Expert

International Yoga Day: रोजाना योग करने से शरीर, मन और मस्तिष्क को मिलते हैं ये 6 फायदे

International Yoga Day 2023 : स्वस्थ जीवन के लिए योग को जीवनशैली में शामिल करना जरूरी होता है। यह हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करता है। जानें योग के फायदे
  • SHARE
  • FOLLOW
International Yoga Day: रोजाना योग करने से शरीर, मन और मस्तिष्क को मिलते हैं ये 6 फायदे


International Yoga Day 2023: आजकल की बिजी लाइफस्टाइल की वजह से लोगों के पास योग और व्यायाम करने का समय नहीं है। लेकिन कोरोना काल में लोगों ने योग के महत्व को अच्छे से समझा है (Importance of Yoga)। इस दौरान लोग अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने और तनावमुक्त रहने के लिए योग का सहारा ले रहे हैं। अगर नियमित रूप से योग किया जाए, तो आप शारीरिक और मानसिक तौर से हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जाता है, इस मौके पर योगा एक्सपर्ट दीपक झा से जानें नियमित रूप से योग करने के फायदे और महत्व (Yoga Benefits and Importance)- 

योग मन और तन को संतुष्ट रखने में मदद करता है। एक योग करने वाला व्यक्ति योग न करने वाले व्यक्ति की तुलना में ज्यादा स्वस्थ और खुश रहता है। योग से आंतरिक खुशी मिलती है, आनंद की अनुभूति होती है और मन प्रसन्न रहता है। योग के दौरान ध्यान लगाया जाता है, जो शरीर और मस्तिष्क को मिलाने में मदद करता है।

yoga for mind

योग के फायदे और महत्व- Benefits and Importance of Yoga in Hindi

नियमित रूप से योग करने से शरीर, मन और आत्मा संतुष्ट रहती है (Yoga for Body, Mind and Soul)। आजकल ऑफिस, घर और रिश्तों की वजह से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं, उनमें तनाव रहता है जिससे वे धीरे-धीरे मानसिक बीमारियों से घिर जाते हैं। लेकिन ऐसे में योग का महत्व समझा जा सकता है, योग करने से आप सभी चीजों में संतुलन बनाने में कारगर हो सकते हैं। मन को शांत रखने के लिए योग से बढ़कर कुछ नहीं है।

1. मन और दिमाग शांत रहे- Yoga for Mind 

योग या योगासन करके आप अपने मन और दिमाग को शांत रख सकते हैं। इससे आप मानसिक रूप से एकदम स्वस्थ रह सकते हैं। दरअसल, योग करने से काफी अच्छी नींद आती है जिससे मन शांत रहता है। जिम या एक्सरसाइज से आप शारीरिक रूप से फिट रह सकते हैं, लेकिन योग यानी ध्यान आपको मानसिक सुकून भी देता है। स्वस्थ मन और मस्तिष्क के लिए रोजाना योग का अभ्यास करें।

इसे भी पढ़ें - पित्त दोष को शांत करने के लिए रोज करें ये 3 योगासन

2. बीमारियों से करे बचाव- Protect Against Diseases

योग शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से योग करने से बीमारियां आस-पास नहीं भटकती है। योग करने वाला व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है। योगाभ्यास रोगों से मुक्ति दिलाने में मदद करता है। योग गंभीर से गंभीर बीमारियों से हमारा बचाव करने में मददगार होता है। इतना ही नहीं अगर कोई व्यक्ति गंभीर बीमारी से पीड़ित है, तो योग उससे भी लड़ने की शक्ति देता है।

3. ऊर्जावान और तरोताजा रखे- Energetic and Fresh

रोज सुबह-सुबह के समय करना बेहद फायदेमंद होता है। सुबह योग करने से आप पूरे दिन ऊर्जावान रह सकते हैं। यह शरीर से आलस को दूर कर आपको तरोताजा रखने में भी मदद करता है। योग करने वाला व्यक्ति शारीरिक रूप से सक्रिय रहता है, वह तनावमुक्त रहता है और हमेशा खुश नजर आता है। योग व्यक्ति को प्रकृति के पास ले जाता है।

इसे भी पढ़ें :  International Yoga Day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इसका महत्व और इतिहास

yoga for flaxibility

4. शरीर को लचीला बनाए- Make Body Flexible

अगर आप रोज योग, प्राणायाम या व्यायाम करते हैं, तो इससे आपका शरीर लचीला बन सकता है। योग पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे सभी अंग सुचारू रूप से काम करते हैं। एक फ्लैक्सिबल बॉडी पाने की चाहत हर कोई रखता है, ऐसे में योग आपकी मदद कर सकता है।

5. फिट रहने में मददगार- Help to Stay Fit

आजकल लोग शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं रह पाते हैं, जिससे वे कई तरह की लाइफस्टाइल बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। इसमें मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज बेहद सामान्य हैं। अगर आप इन बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो रोग को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। यह खराब जीवनशैली से होने वाली बीमारियों से आपको बचाव करने में मदद करता है। इतना ही नहीं अगर आप इन बीमारियों से पीड़ित हैं, तो भी योग करने से आप काफी हद तक इन्हें नियंत्रण में रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - एनर्जी डाउन होने पर रोज सुबह खाली पेट करें ये 3 योगासन

6. तनाव कम करने में सहायक- Helpful in Reducing Stress

योग करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है, जिससे नींद अच्छी आती है और तनाव भी कम होता है। साथ ही यह व्यक्ति को बीमारियों से दूर और खुश रखता है, जिससे तनाव और अवसाद खुद ही कम हो जाता है। अगर आप इसका नियमित अभ्यास करते हैं, तो इससे धीरे-धीरे आपका तनाव दूर हो सकता है।

आप भी बीमारियों से मुक्त रहने के लिए अपनी जीवनशैली या दिनचर्या में योग को शामिल कर सकते हैं। योग आपको शारीरिक के साथ ही मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। शुरुआत में योग करने के लिए आप किसी योग गुरु की सलाह ले सकते हैं।

Read More Articles on Yoga in Hindi

Read Next

नसों की कमजोरी दूर करने के लिए रोज करें ये 4 योगासन, जानें फायदे और करने का तरीका

Disclaimer