Tips To Keep Gut Healthy In Changing Weather in Hindi: धीरे-धीरे मौसम में ठंड बढ़ रही है। मौसम में यह बदलाव भले ही आपको पसंद आ रहा है और लुभावना महसूस हो रहा है। लेकिन, यह हेल्द से जुड़ी कई समस्याएं भी अपने साथ ला रहा है। हालांकि, ठंडी आने से पहले हवा में प्रदूषण की मात्रा काफी बढ़ चुकी है। ऐसे में मौसम में हो रहे बदलाव और बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए जरूरी है कि आप अपनी गट हेल्थ यानी आंत को स्वस्थ रखने के उपाय आजमाएं। आपको बता दें कि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं यानी अपनी गट हेल्थ का ध्यान नहीं रखते हैं, तो इससे आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। यहां तक कि इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, जो कि कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। ऐसे में जरूरी है कि इस बदलते मौसम में आप अपनी गट हेल्थ को इग्नोर न करें। अपनी डाइट और लाइफस्टाइल का ध्यान रखते हुए आप ऐसा कर सकते हैं। इस बारे में हमने Sharda Hospital में Department of Respiratory Medicine की Professor डॉ. सोनिशा गुप्ता से बात की।
स्वस्थ आहर का सेवन करें- Take Healthy Diet
गट माइक्रोबायोम आपकी अच्छी हेल्थ का आधार माना जाता है। जब आपका पेट साफ होगा, पाचन तंत्र सही तरह से काम करेगा और आंतों में अच्छे, बुरे बैक्टीरिया तथा यीस्ट में बैलेंस होगा, तभी आपकी गट हेल्थ बेहतर होगी। इसके लिए, जरूरी माना जाता है कि आप सही आहार का सेवन करें। मौसम में बदलाव हो रहा है। ऐसे में, डाइट में विटामिन-सी, हरी पत्तेदार सब्जियां, स्प्राउट, सूप जैसी चीजें शामिल करें।
इसे भी पढ़ें: आंतों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स, पाचन से जुड़ी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
खूब पानी पिएं- Hydrate Yourself
हर मौसम में बहुत जरूरी है कि आप पानी जरूर पिएं। आमतौर पर देखा जाता है कि मौसम में ठंड बढ़ते ही लोगों में पानी पीने का इनटेक कम हो जाता है। पानी नहीं पीने का सीधा असर आपकी आंतों पर पड़ता है। कई बार शरीर में पानी की कमी होने की वजह से कब्ज की समस्या हो जाती है। यही नहीं, पाचन क्षमता भी कमजोर होने लगती है। इसके अलावा, अगर पानी की कमी की वजह से बॉडी डिहाइड्रेट हो जाए, तो और भी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। इनसे बचने के लिए जरूरी है कि पानी खूब पिएं।
इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम में परेशान कर रही हैं पाचन संबंधी समस्याएं, राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
प्रोबायोटिक डाइट लें- Add Probiotic Diet
आंतों की हेल्थ के लिए प्रोबायोटिक का बहुत अहम रोल होता है। प्रोबायोटिक आंतों में गुड बैक्टीरिया को बनाए रखने में मदद करते हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो इन दिनों फर्मेंटेड फूड भी आंतों की हेल्थ को दुरुस्त बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं। प्रोबायोटिक फूड में आप दही का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम में हो सकती है एलर्जी की शिकायत, इन घरेलू उपायों से करें अपनी परेशानी दूर
जंक और ऑयली फूड से दूर रहें- Avoid Jund And Oily Foods
बदलते मौसम में बहुत जरूरी है कि उन चीजों से दूर रहा जाए, जो हेल्थ के लिए सही नहीं है। इसमें विशेषकर जंक और ऑयली फूड शामिल होते हैं। आजकल ज्यादातर लोग चाइनीज या ऑयली फूड खाना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये आसानी से बाजार में मिल जाते हैं और इनकी कीमत भी कम होती है। लेकिन, हेल्थ के लिए लिहाज से यह बिल्कुल सही नहीं है। इसलिए, जंक फूड और ऑयली को अपनी डाइट से निकाल बाहर करें। ये आपकी आंतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और इसका आपकी इम्यूनिटी पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इन दिनों आप Fibrodiets का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।
image credit: freepik