Expert

रोज करें ज्ञान मुद्रा का अभ्यास, जानें इसके 5 फायदे और विधि

योग और मुद्राएं हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होती हैं। आगे जानते हैं ज्ञान मुद्रा के फायदे  
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज करें ज्ञान मुद्रा का अभ्यास, जानें इसके 5 फायदे और विधि


सेहतमंद रहने के लिए हमें अपने खानपान और लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करने होते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आप योग और मुद्राओं की मदद ले सकते हैं। योग मुद्राएं हाथों की उंगलियों और अंगूठे से बनाई जाती है। योग मुद्राओं से आप अपने मस्तिष्क की कार्य क्षमता को बेहतर कर सकते हैं। तनाव और चिंता को दूर करने के लिए आप नियमित रूप से ज्ञान मुद्रा का अभ्यास कर सकते हैं। एएसडी योग फैमिली (ASD YOGA FAMILY) के फाउंडर योगाचार्य दीपक तंवर की मानें, तो ज्ञान मुद्रा से आप डिप्रेशन, तनाव, और चिंता को दूर कर सकते हैं। इस लेख में जानते हैं ज्ञान मुद्रा से आपको क्या फायदे मिलते हैं और इस मुद्रा को करने का सही तरीका क्या है।

ज्ञान मुद्रा के क्या फायदे होते हैं - Benefits Of Gyan Mudra In Hindi 

मस्तिष्क के कार्यों के सुधार करें 

याददाश्त को बेहतर करने के लिए आप ज्ञान मुद्रा का अभ्यास कर सकते हैं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और ब्रेन तक ब्लड फ्लो आसानी से होता है। इससे ब्रेन तक ऑक्सीजन आसानी से पहुंच पाती है। जिससे ब्रेन के कार्य में सुधार होता है। 

इसे भी पढ़ें : अपान वायु मुद्रा करने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें इसे करने का सही तरीका

benefits of gyan mudra

मानसिक स्थिरता के लिए फायदेमंद

जिन लोगों का मन अशांत रहता है, उनको रोजाना ज्ञान मुद्रा करनी चाहिए। इससे मन शांत होता है और आप किसी भी कार्य में आसानी से फोकस कर पाते हैं।   इस मुद्रा को आप रोजाना 15 से 20 मिनट कर सकते हैं। 

चिंता और तनाव को करें दूर

आज के दौर में काम की वजह से लोगों को चिंता और तनाव होने लगता है। चिंता के कारण आपके मस्तिष्क का कार्य प्रभावित होता है। इस समस्या से बचने के  लिए भी आप ज्ञान मुद्रा का अभ्यास कर सकते हैं। जिन लोगों को चिंता की वजह से नींद न आने की समस्या होती है, उनको ज्ञान मुद्रा करने से आराम मिलता है। 

हार्मोन के स्तर में सुधार होना

ज्ञान मुद्रा का अभ्यास करने पिट्यूटी ग्लैंड प्रभावित होता है। जिससे पिट्यूटरी ग्लैंड में ब्लड सर्कुलेशन सही तरह फ्लो होता है। इससे हार्मोन का स्तर बेहतर होता है। 

इम्यून सिस्टम बेहतर होना

ज्ञान मुद्रा से व्यक्ति का पाचन तंत्र बेहतर होता और शरीर के सभी अंग बेहतर तरह से कार्य करते हैं। इससे व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है। जिससे आप बाहरी संक्रमण से सुरक्षित रहते हैं। 

ज्ञान मुद्रा को करने का सही तरीका क्या है? How To Perform Gyan Mudra In Hindi 

  • ज्ञान मुद्रा करने के लिए आप सबसे पहले आराम से पद्मासन में बैठ जाएं।
  • इसके बाद हथेलियों को ऊपर की ओर रखते हुए घुटनों पर रखें। 
  • अब, तर्जनी अंगुली यानी पहली अंगुली को अंगूठे के छोर पर रखें। 
  • इस समय आप अन्य अंगुलियों सीधे रखें। 
  • इस मुद्रा को करते समय आंखें बंद रखें और गहरी लंबी सांस लें। 
  • साथ ही, अपना ध्यान सांसों पर रखें। 
  • आप इस मुद्रा का अभ्यास 15 से 30 मिनट तक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : International Yoga Day: इन 4 बीमारियों से ग्रस्त लोगों को नहीं करना चाहिए सर्वांगासन, जानें सावधानियां

ज्ञान मुद्रा का अभ्यास किसी योग्य योगाचार्य की देखरेख में करें। इसके फायदे प्राप्त करने के लिए ज्ञान मुद्रा को सही तरीके से करना बेहद आवश्यक होता है। इसे नियमित करने से आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। 

 

 

 

 

Read Next

International Yoga Day: बच्चों में एकाग्रता और फोकस बढ़ाने के लिए करवाएं ये 5 योगासन, पढ़ाई में भी लगेगा मन

Disclaimer