रोजाना योग करने से सिर्फ शरीर नहीं, मस्तिष्क और आत्मा को भी मिलते हैं कई फायदे

नियमित रूप से योग करने से सेहत एकदम स्वस्थ रहती है। योग सेहत के साथ ही मस्तिष्क और आत्मा के लिए भी बहुत जरूरी होता है। जानें योग करने के फायदे
  • SHARE
  • FOLLOW
रोजाना योग करने से सिर्फ शरीर नहीं, मस्तिष्क और आत्मा को भी मिलते हैं कई फायदे


योग नई अवधारणा नहीं है, यह प्राचीन काल से ही प्रचलित है। लेकिन देश में कोरोना वायरस (Yoga in Corona Time) ने जब से दस्तक दी है, योग का काफी महत्व बढ़ गया है। योग न सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है, बल्कि यह मन और आत्मा को भी शांत, संतुष्ट करता (Yoga for Mind Body and Soul) है। योग एक दर्शन है जो स्वयं को चरम ब्रह्मांड के साथ जोड़ता है। योग कई आसनों, मुद्राओं और व्यायामों का एक संयोजन (Yoga is a Combination of Several Asanas, Postures and Exercises) है। जब यह एक हो जाता है, तो शरीर, आत्मा और मन को स्वस्थ रखता है। 

YOGA

योग को जीवन शैली में शामिल करने का अर्थ है स्वस्थ और अनुशासित जीवन। आमतौर पर योग में 8 चरण होते हैं, यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार धारणा, ध्यान और समाधि (Yama, Niyama, Asana, Pranayama, Pratyahara Dharana, Dhyana, and Samadhi)। ये 8 चरण पूर्ण समामेलन देते हैं और शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य बनाए रखते हैं। योग की सुंदरता ऐसी है कि कोई भी इसे अपने जीवन में कभी भी उपयोग कर सकता है और इसका लाभ उठा सकता है। इसे सभी उम्र के लोग आसानी से कर सकते हैं। किसी भी उम्र में योग की शुरुआत की जा सकती है, लेकिन अगर पहले से ही योग किया जाए तो आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। फिटनेस कोच हस्ती सिंह से जानते हैं स्वास्थ्य, मस्तिष्क और आत्मा के लिए योग के क्या फायदे हैं (Yoga Benefits for Mind Body and Soul)।

इसे भी पढ़ें - बाह्य प्राणायाम रोज करने से मिलते हैं ये 9 फायदे, जानें इसे करने का तरीका

योग के फायदे (Benefits of Yoga)

योग हमारे शरीर, मन और आत्मा के बीच एक सेतु का काम करता है और उन्हें बेहतर जीवन जीने के लिए जोड़ता है। आज के परिदृश्य में योग बहुत महत्वपूर्ण है। दुनिया महंगी दवाओं पर खर्च कर रही हैं, लेकिन योग करने वालों को बीमारियों से निजात मिल सकता है। योग के लिए किसी विशेष व्यवस्था की नहीं, बल्कि शांतिपूर्ण वातावरण की आवश्यकता होती है। 

  • अल्जाइमर और डिमेंशिया (Alzheimer's and Dementia) जैसी बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए योग काफी फायदेमंद होता है। 
  • चिंता, अवसाद और तनाव (Anxiety, Depression and Stress) को कम करने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए योग एक वरदान है। 
  • नकारात्मक विचारों (Negative Thoughts) को दूर करने और सकारात्मक विचारों (Positive Thoughts) को जगाने के लिए योग लाभकारी है। 
  • योग महिलाओं को गर्भ धारण (Conceive) करने में मदद करता है।

YOGA

  • यह तनाव को दूर करने का काम करता है और हार्मोन को आराम देने में मदद करता है। 
  • माइग्रेन, रीढ़ की हड्डी में दर्द और पेट दर्द जैसी बीमारियों को दूर करने में भी योग लाभकारी है। 
  • अनिद्रा की समस्या (Insomnia) में मदद करने के लिए योग सर्वोत्तम है।

इसे भी पढ़ें - धूम्रपान छोड़ने के लिए रोज करें ये 4 योगासन, जानें इन्हें करने का तरीका

  • योग करने से शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी (Flexibility) बढ़ती है। स्वस्थ रहने के लिए शरीर का फ्लैक्सिबल होना बहुत जरूरी है।
  • योग करने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत बनती हैं, जिससे चोट लगने का खतरा कम रहता है।
  • नियमित रूप से योग करने से दिमाग शांत होता है और मन को भी संतुष्टि मिलती है। योग आत्मा को संतुष्ट और शांत रखने में मदद करता है।

योग करने का सही समय (Right Time of Yoga)

योग आपको अपने अंतरात्मा से मिलाता है। इसका अभ्यास करने का कोई समय नहीं है, लेकिन जितना जल्दी योग को शामिल किया जाएगा, उतनी ही जल्दी परिणाम मिलते हैं। योग को सुबह के समय खाली पेट करना ज्यादा फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आपको सुबह योग करने का समय नहीं मिल पाता है, तो शाम को भी इसे किया जा सकता है। योग न सिर्फ आपको बीमारियों से मुक्त रखता है बल्कि इससे आपका मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। योग करने से सिर्फ शरीर ही नहीं बल्कि मस्तिष्क और आत्मा को भी कई फायदे मिलते हैं। नियमित रूप से योग करने से कई बीमारियों से निजात मिल सकता है। योग आपके मन और दिमाग को शांत करता है। योग के लिए आपको विशेष व्यवस्था की नहीं करनी होती है, इसके लिए सिर्फ एक शांतिपूर्ण वातावरण की जरूरत होती है।

Read More Articles on Yoga in Hindi

Read Next

बाह्य प्राणायाम रोज करने से मिलते हैं ये 9 फायदे, जानें इसे करने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version