पीएम मोदी ने दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम- Yoga For One Earth, One Health, जानें क्या कहती है यह थीम

पीएम मोदी ने योग रविवार को मन की बात कार्यक्रम में योग दिवस 2025 की थीम की घोषणा की। मोदी ने योग दिवस की थीम 'योगा फॉर बन अर्थ, वन हेल्थ' रखी है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पीएम मोदी ने दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम- Yoga For One Earth, One Health, जानें क्या कहती है यह थीम

International Yoga Day 2025 in Hindi: 21 जून को दुनियाभर में हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन जगह-जगह पर योग कैंप का आयोजन किया जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस दिवस का हिस्सा बन सकें। 21 जून को विश्व योग दिवस (International Yoga Day) को लेकर देशभर में तैयारियां चल रही हैं। पीएम मोदी ने योग रविवार को मन की बात कार्यक्रम में योग दिवस 2025 की थीम की घोषणा की। मोदी ने योग दिवस की थीम 'योगा फॉर बन अर्थ, वन हेल्थ' रखी है। इस साल यानि साल 2025 में देशभर में इसी थीम को लेकर योग दिवस मनाया जाएगा।

देश में पहली बार साल 2015 में योग दिवस मनाया गया था, जिसका प्रस्ताव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा रखा गया था। हर साल भी इस बार करोड़ों की संख्या में लोग देशभर के अलग-अलग राज्यों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। हर साल योग दिवस की थीम अलग-अलग होती है। आइए जानते है साल 2025 के योग दिवस की थीम के बारे में। (International Yoga Day Theme 2025 in Hindi) - 

साल 2025 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम

साल 2025 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम Yoga For One Earth, One Health" रखी गई है। इस थीम को आसान भाषा में समझें तो 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योगा' है। इसका मतलब है कि जिस तरह से पृथ्वी एक है ठीक उसी प्रकार से हमारा स्वास्थ्य भी एकमात्र है, जिसे हमें दुरुस्त रखने की जरूरत है।

इस थीम का मुख्य उद्देश्य है कि हमें हमारे स्वास्थ्य की देखभाल करनी चाहिए क्योंकि स्वास्थ्य एकमात्र ऐसी चीज है, जिसके सहारे आप अपना पूरा जीवन जीते हैं। योग करके सेहत को दुरुस्त रखा (Benefits of Yoga in Hindi) जा सकता है। इसलिए इस थीम की घोषणा कर प्रधानमंत्री ज्यादा से ज्यादा लोगों को योग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 10 साल हुए पूरे

पीएम मोदी की अगुवई में शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को 10 साल पूरे हो चुके हैं। साल 2015 में इस दिवस की शुरूआत हुई थी, जिसके बाद यह धीरे-धीरे करके देश-दुनिया में प्रचलित हो गया। इस बार 10 साल पूरे होने पर 11वें साल में इस दिवस को और जोर-शोर से मनाया जार रहा है। इस दिवस पर विशाखापटनम में 5 लाख लोग योग करके इस दिन को और बेहतर बनाएंगे। 

इसे भी पढ़ें - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले ऐसे बढ़ाएं शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी, एक्‍सपर्ट से जानें खुद को कैसे करें तैयार 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कैसे मनाया जाता है (How We Celebrate International Yoga Day)

हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए जगह-जगह पर कैंप लगाकर लोग योग करते हैं। इस दिन स्कूलों, हॉस्पिटल, कॉलेज और कॉरपोरेट ऑफेस में भी लोग बढ़-चढ़कर योग में हिस्सा लेते हैं। इस दिन लोग एक दूसरे को योग करने के लिए जागरूक करते हैं और इसे लेकर जगह-जगह पर अभियान भी चलाया जाता है। जो लोग अभियान में शामिल नहीं हो पाते हैं वे अपने घरों में बैठकर भी योग करते हैं। इस दिन प्रधानमंत्री से लेकर सभी बड़े नेता और सेलिब्रिटीज योग कार्यक्रम में शामिल होते हैं। 


योग के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ से पढ़े

बच्चों को योग सिखाने की सही उम्र | आंखों की थकान दूर करने के योग | योग करने से वजन कम | ऑफिस वर्कर्स के लिए बेस्ट योगासन


Read Next

Corona Case in India: देश में 24 घंटे में कोरोना से 11 की मौत, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 7400 के पार, जानें अपने राज्य का हाल

Disclaimer