
Benefits Of Eating Mustard Seeds: राई के नाम से ही तड़के के याद आ जाती है। इसे सरसों के दाने भी कहा जाता है। राई दो रंगो की होती है एक पीली और दूसरी ब्राउन। अधिकतर घरों में तड़के के लिए ब्राउन रंग की राई का उपयोग किया जाता है। सांभर के साथ दाल में भी इसका तड़का लगाया जा सकता है। राई के सेवन से कफ-पित्त दोष शांत होने के साथ शरीर की कई समस्याएं आसानी से दूर होती है। राई में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे फाइबर, आयरन, फास्फोरस और प्रोटीन पाया जाता हैं। इसके सेवन से पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं कम होने के साथ माइग्रेन की समस्या से भी राहत मिलती है। राई के इस्तेमाल से कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं और शरीर लंबे समय तक हेल्दी रहता है। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से राई के दानों के अन्य फायदों के बारे में।
अस्थमा में फायदेमंद
राई के बीजों के सेवन से अस्थमा के मरीजों को राहत मिलती है। इसमें साइनपाइन नामक तत्व पाया जाता है, जो लंग्स की कार्यक्षमता को बढ़ाकर उनको हेल्दी रखता है। राई के दानों के नियमित सेवन से अस्थमा को रोकने में मदद मिलती है।
माइग्रेन को दूर करने में मददगार
राई के दानों के सेवन से माइग्रेन के दर्द को दूर करने में मदद मिलती है। राई के दानों में राइबोफ्लेविनन नामक तत्व पाया जाता है, जो माइग्रेन के खतरे को कम करता है। राई के दानों के सेवन से माइग्रेन का दर्द कम होता है और लक्षणों से राहत मिलती है।
ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद
अगर आप भी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो डाइट में सरसों के बीजों को अवश्य शामिल करें। सरसों के बीज में मेथनॉल अर्क पाया जाता है, जो रक्तचाप को कम करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखता है। नियमित सरसों के बीज के सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रिण में रहता है।
इसे भी पढ़ें- Festive Season: पेट को स्वस्थ रखने के लिए सोने से पहले खाएं 1 चम्मच इसबगोल, जानें फायदे
वजन कम करने में मददगार
राई के दानों के सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होने के साथ वजन घटाने में मदद मिलती है। राई के दानों में डायसेलिग्लिसरॉल नामक तत्प पाया जाता है, जो वजन कम करने के साथ बैली फैट को भी घटाता है।
डायबिटीज में फायदेमंद
राई के दानों के सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटीडायबिटिक गुण ब्लड शुगर लेवल को कम करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखते हैं। राई के बीजों के सेवन से शरीर के ग्लूकोज का स्तर कम होता है और डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।
राई के दानों के सेवन से शरीर को इस तरह के फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All image Credit- Freepik
Read Next
वायु प्रदूषण से बचने के लिए पिएं ये 5 Morning Detox Drinks, फेफड़े रहेंगे स्वस्थ और नहीं होगी दिक्कत
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version