Expert

एक-पाद गलावासन (Ek Pada Galavasana) करने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे, एक्सपर्ट से जानें करने का तरीका

Ek Pada Galavasana Benefits in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए आप एक-पाद गलावासन का अभ्यास कर इसे डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आइये जानते हैं इसके फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
एक-पाद गलावासन (Ek Pada Galavasana) करने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे, एक्सपर्ट से जानें करने का तरीका


Ek Pada Galavasana Benefits in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए योग और एक्सरसाइज करनी बेहद जरूरी होती है। योग और आसन करना न केवल आपकी मेंटल हेल्थ को सक्रिय रखता है, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर रखने में मददगार होता है। अगर आप ज्यादा शारीरिक गतिविधियों में शामिल नहीं होते हैं तो ऐसे में कुछ आसनों का अभ्यास करना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए आप एक-पाद गलावासन (Ek Pada Galavasana) का अभ्यास कर इसे डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इससे सेहत को कई जबरदस्त फायदे मिलते हैं। इसे करने से शारीरिक स्ट्रेंथ और मोबिलिटी में सुधार होता है। आइये सर्टिफाइड योग ट्रेनर सॉम्या ठाकुर से जानते हैं इसे करने के फायदे और सही तरीका।

एक-पाद गलावासन करने के फायदे

  • एक-पाद गलावासन करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
  • इसे करने से शारीरिक स्ट्रेंथ और स्टैमिना बढ़ता है साथ ही साथ शरीर में लचीलापन भी आता है।
  • इस आसन को करने से पोश्चर में सुधार होता है और मांसपेशियां भी एक्टिव रहती हैं।
  • इस आसन को करने से कमर में दर्द कम होने के साथ ही जकड़न भी दूर होती है।
  • इसे करने से मेंटल हेल्थ में सुधार होता है साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है।
  • पाचन तंत्र को हेल्दी रखने के लिए भी यह आसन काफी फायदेमंद होता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Somya Thakur | Yoga Teacher 🇮🇳 (@somya_yoga)

एक-पाद गलावासन करने का सही तरीका

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और एक पैर को दूसरे पैर पर मोड़कर रख लें।
अब आपको इसी पोजिशन में हाथों के बल पर नीचे बैठना है।
अब दोनों हाथों के बल पर एक पैर और कमर के ऊपरी हिस्से को उपर की ओर उठाना है।
आपको कुछ सेकेंड तक इसी अवस्था में बने रहना है। 

इसे भी पढ़ें - खराब पोश्चर को सुधारने में बेहद असरदार हैं ये 4 तरह की स्पाइनल मूवमेंट, एक्सपर्ट से जानें करने का तरीका 

किसे नहीं करना चाहिए यह आसन?

अगर आप एक प्रेग्नेंट महिला हैं या आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं तो इस आसन को करने से बचें। अगर आप हड्डियों से जुड़ी बीमारी से पीड़ित हैं तो भी यह आसन करने से आपको बचना चाहिए। इसे करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह लें।

 

Read Next

कश्यप मुद्रा के क्या फायदे होते हैं? जाने इसे करने का सही तरीका

Disclaimer