चंदन की मनमोहक खुशबू लगभग हर किसी को पसंद होती है। यह कई आयुर्वेदिक औषधीय गुणों से भरपूर होता है। चंदन के पेड़ का लगभग हर हिस्सा स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। भारत में चंदन का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। धार्मिक पूजा हो या फिर स्किन की खूबसूरती की बात हो, हर एक तरह से चंदन लाभकारी होता है। अधिकतर लोग चंदन के लेप का इस्तेमाल माथे पर तिलक या फिर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी चंदन के लेप का इस्तेमाल नाभि पर किया है? जी हां, चंदन का लेप नाभि पर लगाने से भी शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। इसके अलावा नाभि पर चंदन का तेल भी लगाया जा रहा है। इससे शरीर की कई बीमारियां दूर हो सकती हैं। आज हम इस लेख में नाभि पर चंदन का लेप और तेल लगाने के फायदों के बारे में जाएंगे।
नाभि पर चंदन लगाने के फायदे
1. छींक हो सकता है बंद
नाभि में चंदन का लेप लगाने से बार-बार छींक आने की परेशानी को बंद किया जा सकता है। इस परेशानी से राहत पाने के लिए चंदन और धनिया की पत्तियों को पीस लें। इसके बाद आप इस पेस्ट को अपने नाभि के आसपास लगाने से आपको छींक से काफी आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें - नाभि में जैतून का तेल लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें इनके बारे में
2. ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल
नाभि में चंदन का तेल डालने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो सकता है। साथ ही यह अनिद्रा की परेशानी से राहत दिलाने में प्रभावी हो सकता है। अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो नियमित रूप से अपनी नाभि में चंदन का तेल डालें।
3. सूजन की परेशानी करे दूर
नाभि में चंदन लगाने से शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है। इसके लिए चंदन की लकड़ी को पत्थर पर घिस लें। अब इस लेप को नाभि के पास लगाएं। कुछ दिनों तक लगातार इस लेप को नाभि में लगाने से शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है।
4. मुंहासे से राहत
बढ़ते प्रदूषण में इन दिनों मुंहासों की परेशानी काफी ज्यादा हो रही है। इस स्थिति में चंदन का लेप आपके लिए काफी प्रभावी हो सकता है। चंदन के लेप को नाभि के पास नियमित रूप से लगाने से मुंहासे और एक्ने की परेशानी दूर हो सकती है। साथ ही इससे झाई की परेशानी भी काफी हद तक कम किया जा सकता है।
5. स्पर्म काउंड बढ़ाए
नाभि पर चंदन का लेप लगाने से पुरुषों को भी काफी फायदा हो सकता है। इसके लिए अर्जुन की छाल के साथ चंदन को घिस लें। अब इस पेस्ट को नाभि के पास लगाएं। इसके अलावा आप इसे 1 गिलास पानी में मिक्स करके पी भी सकते हैं। इससे स्पर्म काउंट काफी ज्यादा बढ़ सकता है।
6. खुजली से आराम
नाभि का इस्तेमाल शरीर में खुजली की परेशानी को दूर करने के लिए भी कर सकते हैँ। इसके लिए चंदन के तेल को नींबू के रस के साथ मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने नाभि में डालें। इससे खुजली से काफी हद तक आराम पा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - नाभि में इंफेक्शन के घरेलू उपाय: घर में मौजूद इन 5 चीजों से पाएं नाभि के संक्रमण से छुटकारा, जानें तरीका
नाभि में चंदन का तेल या लेप लगाने से शरीर की कई परेशानी कम हो सकती है। साथ ही चंदन का तेल या लेप आप अपनी स्किन पर भी एप्लाई कर सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा होगा, लेकिन ध्यान रखें कि इससे किसी भी बीमारी का जड़ से इलाज नहीं किया जा सकता है। अगर आपको कोई गंभीर परेशानी है, तो इस स्थिति में डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
Read Next
शरीर की गर्मी निकालने के लिए अपनाएं ये 8 आयुर्वेदिक उपाय, गर्मियों में शरीर को मिलेगी अंदरूनी ठंडक
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version