों में हेयर फॉल देखा जा सकता है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए एक्सपर्ट से बात करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।
FAQ
क्या व्हे प्रोटीन से बाल झड़ सकते हैं?
व्हे प्रोटीन से बाल झड़ने से संबंधित कोई रिसर्च सामने नहीं आई है। लेकिन कुछ व्हे प्रोटीन में केमिकल्स ज्यादा होते हैं जो हार्मोन इंबैलेंस कर सकते हैं। हार्मोन इंबैलेंस होने के कारण कुछ लोगों में हेयर फॉल देखा जा सकता है। लेकिन इसे सीधी तौर पर हेयर फॉल की वजह नहीं कह सकते हैं।व्हे प्रोटीन का साइड इफेक्ट क्या है?
अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या रहती है तो अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इसे रोज खाएं। व्हे प्रोटीन ज्यादा खाने से इसके साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। जिनमें उल्टी, मतली, कब्ज, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याएं शामिल हैं।क्या व्हे प्रोटीन रोज लेना सेफ है?
अगर आप केमिकल फ्री या घर पर बना व्हे प्रोटीन लेते हैं, तो रोजाना सेफ और फायदेमंद दोनों होगा। फिटनेस एक्सपर्ट्स आमतौर पर एक या दो स्कूप व्हे प्रोटीन रोजाना लेने की सलाह देते हैं।