Expert

International Yoga Day 2025: क्या योग करने से वाकई वजन कम होता है? जानें कौन से आसन हैं कारगर

International Yoga Day 2025 : आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण मोटापा एक गंभीर समस्या है। यहां जानिए, क्या योग करने से वजन कम होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
International Yoga Day 2025: क्या योग करने से वाकई वजन कम होता है? जानें कौन से आसन हैं कारगर


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है, इस दिन योग के महत्व को समझने और जीवन में अपनाने पर जोर दिया जाता है। आज के समय में जब खराब लाइफस्टाइल, अनियमित दिनचर्या और असंतुलित खानपान की वजह से मोटापा एक आम और गंभीर समस्या बन चुकी है, तब योग फिर से चर्चा में है। मोटापे से न केवल शरीर की बनावट पर असर पड़ता है, बल्कि यह डायबिटीज, हार्ट डिजीज, हाई बीपी और यहां तक कि डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारियों की जड़ बन सकता है। ऐसे में लोग वजन कम करने के लिए जिम जाते हैं, डाइटिंग करते हैं, सप्लीमेंट लेते हैं लेकिन कुछ लोग योग की ओर रुख करते हैं।

अब सवाल उठता है कि क्या योग करने से वजन कम होता है? क्या केवल आसनों और प्राणायाम से शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी कम की जा सकती है? इस लेख में उत्तम नगर में स्थित योग जंक्शन के योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम से जानिए, क्या योग करने से वजन कम होता है?

क्या योग करने से वजन कम होता है? - Does Doing yoga help in weight loss

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम बताते हैं कि योग केवल शारीरिक एक्सरसाइज नहीं है, बल्कि यह एक समग्र लाइफस्टाइल है जिसमें शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाता है। योग के जरिए शरीर की मांसपेशियों को मजबूत किया जाता है, पाचन तंत्र सुधरता है, और मेटाबॉलिज्म यानी चयापचय बढ़ता है। जब मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, तो शरीर कैलोरी तेजी से जलाता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, योग तनाव कम करता है। तनाव की वजह से शरीर में कोर्टिसोल नामक हार्मोन बढ़ता है जो मोटापा बढ़ाने में योगदान देता है। योग के नियमित अभ्यास से तनाव कंट्रोल में रहता है, जिससे मोटापे को रोकने में मदद मिलती है। वजन घटाने के लिए योग के कई आसन उपयोगी होते हैं। इन आसनों से न केवल कैलोरी बर्न होती है बल्कि शरीर की मांसपेशियां टोन होती हैं और फैट कम होता है।

इसे भी पढ़ें: International Yoga Day 2025: गर्मियों में आंखों की थकान से राहत देंगे ये योग अभ्यास

मोटापा कम करने के लिए सबसे अच्छा आसन कौन सा है? - Which asana is best for weight loss

1. त्रिकोणासन - Trikonasana

त्रिकोणासन पेट, कमर और टांगों की चर्बी कम करने में मदद करता है। यह आसन शरीर को मजबूत बनाता है और पाचन क्रिया भी बेहतर होती है।

2. भुजंगासन - Cobra Pose

भुजंगासन से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और पाचन तंत्र बेहतर होता है। यह आसन हार्ट को भी फायदा पहुंचाता है और शरीर का फैट जलाने में सहायक होता है।

इसे भी पढ़ें: गर्दन में दर्द की समस्या से रहते हैं परेशान तो ट्राई करें एक्सपर्ट के बताए ये 4 योगासन

3. सूर्य नमस्कार - Surya Namaskar

सूर्य नमस्कार में 12 आसनों का एक सेट होता है जो शरीर के लगभग सभी हिस्सों की मांसपेशियों को एक्टिव करता है। सूर्य नमस्कार करने से हार्ट हेल्थ बेहतर होती है, मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर की कैलोरी खपत बढ़ती है। रोजाना कम से कम 12-15 राउंड सूर्य नमस्कार करने से वजन घटाने में तेजी आती है।

4. धनुरासन - Bow Pose

धनुरासन शरीर की मांसपेशियों को खींचता है और फैट बर्न करता है। यह आसन पाचन तंत्र को भी एक्टिव करता है जिससे शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होता है।

International Yoga Day 2025

योग से वजन कम करने के फायदे

  • योग के माध्यम से वजन कम करना स्थायी होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह शरीर के अंदरूनी सिस्टम को सुधारता है।
  • तनाव घटाने से तनाव से होने वाले हार्मोन कम होते हैं, जो मोटापे को बढ़ाते हैं।
  • योग से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर लचीला बनता है।
  • योग से मानसिक स्थिति सुधरती है जिससे वजन घटाने का सफर आसान होता है।
  • योग से पाचन क्रिया बेहतर होती है और शरीर तेजी से कैलोरी बर्न करता है।

निष्कर्ष

योग वजन कम करने का एक प्राकृतिक, सुरक्षित और प्रभावी तरीका है। यह न केवल शरीर का फैट घटाता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करता है, जिससे वजन कंट्रोल आसान हो जाता है। यदि आप योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं और सही आसनों का अभ्यास करते हैं तो निश्चित रूप से आपको लाभ मिलेगा। सूर्य नमस्कार, त्रिकोणासन, भुजंगासन, नौकासन, कपालभाति प्राणायाम और धनुरासन जैसे योगासन वजन कम करने के लिए सबसे प्रभावी हैं।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • मोटापा क्यों बढ़ता है?

    मोटापा बढ़ने का मुख्य कारण असंतुलित लाइफस्टाइल, जंक फूड का सेवन, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और मानसिक तनाव है। जब हम जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेते हैं और उन्हें खर्च नहीं करते, तो शरीर में फैट जमा होने लगता है। हार्मोनल असंतुलन, नींद की कमी और कुछ दवाओं का सेवन भी मोटापे का कारण बन सकता है। आनुवंशिक कारण और उम्र बढ़ने के साथ मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ना भी इसकी वजह हो सकते हैं। 
  • मोटे लोगों के लिए कौन सा योग सबसे अच्छा है? 

    मोटे लोगों के लिए योग एक सुरक्षित और प्रभावी उपाय है वजन घटाने और फिटनेस बढ़ाने के लिए। विशेष रूप से त्रिकोणासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन, कपालभाति और अनुलोम-विलोम जैसे योगासन लाभकारी होते हैं। ये आसन शरीर की चर्बी कम करने, पाचन सुधारने और मेटाबॉलिज्म तेज करने में मदद करते हैं। शुरुआत में आसान योगासन और प्राणायाम से शुरुआत करना बेहतर होता है, फिर धीरे-धीरे कठिन आसनों की ओर बढ़ना चाहिए।
  • सुबह उठकर कौन सा व्यायाम करना चाहिए?

    सुबह उठकर हल्की और एनर्जेटिक एक्सरसाइज करना पूरे दिन के लिए फायदेमंद होता है। सूर्य नमस्कार एक संपूर्ण व्यायाम है जो शरीर को स्ट्रेच करता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है। इसके अलावा जॉगिंग, ब्रिस्क वॉक, स्किपिंग, पुश-अप्स, स्क्वैट्स और साइकलिंग जैसे व्यायाम भी अच्छे विकल्प हैं।

 

 

 

Read Next

International Yoga Day 2025: गर्मियों में आंखों की थकान से राहत देंगे ये योग अभ्यास

Disclaimer