
Benefits of Sandalwood Oil : चंदन का तेल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से शरीर की कई परेशानियां आसानी से दूर होती हैं। चंदन के तेल का इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट्स में काफी मात्रा में किया जाता है। अधिकतर लोग ये, तो जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके इस्तेमाल से शरीर की कई प्रॉब्लमस को आसानी से ठीक किया जा सकता हैं। चंदन की तासीर ठंडी होने के कारण इसका इस्तेमाल पूजा आदि में भी किया जाता है। इसके इस्तेमाल से दिमाग ठंडा भी रहता है। आइए जानते हैं चंदन के अन्य फायदों के बारे में।
ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल
चंदन का तेल शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। चंदन के तेल की खूशबू से शरीर के हार्मोंस एक्टिव होते हैं और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल होने में मदद मिलती हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से हार्ट रेट भी सही रहता है और शरीर हेल्दी रहता है।
नींद की समस्या को करें दूर
अगर आप भी नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो चंदन के तेल का इस्तेमाल करें। चंदन का तेल से मसाज करने से नींद न आने की समस्या आसानी से दूर होती है। चंदन के तेल से शरीर को आराम मिलता है और तनाव कम होता है। जिससे नींद आने में मदद मिलती हैं। चंदन के तेल के नियमित इस्तमाल से मेमोरी भी शार्प होती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद
ब्यूटी प्रोडक्ट्स से चंदन के तेल का इलस्तेमाल काफी होता है। इसके इस्तेमाल से स्किन की रंगत में सुधार होने के साथ एक्ने और पिंपल्स की समस्या भी दूर होती हैं। चंदन के तेल से चेहरे की मसाज करने से त्वचा को ऑक्सीजन मिलता है। जिससे निखार आता है।
इसे भी पढ़ें- पूरे शरीर की रंगत निखारने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय
सूजन को करें कम
चंदन के तेल के इस्तेमाल से शरीर की सूजन आसानी से दूर होती है। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते है। चंदन का तेल त्वचा की रेडनेस को भी कम करता है। इसके इस्तेमाल से शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहता है।
चंदन का तेल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रखें इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका इस्तेमाल करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version