आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और खानपान का असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। बीते कुछ सालों में आप ने लैक्टोज इंटॉलरेंस शब्द बहुत सुना होगा और आपके जानने में भी कई लोग ऐसे होंगे जो लैक्टोज इंटॉलरेंस की दिक्कत से परेशान होंगे और अपने खानपान में लैक्टोज की चीजों को शामिल नहीं करते होंगें। शाकाहारी लोगों के लिए दूध कैल्शियम और प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है लेकिन अगर व्यक्ति लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या से परेशान है तो वह दूध का सेवन नहीं कर सकता है। दूध के अलावा प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए लोग व्हे प्रोटीन का सेवन भी करते हैं। लेकिन लैक्टोज इंटॉलरेंस वाले लोगों को लगता है कि व्हे प्रोटीन से भी उन्हें दिक्कत हो सकती है। इस लेख में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और डॉक्टर सिद्धांत भार्गव से जानिए क्या लैक्टोज इंटॉलरेंस वाले लोग व्हे प्रोटीन पी सकते हैं?
लैक्टोज इंटॉलरेंस क्या है? - What Is Lactose Intolerance
लैक्टोज इंटॉलरेंस व्यक्ति उन लोगों को कहा जाता है जो दूध और दूध से बने उत्पादों में मौजूद लैक्टोज को ठीक से पचा नहीं सकते। लैक्टोज इंटॉलरेंस वाले लोग अगर लैक्टोज वाली चीजें खाएंगे तो इससे उनका पाचन बिगड़ सकता है, जिससे गैस, ब्लोटिंग और दर्द की समस्याएं हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: शरीर में प्रोटीन और ओमेगा-3 की कमी पूरी करने के लिए शाकाहारी लोग खाएं ये 5 चीजें
क्या लैक्टोज इंटॉलरेंस वाले लोग व्हे प्रोटीन पी सकते हैं? - Is Whey Protein Ok If You Are Lactose Intolerant In Hindi
डॉक्टर सिद्धांत भार्गव का कहना है कि आजकल कई लोगों को लगता है कि व्हे प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेने से उनकी किडनी खराब हो सकती है और वह मोटे हो सकते हैं। जबकि ऐसा नहीं है, व्हे प्रोटीन दूध का ही एक रूप है, सिर्फ इससे फैट और शुगर को निकाल दिया जाता है। एक स्वस्थ व्यकि रोजाना उचित मात्रा में व्हे प्रोटीन का सेवन कर सकता है। लेकिन अगर आप पहले ही किडनी या लिवर से जुड़ी किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो व्हे प्रोटीन लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। वहीं लैक्टोज इंटॉलरेंस वाले लोग भी व्हे प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि व्हे प्रोटीन से लैक्टोज को अलग कर दिया जाता है।
इसे भी पढ़ें: दाल चावल खाने से भी मिल सकता है अंडे जितना प्रोटीन, न्यूट्रिशनिस्ट जानें इसे खाने का सही तरीका
हालांकि, आप व्हे प्रोटीन खरीदते समय ये जरूर चेक करें कि इसमें लैक्टोज है या नहीं। कई लोगों को इस बात की गलतफहमी है कि व्हे प्रोटीन सिर्फ जिम जाने वाले या बॉडी बिल्डिंग करने वालों को लेना चाहिए। जबकि ऐसा नहीं है, व्हे प्रोटीन का सेवन 18 साल की उम्र के बाद लड़के और लड़कियां कर सकती हैं चाहे वो जिम जाते हों या नहीं। ये जरूरी नहीं है कि आप वेट ट्रेनिंग करें या जिम में एक्सरसाइज करें तब भी व्हे प्रोटीन सप्लीमेंट्स लें।
व्हे प्रोटीन के फायदे - Benefits Of Whey Protein
- व्हे प्रोटीन मांसपेशियों को बेहतर करने में मदद करता है। इसमें हाई आमिनो एसिड्स होते हैं जो मांसपेशियों के विकास में मदद कर सकते हैं।
- व्हे प्रोटीन का सेवन मेटाबोलिज्म को बेहतर करने में मदद कर सकता है जिससे शरीर को अधिक ऊर्जा प्राप्त होती है।
- व्हे प्रोटीन इम्यून सिस्टम बूस्ट करने में सहायक हो सकता है और रोगों से लड़ने में मदद कर सकता है।
All Images Credit- Freepik