
Benefits Of Whey Protein In Hindi: व्हे प्रोटीन एक तरह का कंप्लीट प्रोटीन माना जाता है। इसमें सभी जरूरी एमिनो एसिड्स पाए जाते हैं। लेकिन, व्हे प्रोटीन को लेकर अक्सर लेगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या व्हे प्रोटीन में स्टेरॉइड होते हैं? आपको बता दें कि स्टेरॉइड सेहत के लिए नुकसानदाय हो सकते हैं। एनएचएस में प्रकाशित आर्टिकल के अनुसार, "जो लोग स्टेरॉइड लेते हैं, उन्हें सीने में जलन, पाचन क्षमता का कमजोर होना, भूख न लगना और इंसोम्निया जैसी कई समस्याएं हो जाती हैं।" यही कारण है कि जो लोग व्हे प्रोटीन लेते हैं, वे इसके साइड इफेक्ट से घबराते हैं। तो इस लेख में आपको बता रहे हैं कि क्या व्हे प्रोटीन में वाकई स्टेरॉइड होता है या नहीं और इसका स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है? इस बारे में Director@jgsfitnesscentre के Dr. Siddhant Bhargava ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर की है।
क्या व्हे प्रोटीन में स्टेरॉइड होता है- Does Whey Protein Have Steroids In Hindi
सबसे पहली बात कि व्हे प्रोटीन में स्टेरॉइड नहीं होता है। व्हे प्रोटीन एक सामान्य प्रोटीन होता है, जो हर व्यक्ति की जरूरत होती होती है। आपको शायद यह जानकर आश्चर्य होगा कि मां के दूध में भी व्हे प्रोटीन होता है। इसका मतलब है कि नवजात शिशु से लेकर किसी भी उम्रवर्ग का व्यक्ति व्हे प्रोटीन कंज्यूम कर सकता है। अपको बता दें कि व्हे प्रोटीन दूध का ही प्रोटीन होता है, जो बहुत हेल्दी होता है। कई लोगों को लगता है कि व्हे प्रोटीन और रेगुलर प्रोटीन में फर्क होता है। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। व्हे प्रोटीन को भी आप रेगुलर प्रोटीन कह सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: खाली पेट प्रोटीन शेक (Whey Protein) लेने से हो सकते हैं ये नुकसान, जानें सावधानियां
View this post on Instagram
एक दिन में कितना प्रोटीन लें- Protein Intake Per day
वैसे तो हर व्यक्ति की प्रोटीन इनटेक की जरूरत अलग-अलग होती है। इसके बावजूद, हर व्यक्ति को अपने वजन के अनुसार प्रोटीन लेना चाहिए। जैसे आपको अपने बॉडी को प्रति एक किलोग्राम के लिए 0.8 ग्राम प्रोटीन इनटेक करना चाहिए। अगर आप व्हे प्रोटीन पाउडन लेना चाहते हैं, तो इसमें भी कोई खराबी नहीं है। आप इसका सेवन कर सकते हैं। यहां तक कि व्हे प्रोटीन लेने से कई तरह की शारीरिक समस्याओं से राहत मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या व्हे प्रोटीन लेने से किडनी डैमेज होती है? डॉक्टर से जानें सच्चाई
व्हे प्रोटीन लेने के फायदे- Benefits Of Whey Protein
व्हे प्रोटीन कंज्यूम करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं, जैसे-
- व्हे प्रोटीन पेट के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है।
- व्हे प्रोटीन का सेवन पोस्ट वर्कआउट कर सकते हैं। इससे एनर्जी तेजी से रिकवर होती है।
- व्हे प्रोटीन को गट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है।
- वेजीटेरियन लोग भी व्हे प्रोटीन ले सकते हैं। यह स्वादिष्ट भी होता है।
- व्हे प्रोटीन ग्लूटेन फ्री होता है। आपको बता दें कि ग्लूटेन फ्री चीजों का सेवन करने से वजन कम करने में, एनर्जी बढ़ाने में और ओवर ऑल हेल्थ को बेहतर करने में मदद मिलती है।
Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version