
Side Effects Of White Radish: सर्दियों में मूली बाजार में काफी मिलती है। मूली में प्रोटीन, आयरन, फाइबर और विटामिन सी काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इसको खाने से पाचन तंत्र हेल्दी रहता है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती हैं। मूली खाने से शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं जरूरत से ज्यादा मूली के सेवन से शरीर को कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं। मूली का सेवन वैसे, तो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन इसको खाने से कुछ साइड इफेक्ट भी होते हैं। आइए जानते हैं किन लोगों को इसके ज्यादा सेवन से बचना चाहिए।
आयरन की अधिकता
जिन लोगों के शरीर में आयरन ठीक मात्रा में होता है। उन्हें मूली के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि मूली में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसके ज्यादा सेवन से शरीर में आयरन की अधिकता हो सकती है। जिस कारण उल्टी, मितली, चक्कर आना और लिवर को नुकसान आदि समस्याएं हो सकती हैं। मूली ज्यादा खाने से शरीर को नुकसान हो सकता है।
थायराइड
मूली का सेवन थायराइड के मरीजों को नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से थायराइड ग्रंथि में दिक्कत आ सकती हैं और थायराइड लेवल भी बढ़ सकता है। थायराइड के रोगियों को कच्ची मूली के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए। इसको खाने से शरीर में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं।
शरीर में पानी की कमी
मूली के ज्यादा सेवन से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। क्योंकि इसको खाने के बाद यूरिन ज्यादा आता है। जिस कारण ज्यादा यूरिन करने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इसके सेवन से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में मूली के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- शरीर की 4 समस्याओं को दूर करता हैं चंदन का तेल
हाइपोग्लाइसीमिया का कारण
मूली के ज्यादा सेवन से उन लोगों को बचना चाहिए, जो डायबिटीज की दवाई लें रहे है। क्योंकि मूली लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स और उसमें मौजूद शुगर की मात्रा को कम करता है। मूली के ज्यादा सवन और डायबिटीज की दवाई का साथ लेने की वजह से शरीर में अचानक से ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है। जिससे शरीर में कई तरह की नुकसान हो सकती हैं।
मूली का ज्यादा सेवन से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकता हैं। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik