Expert

गर्मियों में स्कैल्प की मसाज करना क्यों फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट से

स्कैल्प मसाज करने से बालों से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिलती है। जानें गर्मियों में स्कैल्प मसाज करना क्यों फायदेमंद है?
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में स्कैल्प की मसाज करना क्यों फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट से


Benefits of Scalp Massage:बढ़ता तापमान आपके बालों को भी प्रभावित कर सकता है। इसके कारण स्कैल्प हेल्थ पर असर पड़ता है। धूप के संपर्क में आने से बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं। इसके कारण स्कैल्प में गर्मी और पसीना बढ़ने लगता है, जिस कारण बाल चिपचिपे हो जाते हैं। ऐसे में स्कैल्प मसाज करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। गर्मियों में बालों को हेल्दी और स्ट्रांग बनाने के लिए स्कैल्प मसाज करना बहुत फायदेमंद है। इससे गर्मियों में होने वाली बालों की कई समस्याएं ठीक होती हैं। इस बारे में जानने के लिए हमने दिल्ली के एलांटिस हेल्थकेयर की डर्मेटोलॉजिस्ट और कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता (Dr. Chandni Jain Gupta - Aesthetic, Dermatology, Cosmetology) से बात की। आइये लेख में जानें गर्मियों में स्कैल्प मसाज करना कैसे फायदेमंद है।

01 - 2025-05-01T102320.786

ब्लड सर्कुलेशन इम्प्रूव होता है- Improve Blood Circulation

गर्मियों में सिर पर धूप पड़ने से स्कैल्प को भी नुकसान होता है। ऐसे में स्कैल्प मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन इम्प्रूव होता है। इससे हेयर फॉलिकल्स तक न्यूट्रिएंट्स और ऑक्सीजन अच्छे से पहुंच पाते हैं और हेल्दी हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है।

सिर की गर्मी शांत होती है- Reduce Scalp Heat

तेज तापमान के कारण सिर में भी गर्मी भर जाती है। ऐसे में स्कैल्प की मसाज करना जरूरी हो जाता है। इससे स्ट्रेस कम होता है और सिर से हीट निकलती होती है। ऐसे में स्कैल्प मसाज करने से सिर को ठंड़क मिलती है और रिलैक्स भी मिलता है।

इसे भी पढ़ें- रात में स्कैल्प पर क्यों होती है खुजली, जानें इसके कारण

स्कैल्प में ऑयल कंट्रोल होता है- Control Oil Production

गर्मियों में पसीना बढ़ने से स्कैल्प में ऑयल प्रोडक्शन बढ़ जाता है। ऐसे में रोज स्कैल्प मसाज करने से ऑयल प्रोडक्शन बैलेंस रहता है। इससे स्कैल्प में धूप-मिट्टी और पसीना इकट्ठा नहीं होता है और स्कैल्प हाइजीन मेंटेन रहती है।

सिर में खुजली कम होती है- Reduce Scalp Itching

गर्मियों में पसीना बढ़ने से डैंड्रफ और सिर में खुजली की समस्या भी बढ़ जाती है। इसके कारण बाल रूखे और बेजान भी होने लगते हैं। अगर ऐसे में एलोवेरा जेल से स्कैल्प मसाज की जाए, तो इससे सिर में ड्राईनेस कम होती है। मसाज करने से स्कैल्प को हाइड्रेशन भी मिलेगा और डैंड्रफ व सिर में खुजली कम होगी।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में स्कैल्प को ठंडक देने के लिए लगाएं गोंद कतीरा हेयर मास्क, जानें 3 तरीके और फायदे

स्कैल्प को रिलैक्स मिलता है- Helps To Relax Scalp

बढ़ता तापमान सिर दर्द का कारण भी बन सकता है। ऐसे में शरीर पर स्ट्रेस बढ़ सकता है और थकावट ज्यादा हो सकती है। गर्मियों में रोज स्कैल्प मसाज करने से स्कैल्प को रिलैक्स मिलता है। इससे नर्वस सिस्टम शांत होता है और सिर में ठंडक बनी रहती है।

बाल मजबूत होते हैं- Strengthen Hair

स्कैल्प मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन इम्प्रूव होता है। इससे हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है। मसाज करने से हेयर फॉलिकल्स भी मजबूत होते हैं और बालों का टूटना कम होता है। इससे स्कैल्प में तेल अच्छे से सोख पाता है। इससे बालों में हाइड्रेशन बनी रहती है और बालों में कंडीशनिंग होती है।

गर्मियों में स्कैल्प मसाज के लिए कौन-कौन से हेयर ऑयल इस्तेमाल करें?

  • स्कैल्प मसाज करने के लिए आप नारियल तेल चुन सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्कैल्प इंफेक्शन कंट्रोल रखते हैं। नारियल तेल स्कैल्प को ठंडा रखने और हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है।
  • अगर आपको डैंड्रफ या सिर में खुजली है, तो आप तेल के बजाय एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इंफेक्शन खत्म करने में मदद करते हैं।
  • स्कैल्प मसाज के लिए आप आंवला तेल या ब्राह्मी तेल भी चुन सकते हैं। ये स्कैल्प को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। इनके इस्तेमाल से हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है और डैंड्रफ की समस्या कम होती है।
  • इनके अलावा, आप पेपरमिंट ऑयल या जोजोबा ऑयल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें इस्तेमाल करने से बालों से जुड़ी समस्याएं भी ठीक होती हैं।

निष्कर्ष

लेख में हमने जाना गर्मियों में स्कैल्प मसाज करना बालों के लिए क्यों फायदेमंद है। इससे बाल मजबूत होते हैं और सिर में खुजली और डैंड्रफ की समस्या कम होती है। अगर आपको सिर से जुड़ी कोई चोट या इंफेक्शन रह चुका है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसे चुनें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • स्कैल्प मसाज के क्या फायदे हैं?

    स्कैल्प मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन इम्प्रूव होता है। इससे सिर में खुजली और डैंड्रफ की समस्या ठीक होती है। रोज मसाज करने से स्कैल्प में ऑयल प्रोडक्शन और भी कंट्रोल होता है। 
  • गर्मियों में सिर में कौन सा तेल लगाना चाहिए?

    गर्मियों में नारियल तेल इस्तेमाल करना सबसे ज्यादा फायदेमंद है। यह स्कैल्प को ठंडा और रिलैक्स रखने में मदद करता है। इसके अलावा, आंवला तेल या जोजोबा ऑयल भी स्कैल्प मसाज के लिए फायदेमंद हैं।
  • स्कैल्प मसाज कब नहीं करवाना चाहिए?

    अगर आपको स्कैल्प में कोई इंफेक्शन या चोट लगी है, तो ऐसे में स्कैल्प मसाज नहीं करनी चाहिए। क्योंकि, ऐसे में मसाज करने या सिर में तेल लगाने से परेशानी बढ़ सकती है। अगर आपको त्वचा संबंधित कोई समस्या रहती है, तो आपको मसाज अवॉइड करनी चाहिए।  

 

 

 

Read Next

Fact Check: क्या दही लगाने से बाल सफेद हो जाते हैं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer