Doctor Verified

क्या तेज हेड मसाज करने से हेयर लॉस होता है? जानें एक्सपर्ट से

कई लोग मानते हैं कि तेज हेड मसाज करने से बाल झड़ने लगते हैं। लेकिन क्या ऐसा सच में होता है? इस लेख में जानें इसका जवाब।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या तेज हेड मसाज करने से हेयर लॉस होता है? जानें एक्सपर्ट से


Can Scalp Massage Lead To Hair Loss: बालों को हेल्दी रखने के लिए हेड मसाज करना फायदेमंद माना जाता है। इससे सिर में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है जिससे बालों की ग्रोथ होती है। हेड मसाज करने से थकान भी कम होती है। बालों की हेल्दी ग्रोथ के लिए हेड मसाज करना फायदेमंद होता है। लेकिन कई लोग इसे सेफ नहीं मानते हैं। कुछ लोगों का मानना होता है कि तेज हेड मसाज करने से बाल झड़ सकते हैं। लेकिन क्या ऐसा सच में होता है? इस प्रश्न का जवाब जानने के लिए हमने बात कि सीके बिरला हॉस्पिटल (गुरुग्राम) के कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजी डॉ रुबेन भसीन पासी से। 

Head massage

क्या तेज हेड मसाज करने से बाल झड़ते हैं? Does Head Massage Result In Hair Loss

हेड मसाज को बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और आपको रिलैक्स फील होता है। लेकिन अगर आप हेड मसाज करते हुए ज्यादा प्रेशर देते हैं, तो इससे बालों को नुकसान भी हो सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक ज्यादा हेड मसाज करने से बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं। इसके कारण आपको हेयर फॉल भी हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- क्या रोजाना हेड मसाज लेना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें सावधानियां

तेज हेड मसाज करना बालों के लिए कैसे नुकसानदायक है? 

स्कैल्प हेल्थ पर बुरा असर पड़ना

सिर पर ज्यादा प्रेशर डालने से उल्टा असर पड़ सकता है। इसके कारण स्कैल्प हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। अगर आप रोज तेज मसाज करते हैं, तो इससे स्कैल्प हेल्थ को काफी नुकसान हो सकते हैं। 

बालों की जड़े कमजोर होती हैं 

तेज मसाज करने से बालों की ग्रोथ में मदद करने वाले हेयर फॉलिकल्स को नुकसान होता है। इससे ब्लड फ्लो तेज होने के बजाय धीमा हो जाता है। साथ ही, बालों की जड़े कमजोर पड़ने लगती है और हेयर फॉल शुरू हो जाता है। 

बाल ज्यादा पतले होना

जिन लोगों के बाल पहले से पतले हैं उनको तेज मसाज बिलकुल भी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि इससे बालों की जड़े और भी ज्यादा कमजोर हो सकती हैं। रोज हेड मसाज करने से स्कैल्प से जड़े कमजोर होने लगती है। समय के साथ बाल ज्यादा पतले होने लगते हैं। 

इसे भी पढ़ें- क्यों जरूरी है शरीर के लिए मसाज? जानें इसके प्रकार, फायदे और तरीके

बालों से जुड़ी समस्याएं होना 

हेड मसाज आपके हेयर फॉलिकल्स को नुकसान भी करती है। तेजी से फ्रिक्शन होने से स्कैल्प को नुकसान होता है। इसके कारण फॉलिकुलिटिस की समस्या हो सकती है, जिस कारण बालों का झड़ना बढ़ सकता है। 

हेड मसाज करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? How To Massage Scalp Without Losing Hair

  • आपको ध्यान रखना चाहिए कि आप हल्के हाथों से ही मसाज करें। क्योंकि ज्यादा तेज मसाज करने से भी बालों की जड़े कमजोर हो सकती है।
  • कभी भी बिना तेल के हैड मसाज न करें। कोशिश करें कि आप स्कैल्प में अच्छे तेल का इस्तेमाल करें। मसाज के लिए आप नारियल या बादाम कोई भी तेल चुन सकते हैं।
  • बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए हैड मसाज फायदेमंद है। लेकिन ध्यान रखें ज्यादा रोज मसाज करने से बालों का झड़ना बढ़ सकता है।
  • हमेशा हल्के हाथों से धीरे-धीरे मसाज करें। इससे बाल तो मजबूत होंगे ही, साथ ही बाल घने और शाइनी भी बनेंगे। 

 

Read Next

बालों को शाइनी बनाने के लिए लगाएं कॉफी से बने ये 3 हेयर मास्क, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version