Muscle Strain In Chest Symptoms In Hindi: छाती की मांसपेशियों में खिंचाव किसी को भी हो सकता है। हालांकि, यह कोई गंभीर समस्या नहीं है। इसके बावजूद, इसके कारणों के बारे में जान लेना आवश्यक है। छाती की मांसपेशियों में खिंचाव होने के पीछे कई तरह के कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। जैसे ओवर स्ट्रेचिंग करना, खुद को गलती से ज्यादा ट्विस्ट कर लेना या स्पोर्ट्स के दौरान चोट लगना। यही नहीं, कई बार रोजमर्रा के कामकाज के कारण भी छाती की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है। जैसे कोई भारी सामान उठा लेना और खराब पोस्चर। कभी-कभी तेज खांसी से भी इस तरह की दिक्कत देखी जाती है। बहरहाल, छाती की मांसपेशियों में खिंचाव होने पर इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। इसकी वजह से असुविधा बढ़ सकती है, जिससे रोजमर्रा के कामकाज करना भी मुश्किल हो जाता है। सवाल है, ऐसी स्थिति में क्या किया जाना चाहिए? छाती की मांसपेशियों में खिंचाव से रिकवरी के लिए हम यहां आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं। इस बारे में हमने शारदा हॉस्पिटल में वरिष्ठ सलाहकार-आंतरिक चिकित्सा डॉ. भूमेश त्यागी से बात की। साथ ही, जानेंगे इसके लक्षणों के बारे में-
छाती की मांसपेशियों में खिंचाव के लक्षण- Muscle Strain In Chest Symptoms In Hindi
मूवमेंट के दौरान दर्द का बढ़ना
छाती की मांसपेशियों में खिंचाव होने पर आपको मूवमेंट करने के दौरान दर्द का अहसास हो सकता है। ऐसा आपको अपर स्पाइन में महसूस हो सकता है। कभी-कभी सर्दी-जुकाम होने पर भी इस तरह की दिक्कत हो जाती है। लेकिन, अगर हर बार एक निश्चित मूवमेंट करने पर छाती की मांसपेशियों में खिंचाव में दर्द होने लगता है।
इसे भी पढ़ें: सीने में भारीपन महसूस होना हो सकता है इन 5 बीमारियों का संकेत, न करें अनदेखा
सांस लेने के दौरन दर्द का बढ़ना
छाती की मांसपेशियों में खिंचाव होने पर आपको सांस लेने के दौरान भी तकलीफ होने लगती है। ऐसा लगता है, जैसे सर्दी-जुकाम हुआ है। यहां तक कि खांसने, छींकने और गहरी सांस लेने के दौरान भी छाती की मांसपेशियों में खिंचाव होने के कारण असहजता बढ़ जाती है।
मांसपेशियों में ऐंठन होना
छाती की मांसपेशियों में खिंचाव होने पर सीने के अंदर दर्द का अहसास अधिक होने लगता है। कभी-कभी छाती की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सूजन आ जाती है, जिससे मांसपेशियों में ऐंठन होने लगती है।
इसे भी पढ़ें: सीने में होने वाला हर दर्द नहीं होता है हार्ट अटैक का संकेत, जानें इसके 5 अन्य कारण
छाती की मांसपेशियों में खिंचाव से कैसे करें बचाव- Muscle Strain In Chest Prevention Tips In Hindi
- छाती की मांसपेशियों में खिंचाव होने पर जरूरी है आप पर्याप्त रेस्ट करें। आप जितना रेस्ट करेंगे, सूजन और दर्द उतने कम होते रहेंगे। इसके अलावा, ध्यान रखें कि छाती की मांसपेशियों में खिंचाव होने पर ज्यादा फिजिकली एक्टिव न रहें। इससे दर्द और तकलीफ बढ़ सकती है।
- छाती की मांसपेशियों में खिंचाव होने पर दवा लेना न भूलें। हालांकि, खुद से कोई दवा न लें। इस बारे में डॉक्टर से बात करें। उनकी परामर्श की हुई दवा को समय पर लें। आराम मिलने लगेगा।
- छाती की मांसपेशियों में खिंचाव होने के कारण पर गौर करें। अगर मसल्स टियर, रप्चर या बोन डैमेज होने के कारण भी इस तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इस तरह की कंडीशन में कई बार सर्जरी की जरूरत होती है।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version