Fri Sep 11, 2026 | 06:00 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

पीरियड्स से पहले और बाद में क्यों रहता है कमर दर्द? डॉक्टर से समझें इसके मुख्य कारण

पीरियड्स से पहले और बाद में कमर दर्द होने के पीछे मुख्य रूप से हार्मोनल बदलाव जिम्मेदार है। ऐसी स्थिति में आप क्या-क्या कर सकते हैं, जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

इस पेज पर:-


पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को कमर में दर्द की समस्या हो जाती है। इससे राहत के लिए वे गर्म पानी की सिकाई करती हैं या पेन किलर लेते हैं। इससे राहत पाना तब और आसान हो जाता है, जब पीरियड्स से पहले या बाद में कमर दर्द की असली वजह का पता हो।

वृंदावन स्थित Mumma's Blessing IVF और Birthing Paradise की मेडिकल डायरेक्टर, गायनेकोलॉजिस्ट और IVF स्पेशलिस्ट डॉ. शोभा गुप्ता स्पष्ट करती हैं, "पीरियड्स से पहले और बाद में कमर दर्द होने के पीछे हार्मोनल परिवर्तन मुख्य भूमिका निभाते हैं। इसकी वजह से सिर्फ कमर दर्द ही नहीं, बल्कि ब्लोटिंग और वाॅटर रिटेंशन जैसी समस्या भी हो जाती है।" आइए, इस लेख में पीरियड्स से पहले और बाद में होने वाले कमर दर्द के कारणों को विस्तार से समझते हैं।

पीरियड्स से पहले कमर दर्द होने के कारण

causes of back pain before and after periods 01 (3)

1. प्रोस्टाग्लैंडीन केमिकल

पीरियड्स के ठीक पहले शरीर में प्रोस्टाग्लैंडीन नाम का केमिकल रिलीज होता है। यह केमिकल गर्भाशय में सिकुड़न पैदा करता है। ऐसे में पेट दर्द और खिंचाव महसूस होने लगता है। विशेषकर कमर के निचले हिस्से तक दर्द फैल जाता है। StatPearls से भी पता चलता है कि पीरियड में कमर दर्द होने के पीछे प्रोस्टाग्लैंडीन भी जिम्मेदार है।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में चक्कर और कमजोरी क्यों महसूस होती है? जानें इसके पीछे की असल वजह

2. हार्मोन का उतार-चढ़ाव

पीरियड्स आने से पहले ही महिलाओं का शरीर इसके लिए तैयार हो रहा होता है। ऐसे में उनके शरीर में हार्मोनल बदलाव आने लगते हैं। खासकर, एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर अचानक कम हो जाता है, इससे शरीर की दर्द सहने की क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में मांसपेशियों और जोड़ों में अकड़न महसूस होने लगती है। इसका प्रभाव कमर पर भी पड़तार है।साल 2023 में International Journal of Molecular Sciences (IJMS) में प्रकाशित एक समीक्षा लेख के अनुसार, महिलाओं में एस्ट्रोजन में उतार-चढ़ाव दर्द की तीव्रता और संवेदनशीलता को बढ़ा सकता है।

3. पेट फूलना और पानी जमा होना

डाॅ. शोभा गुप्ता कहती हैं, "पीरियड्स से पहले महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि हार्मोनल बदलाव के कारण पेट फूलने लगता है और शरीर में वाॅटर रिटेंशन की दिक्कत भी हो जाती है। नतीजतन अंदरूनी सूजन कमर और पेल्विक की नसों पर दबाव डालती है, जिसे पीरियड्स से पहले ही कमर में दर्द होने लगता है।"

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान कमजोरी दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

4. पीएमएस (PMS)

पीरियड्स से पहले महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। जैसा कि हमने जिक्र किया है कि कुछ महिलाओं को शरीर में सूजन और वाॅटर रिटेंशन होने लगता है। कई बार जीवनशैली में किए गए बदलाव भी महिलाओं में कमर दर्द को बढ़ावा दे सकते हैं। वहीं, अगर किसी को पहले से ही कमर दर्द की शिकायत है, तो पीरियड्स से ठीक पहले उनका दर्द बढ़ जाता है।

पीरियड्स खत्म होने के बाद कमर दर्द के कारण

01 (3)

पीरियड्स के बाद कमर में हो रहे दर्द के पीछे कई तरह के कारक जिम्मेदार हो सकते हैं, जैसे-

1. ओव्यूलेशन होना

पीरियड्स खत्म होने के कुछ ही दिनों बाद ओव्यूलेशन के दौरान ओवरी (अंडाशय) से अंडा बाहर निकलता है। इस प्रक्रिया में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसे आसपास की नसों और मांसपेशियों पर खिंचाव महसूस होता है। नतीजतन, कमर के निचले हिस्से में दर्द होने लगता है।

