Kitchen Ingredients To Boost Immunity: क्या बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण के कारण आप भी बीमार महसूस कर रहे हैं? इस तरह के मौसम में सर्दी-खांसी, जुकाम और बुखार आदि जैसी समस्याओं का सामना अक्सर लोगों को करना पड़ता है। लेकिन लोगों को इनके कारण काफी परेशानी महसूस होती है, साथ ही ये स्थितियां जल्दी ठीक होने का नाम भी नहीं लेती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं हमारे किचन में कुछ ऐसी ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जो आपको बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण के कारण परेशान करने वाली समस्याओं को प्राकृतिक रूप से ठीक करने में मदद कर सकती हैं। साथ ही, आपको जल्द इनसे छुटकारा दिला सकती हैं। अगर आप सही तरीके से इनका प्रयोग करें, तो किचन में मौजूद ये चीजें आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने, वायरल संक्रमण और एलर्जी के लक्षणों से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगी। डायटीशियन मनप्रीत कालरा ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में ऐसी किचन में मौजूद ऐसी 10 चीजों के बारे में बताया है। इस लेख हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं....
बदलते मौसम और प्रदूषण में इम्यूनिटी बढ़ाएंगी किचन में मौजूद ये 10 चीजें- Kitchen Ingredients To Boost Immunity During Seasonal Changes And Pollution In Hindi
1. मुलेठी (Licorice)
यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने और मौसमी इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है। आप रात में सोने से पहले मुलेठी की चाय का सेवन कर सकते हैं।
2. दालचीनी (Cinnamon)
इस मसाले में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को कमजोर बनाने वाले हानिकारक कण जैसे फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। इस तरह से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है। आप दोपहर के भोजन के बाद एक कप दालचीनी की चाय पी सकते हैं।
3. अदरक (Ginger)
इसमें जिंजरोल होता है, इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह शरीर की सूजन को दूर करने और शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करता है। अपने भोजन में इसे शामिल करें। आप इसकी चाय का सेवन भी कर सकते हैं।
4. गिलोय (Giloy)
यह इम्यूनोमॉड्यूलेटरी जड़ी बूटी है जो इम्यून सिस्टम की प्रक्रिया को बढ़ाने में मदद करती है। आप सुबह खाली पेट गिलोय का जूस पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: PCOS का प्रभावी इलाज हैं किचन में मौजूद ये 10 आयुर्वेदिक हर्ब्स और मसाले, कई गंभीर लक्षणों में करते हैं सुधार
5. हल्दी (Turmeric)
इसमें कर्क्युमिन होता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह शरीर की सूजन को दूर करती है। साथ ही, इम्यून सिस्टम को कमजोर होने से बचाता है। आप रात के खाने के बाद त्रिकटु मिल्क पी सकते हैं।
View this post on Instagram
6. ग्रीन टी (Green Tea)
यह शरीर की इम्यूनो कोशिकाओं को फ्री-रेडिकल्स से होने कोशिकाओं को नुकसान बचाती है। आप शाम के समय ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं।
7. काली मिर्च (Black Pepper)
इसका सेवन करने से शरीर में कर्क्युमिन का अवशोषण बेहतर होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। आप दही, नींबू पानी या सलाद में काली मिर्च छिड़क कर खा सकते हैं।
8. लौंग (Cloves)
इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। यह शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है। आप अपनी चाय में 2-3 लौंग भी डाल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या आपके घर में भी हैं छोटे बच्चे? तो आपके किचन गार्डन में जरूर होनी चाहिए ये 5 जड़ी-बूटियां
9. लहसुन (Garlic)
लहसुन में एलिसिन होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है। आप अपनी सब्जी, करी और दाल में तड़का लगाने के लिए लहसुन का प्रयोग कर सकते हैं। आप लहसुन की चटनी बनाकर भी खा सकते हैं।
10. लाल मिर्च (Cayenne Pepper)
इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। साथ ही, इम्यूनिटी भी बढ़ती है। आप लाल मिर्च को सब्जी और दाल में शामिल करके इसका सेवन कर सकते हैं।
All Image Source: freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version