
सेहतमंद रहने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। लंज या फिर Lunges एक्सरसाइज सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद मानी जाती है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वे लंज एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि यह एक्सरसाइज शारीरिक ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती है। इसे करने से क्वैड्स, ग्लूट्स के साथ ही हैमिस्ट्रिंग पर भी अच्छा असर पड़ता है। आइये विस्तार से जानते हैं इस एक्सरसाइज के बारे में।
क्या है लंज एक्सरसाइज?
लंज एक्सरसाइज एक प्रकार का वर्कआउट या एक्सरसाइज है, जिसे करने से शरीर का निचला हिस्सा मजबूत होता है। यह बॉडी को सही शेप में लाने के साथ ही साथ कमर के नीचे के हिस्से की मांसपेशियों को एक्टिव और मजबूत बनाती है। इस एक्सरसाइज को नियमित तौर पर करने से ग्लूट क्वाड और हैमस्ट्रिंग की मांसपेशियों की कमजोरी दूर होती है।
View this post on Instagram
लंज एक्सरसाइज करने के फायदे
- लंज एक्सरसाइज करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है।
- इस एक्सरसाइज को करने से शरीर में लचीलापन बढ़ता है और बॉडी पोश्चर में भी सुधार होता है।
- लंज एक्सरसाइज को करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है साथ ही साथ हिप का लचीलापन भी बढ़ता है।
- अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो भी इस एक्सरसाइज को करना एक बेहतर विकल्प साबित होता है।
- लंज एक्सरसाइज आपके शारीरिक स्टैमिना और स्ट्रेंथ को बढ़ाने में भी मददगार होती है।
- इसे करने से कमर के आस-पास होने वाली जकड़न कम होने के साथ ही साथ घुटनों के दर्द से भी आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें - 48 की उम्र में भी बेहद फिट दिखते हैं साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू, जानें उनका फिटनेस रूटीन
लंज एक्सरसाइज करने का सही तरीका
- इस एक्सरसाइज को करना बेहद आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले फर्श पर सीधे खड़े होना है।
- इसके लिए आपको किसी बॉक्स या फिर सपोर्ट की आवश्यकता होती है।
- अब अपने बाएं पैर को आगे की ओर बढ़ाएं और दाएं पैर को घुटने को हल्का मोड़कर जमीन पर रखें।
- अब आपको एक पैर आगे बढ़ाना है और एक पैर को पीछे की ओर रखना है।
- इस एक्सरसाइज का लाभ उठाने के लिए आपको इसके कम से कम 15 से 20 सेट लगाने हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version