When And For How Long Should One Walk During Winters: रोजाना सुबह-शाम वॉक करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे कई बीमारियों से बचाव होने के साथ शरीर हेल्दी रहता है। कई लोग रोजाना टहलने जाते हैं लेकिन सर्दियां आते ही या, तो कम जाते हैं या फिर बंद कर देते हैं। जिसका विपरीत असर स्वास्थ्य पर पड़ता है। बहुत से लोग सुबह और कई लोग शाम को वॉक करते हैं। लेकिन आपको बता दें, सुबह में वॉक करने से मेटाबोलिज्म तेज होता है, हार्ट हेल्दी रहता है, मेमोरी भी बढ़ती है और वजन कंट्रोल में रहता हैं। लेकिन सर्दी में ठंड के कारण बहुत से लोग सुबह वॉक पर नहीं जा पाते है या जाते हैं, तो उन्हें पता नहीं होता है कि सर्दी में कितनी देर वॉक करनी चाहिए, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो। आज इस आर्टिकल में हम आपका बताएंगे सर्दी के मौसम में आपको कब और कितनी देर के लिए सैर पर जाना चाहिए। इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की नोएडा की योग एक्सपर्ट नितिका से।
सर्दी के मौसम में कब और कितनी देर तक वॉक करनी चाहिए
सर्दी में हेल्दी रहने के लिए सुबह या शाम को वॉक किया जा सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक रोजाना 10,000 कदम चलना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन अगर सर्दी में इतना चलना मुश्किल हो रहा हैं, तो सप्ताह में कम से कम पांच दिन आधे घंटे तक टहलने जाएं, इससे आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं।
सर्दियों में वॉक पर जाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- सर्दी में वॉक पर जाने से पहले शरीर को पूरी तरह ढक्कर ही घर से बाहर टहलने के लिए निकलना चाहिए। ऐसा करने से सर्दी की समस्या नहीं होगी।
- अगर आपको हृदय संबंधी समस्या, अस्थमा या निमोनिया है तो सुबह के समय टहलने न जाएं।
- सर्दी के मौसम में बुजुर्ग लोगों को पैदल चलने से बचना चाहिए।
- सर्दी के मौसम में वॉक करते समय अचानक से तेज न चलें बल्कि पहले धीरे-धीरे चलें फिर गति बढ़ा दें।
- ठंड के मौसम में आप सुबह 8.30 से 9.30 और शाम को 5 से 6 बजे के बीच वॉक करने जा सकते हैं।
- सर्दी में वॉक पर जाने से पहले गर्म कपड़े अवश्य पहनें। साथ ही कानों को अच्छे से कवर करें।
वॉक करने के फायदे
- नियमित वॉक करने से वजन कंट्रोल में रहता है।
- वॉक करने से तनाव का स्तर कम होता है और व्यक्ति खुश रहता है।
- बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हार्ट को हेल्दी रखने के लिए नियमित वॉक करें।
- वॉक करने से स्किन और बाल दोनों हेल्दी रहते हैं।
- डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए वॉक को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
सर्दी के मौसम में भी वॉक फिट रहने के लिए वॉक की जा सकती हैं। हालांकि, ध्यान रखें सर्दी में वॉक पर जाने से पहले कुछ सावधानियां जरूर बरतें।