
Does Whey Protein Cause Kidney Damage: बॉडी बिल्डिंग करने वाले और जिम जाने वाले लोग व्हे प्रोटीन का सेवन जरूर करते हैं। बॉडी बिल्डिंग करने वाले लोगों में व्हे प्रोटीन को सबसे पॉपुलर सप्लीमेंट माना जाता है। हालांकि इसका सेवन संतुलित मात्रा में और ढंग से ही करने की सलाह दी जाती है। लेकिन तमाम लोग तेजी से बॉडी बनाने के चक्कर में व्हे प्रोटीन या प्रोटीन सप्लीमेंट लेने में कुछ गलतियां कर देते हैं। व्हे प्रोटीन को लेकर हुए कुछ शोध और रिसर्च इसके सेवन को सेहत के लिए बहुत हानिकारक मानते हैं। ऐसा कहा जाता है कि व्हे प्रोटीन लेने से आपकी किडनियों पर गंभीर असर पड़ता है। इंटरनेट पर मौजूद कई आर्टिकल्स में भी यह कहा गया है कि व्हे प्रोटीन का सेवन करने से आपकी किडनी डैमेज हो सकती है। हत और खानपान से जुड़ी ऐसी बातों की सच्चाई बताने के लिए हम 'धोखा या हकीकत' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानते हैं, क्या वाकई में व्हे प्रोटीन लेने से आपकी किडनी खराब हो सकती है? आइए एक्सपर्ट डॉक्टर से जानते हैं इसका सही जवाब।
क्या व्हे प्रोटीन लेने से किडनी डैमेज होती है?- Can Whey Protein Cause Renal Failure?
बॉडी बिल्डिंग करने वाले लोगों में प्रोटीन सप्लीमेंट बहुत चलन में है। दरअसल डाइट में प्रोटीन का पर्याप्त मात्रा न मिल पाने की वजह से एक्सपर्ट्स प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन करने की सलाह देते हैं। बॉडी बिल्डिंग के लिए सबसे पॉपुलर प्रोटीन सप्लीमेंट व्हे प्रोटीन है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक सामान्य व्यक्ति को रोजाना 0.8-1 ग्राम/किलो बॉडी वेट का प्रोटीन लेना चाहिए। अगर आप जिम में एक्सरसाइज करते हैं या फिटनेस फ्रीक हैं तो रोजाना 1.5-1.8 ग्राम/ किलो बॉडी वेट प्रोटीन लेना चाहिए। इससे ज्यादा प्रोटीन का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जहां तक बात व्हे प्रोटीन के सेवन की है, व्हे प्रोटीन का सेवन करते समय कुछ गलतियों से आपको नुकसान हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या सिर्फ स्मोकिंग की वजह से फेफड़ों का कैंसर होता है? जानें सच्चाई
बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं कि व्हे प्रोटीन का बहुत ज्यादा मात्रा में सेवन करने से किडनी से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। बहुत ज्यादा मात्रा में व्हे प्रोटीन खाने से आपकी किडनी पर दबाव बढता है और इसकी वजह से जरूरत से ज्यादा ब्लड फिल्टर करना पड़ता है। यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहने पर किडनी डैमेज होने का खतरा रहता है। कुछ लोग खाली पेट व्हे प्रोटीन या प्रोटीन शेक का सेवन करते हैं, उनमें किडनी से जुड़ी परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप पहले से किडनी से जुड़ी परेशानियों से पीड़ित हैं तो व्हे प्रोटीन का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
बहुत ज्यादा व्हे प्रोटीन लेने के नुकसान- Side Effects of Whey Protein
व्हे प्रोटीन का सेवन निश्चित मात्रा से ज्यादा करने पर आपको कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। कुछ शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि बहुत ज्यादा व्हे प्रोटीन लेने से आपको पेट और पाचन से जुड़ी परेशानियों के अलाव अकाई अन्य नुकसान भी हो सकते हैं। व्हे प्रोटीन का बहुत ज्यादा सेवन करने से आपकी सेहत को ये नुकसान हो सकते हैं-
- पाचन से जुड़ी परेशानियां
- किडनी से जुड़ी समस्या
- स्किन प्रॉब्लम
- जोड़ों में दर्द
- किडनी स्टोन की समस्या
व्हे प्रोटीन का सेवन निश्चित मात्रा में ही करना चाहिए। तेजी से बॉडी बनाने के चक्कर में इसका बहुत ज्यादा सेवन आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप किडनी से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित हैं, तो व्हे प्रोटीन का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)