Expert

गर्मी में योग क्यों करना चाहिए? जानें इसके फायदे

Benefits of Yoga in Hindi: सर्दी की तरह ही गर्मी के मौसम में भी योग जरूर करना चाहिए। जानें, गर्मी में योग करने के फायदे- 

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: May 07, 2023 07:00 IST
गर्मी में योग क्यों करना चाहिए? जानें इसके फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Benefits of Yoga in Summer: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए अधिकतर लोग योग करते हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में योग की प्रैक्टिस छोड़ देते हैं, जबकि गर्मियों में भी योग करना बहुत जरूरी होता है। नियमित योग करने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। योग करने से शरीर के अंगों की हेल्थ में सुधार होता है। साथ ही,  मांसपेशियों और हड्डियों का विकास भी होता है। योग करने से शरीर से पसीना निकलता है। ऐसे में अधिकतर लोगों को लगता है कि गर्मियों में योग नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर का तापमान बढ़ सकता है और घबराहट महसूस हो सकती है। योग करने से पसीना ज्यादा निकल सकता है और आप डिहाइड्रेट हो सकते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी फिट और हेल्दी रहने के लिए आपको गर्मी में भी योग जरूर करना चाहिए। तो आइए, अक्षर योग संस्थान के संस्थापक हिमालयन सिद्धा अक्षर से जानते हैं गर्मी में योग क्यों करना चाहिए और गर्मी में योग करने के फायदे-

गर्मी में योग क्यों करना चाहिए?- Reasons Why You Should Practice Yoga in Summer

विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाले

योग करने से शरीर से पसीना निकलता है, जिससे शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकलने लगते हैं। इससे आपके शरीर का तापमान बढ़ सकता है। लेकिन अगर आप गर्मी में नियमित रूप से योग करेंगे, तो इससे बाहर की गर्मी आपको ज्यादा परेशान नहीं करेगी। रोजाना योग करने से आप फिट और हेल्दी बने रह सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- रोजाना योग करने से शरीर, मन और मस्तिष्क को मिलते हैं ये 6 फायदे

yoga for summer

शरीर को कूल रखे

ज्यादातर योगासन शरीर के तापमान को बढ़ा देते हैं। लेकिन कुछ ऐसे योगासन भी हैं, जो शरीर को ठंडा करने में मदद करते हैं। शवासन और शीतली प्राणायाम करने से आपको ठंडक मिलेगी। इन योगासनों को करने से तंत्रिका तंत्र पर ठंडा प्रभाव पड़ता है। इससे नर्वस सिस्टम शांत होता है और आप रिलैक्स फील करते हैं। 

ऑक्सीजन का लेवल बढ़ाए

गर्मी के मौसम में लोगों को थकान और कमजोरी का अनुभव होने लगता है। वे थोड़ा-सा काम करने पर ही थक जाते हैं। लेकिन इस स्थिति में योग करना फायदेमंद हो सकता है। योग करने से शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ने लगता है। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और पसीने के जरिए विषाक्त पदार्थ बाहर निकलने लगते हैं।

तनाव दूर करे

गर्मियों में तनाव का स्तर बढ़ने लगता है। ऐसे में अगर आप रोजाना योग का अभ्यास करेंगे, तो इससे तनाव को दूर करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, योग करने से तंत्रिका तंत्र रिलैक्स होता है। मन और मस्तिष्क शांत होता है। इससे तनाव और चिंता का स्तर कम होने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें- मन की शांति और तनाव से मुक्ति के लिए करें 'रेस्टोरेटिव योग', एक्सपर्ट से जानें करने का तरीका

अच्छी नींद में मदद करे

अगर आपको गर्मी के मौसम में अच्छी नींद नहीं आती है, तो आप नियमित रूप से योग कर सकते हैं। योग करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे तनाव दूर होता है और आप अच्छा महसूस करते हैं। इससे रात को आपको अच्छी नींद आने में मदद मिल सकती है।

Disclaimer