2. एंडोमेट्रियोसिस

अगर किसी महिला को एंडोमेट्रियोसिस की समस्या है, तो उन्हें भी पीरियड्स के बाद कमर दर्द की समस्या होने लगती है। इस प्रक्रिया को डाॅ. शोभा गुप्ता समझाती हैं, "एंडोमेट्रियोसिस में गर्भाशय जैसी परत शरीर के बाहर उगने लगती है। इसके कारण ब्लीडिंग बंद होने के बाद भी कमर और पेल्विक हिस्से में लगातार दर्द होता रहता है और सूजन भी बनी रहती है।"

3. एडिनोमायोसिस

यह गर्भाशय से जुड़ी एक समस्या है। इसे आम भाषा में बच्चेदानी में सूजन भी कहा जाता है। डाॅ. शोभा बताती हैं, "जब कोई महिला एडिनोमायोसिस जैसी बीमारी से जूझ रही होती हैं, तो उन्हें भी पीरियड्स के बाद कमर दर्द की दिक्कत हो सकती है। इसकी वजह से हैवी ब्लीडिंग होती है, जिससे पीठ के निचले हिस्से और पेल्विक हिस्से में दबाव बनता है।"

4. यूटेराइन फाइब्रॉएड

पीरियड्स के बाद कमर दर्द का एक कारण यूटेराइन फाइब्रॉएड भी है। इसमें गर्भाशय में गैर-कैंसर वाली गांठें बन जाती हैं। ऐसे में आसपास की नसों और मांसपेशियों पर लगातार दबाव पड़ता है, जिससे कमर में लंबे समय तक भीना-भीना दर्द बना रहता है।

5. हार्मोनल और मांसपेशियों में खिंचाव

पीरियड्स के बाद भी हार्मोनल बदलाव का असर बना रहता है। इस वजह से पेल्विक की मांसपेशियां और नसें ढीली पड़ जाती हैं या उनमें खिंचाव आ जाता है। नतीजतन, कमर दर्द की समस्या बनी रहती है

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में कभी ज्यादा तो कभी कम ब्लीडिंग क्यों होती है? समझें कब है यह चिंता की बात

पीरियड्स से पहले और बाद में कमर दर्द को कम कैसे करें?

क्रम क्या करें? फायदे
1. सिकाई करें
  • NCBI के Bookshelf प्लेटफॉर्म पर InformedHealth.org द्वारा प्रकाशित एक स्वास्थ्य गाइड के अनुसार, पीरियड पेन को कम करने के गर्म रिलैक्सेशन तकनीक अपनाएं।
  • प्रभावित हिस्से की गर्म पानी से सिकाई कर सकते हैं।
  • 15 से 20 मिनट सिकाई करने से ब्लड फ्लो में सुधार होता है।
  • आप चाहें तो सिकाई के लिए गर्म पानी से शॉवर ले सकती हैं।
2.  स्ट्रेचिंग करें
  • स्ट्रेचिंग करने से भी दर्द में कमी आती है।
  • इसके लिए बालासान फायदेमंद हो सकता है।
  • आप 15-20 मिनट की वाॅक भी कर सकती हैं।
3.  हाइड्रेटेड रहें
  • दिन भर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  • इससे ब्लोटिंग कम होती है और शरीर में मौजूद तरल पदार्थ में भी कमी आती है।
4. डाइट सही रखें
  • पीरियड के पहले और बाद में हो रहे कमर दर्द से राहत के लिए अच्छी डाइट फॉलो करें।
  • एंटी इंफ्लेमेटरी फूड और मैग्नीशियम युक्त चीजों को डाइट में अधिक शामिल करें।
5. दवा लें
  • अगर आपकी समस्या कम नहीं हो रही है, तो डॉक्टर की सलाह पर ओवर द काउंटर दवा ली जा सकती है।

निष्कर्ष

कई महिलाओं को पीरियड्स के पहले और बाद में कमर दर्द की समस्या हो जाती है। अमूमन ऐसा हार्मोनल बदलाव के कारण होता है। वहीं, अगर किसी को फाइब्रॉएड जैसी समस्या है, तो उन्हें भी पीरियड्स के बाद कमर दर्द बढ़ सकता है। इससे निपटने के लिए जीवनशैली में जरूरी बदलाव करें। इसके बावजूद, शरीर में आराम न आए, तो बेहतर है कि आप डाॅक्टर से मिलें और अपना ट्रीटमेंट करवाएं। कई बार किसी मेडिकल कंडीशन की वजह से भी यह समस्या हो सकती है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या विटामिन डी या कैल्शियम की कमी से भी पीरियड्स में कमर दर्द बढ़ सकता है?

    हां, शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम की कमी से हड्डियों और मांसपेशियों की रिकवरी धीमी हो जाती है। ऐसे में पीरियड्स के दौरान होने वाला सामान्य कमर दर्द अधिक तीव्र हो जाता है।
  • क्या कॉपर टी लगवाने के बाद पीरियड्स में कमर दर्द की समस्या बढ़ सकती है?

    हां, कॉपर टी लगवाने के शुरुआती कुछ महीनों में पीरियड्स में कमर दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

Read Next

पीरियड्स में अचानक ब्लीडिंग कम होने के पीछे क्या हैं मुख्य कारण? जानिए कब होती है चिंता की बात

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 10, 2026 15:37 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content