प्राचीन काल से योग और आयुर्वेद के द्वारा लोगों को स्वास्थ किया जाता रहा है। जब मेडिकल साइंस नहीं थी, तब लोग योग और आयुर्वेद के माध्यम से ही अपने रोगों का इलाज किया करते थे। यह पद्धति आज भी कई रोगों को दूर करने में कारगर साबित होती है। मुद्राएं बेहद ही आसान होती है और यह आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होती है। यह कारण है कि ऋषि मुनि ध्यान करने के लिए ज्ञान मुद्रा आदि लगाया करते थे। इससे दिमाग को एकाग्र करने में मदद मिलती है। इसी तरह कश्यप मुद्रा भी शरीर में एनर्जी के लेवल को बढ़ाने में सहायक होती है। इस लेख में योगा एक्सपर्ट ऋपसी अरोड़ा से जानते हैं कि कश्यप मुद्रा के क्या फायदे होते हैं और इसे किस तरह से किया जा सकता है?
कश्यप मुद्रा के फायदे - Benefits Of Kashyapa Mudra In Hindi
मानसिक शांति और स्थिरता
कश्यप मुद्रा का अभ्यास मानसिक संतुलन और शांति प्रदान करता है। यह मुद्रा ब्रेन में सकारात्मक एनर्जी का प्रवाह बढ़ाती है, जिससे तनाव, चिंता और मानसिक अशांति दूर होती है। नियमित अभ्यास से आपका ध्यान केंद्रित होता है।
पाचन तंत्र को सुधारना
यह मुद्रा पाचन तंत्र को मजबूत करती है और इससे जुड़ी समस्याओं को कम करती है। अगर आपको अपच, गैस या पेट दर्द की समस्या रहती है, तो कश्यप मुद्रा का नियमित अभ्यास पाचन क्रिया को सुचारू करता है और पाचन शक्ति को बढ़ाता है।
श्वसन प्रणाली को बेहतर करना
कश्यप मुद्रा श्वसन प्रणाली के लिए भी फायदेमंद होता है। यह लंग्स की कार्यक्षमता को बढ़ाती है और श्वास की गहराई को सुधारती है। इससे श्वसन संबंधी बीमारियों जैसे अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षणों में भी राहत मिलती है।
आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करें
कश्यप मुद्रा आत्मविश्वास और आंतरिक शक्ति को बढ़ाती है। यह मुद्रा शरीर में आत्म-नियंत्रण की भावना को प्रकट करती है, जिससे आप अपने कार्यों में सुधार होता है। इससे मनोबल में बढ़ोतरी होती है।
कश्यप मुद्रा का अभ्यास कैसे करें? - How To Perform Kashyapa Mudra In Hindi
- इसे करने के लिए आप पद्मासन या सुखासन में बैठना है।
- इसके बाद आप हाथों को घुटनों पर रखें।
- अब अपने अंगूठे के शुरु की दो उंगलियों के बीच में दबाएं।
- इस दौरान चारों उंगलियों को हथेली के साथ दबाकर रखें।
- इसके बाद आपको आंखें बंद करके करीब 10 से 15 मिनट इसी पोजीशन में बैठना है।
इसे भी पढ़ें: रोज करें ज्ञान मुद्रा का अभ्यास, जानें इसके 5 फायदे और विधि
कश्यप मुद्रा के नियमित अभ्यास से मानसिक और शारीरिक दोनों स्वास्थ्य में सुधार होता है। यह मुद्रा मानसिक शांति, आत्मविश्वास और पाचन तंत्र को बेहतर करने के साथ आंखों और श्वसन तंत्र की सेहत पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version