Chest Muscle Pain Home Remedies: छाती में जकड़न और दर्द की समस्या लोगों को अक्सर परेशान करती है। आमतौर इस तरह की समस्या तब होती जब आप किसी फिजिकल एक्टिविटी के दौरान आपकी मांसपेशियां अधिक यूज होती हैं। क्योंकि इसकी वजह से मांसपेशियों में सूजन और जकड़न हो जाती है, जो मांसपेशियों में दर्द का कारण बनती है। छाती का मांसपेशियों में दर्द होने पर लोगों को हल्के से मध्यम दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव, सूजन ऐंठन, सांस लेने में तकलीफ, आदि जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। जिसके कारण आपको सिर्फ सांस लेने पर ही नहीं, बल्कि सोते समय और कई अन्य शारीरिक गतिविधियों के दौरान छाती में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर किसी व्यक्ति को छाती में गंभीर दर्द होता है, तो ऐसे में डॉक्टर से परामर्श करने में ही समझदारी है।
हालांकि, हल्के से मध्यम दर्द होने पर आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से आसानी से राहत पा सकते हैं। बहुत से लोग अक्सर पूछते हैं कि सीने या छाती की मांसपेशियों में दर्द का इलाज (chhati ki maspeshiyo me dard ka ilaj) क्या है? इस लेख में हम आपको छाती की मांसपेशियों में दर्द के 5 उपाय (chhati ki maspeshiyo me dard ke upay) बता रहे हैं।
छाती की मांसपेशियों में दर्द के कारण- Chest Muscle Pain Causes
छाती की मांसपेशियों में दर्द के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। यह बहुत खेल-कूद, जिम, दुर्घटनाओं या अन्य स्थितियों में चोट के कारण हो सकता है, जिससे छाती की मांसपेशियों में खिंचाव आता है और तनाव बढ़ता है। साथ ही मांसपेशियों में सूजन और जकड़न भी होती है, जिनके कारण दर्द होता है। इसके अलावा गलत तरीके और उपकरणों के साथ फिजिकल एक्टिविटी या एक्सरसाइज करने से भी छाती की मांसपेशियों में दर्द होता है। एक्सरसाइज से पहले वार्मअप न करना, शरीर की मांसपेशियों में कम लचीलता है, साथ ही कुछ बीमारियों के कारण भी छाती की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है और दर्द का कारण बन सकती हैं।
इसे भी पढें: खांसी होने पर इस तरह लें भाप, गले में खराश और दर्द से भी मिलेगा आराम
छाती की मांसपेशियों में दर्द का घरेलू उपचार- Home Remedies For Chest Muscle Pain
1. आराम करें: कोई भी फिजिकल एक्टिविटी के बाद मांसपेशियों को आराम दें। अगर आप पहले से छाती के दर्द से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में फिजिकल एक्टिविटी करने से बचें।
2. बर्फ से सिकाई करें: अगर आप दर्द से प्रभावित हिस्से पर बर्फ या ठंडे आइस पैक लगाते हैं, तो इससे भी सूजन और जकड़न को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही दर्द में भी आराम मिलता है।
3. गर्म सिकाई करें: किसी हॉट बोतल या बैग की मदद से आप छाती की मांसपेशियों की सिकाई कर सकते हैं। हालांकि आप तवे को गैस पर गर्म करके, किसी कपड़े की मदद से भी सिकाई कर सकते हैं।
इसे भी पढें: गले में कफ जमने पर दिखाई देते हैं ये 7 लक्षण, जानें निकालने के आसान तरीके
4. पीठ के बल सोएं: सोते समय हमेशा ध्यान रखें की आपको छाती के बल या उस दर्द वाले एरिय की तरफ से करवट लेकर नहीं सोना है, इससे समस्या बढ़ सकती है। कोशिश करें की पीठ के बल सोएं और सोतो समय छाती ऊपर रखें।
5. स्ट्रेचिंग करें: भारी एक्सरसाइज करने बजाए, हल्की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज और योग का अभ्यास करें। इससे मांसपेशियों में लचीलापन और गतिशीलता बढ़ेगी। साथ ही दर्द में आराम मिलेगा।
All Image Source: Freepik