Side Effects of Applying Coconut Oil on Face: चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को दूर करने से लेकर चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए लोग नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं। नारियल तेल में मौजूद गुण और पोषक तत्व स्किन के लिए बहुत फायदेमंद भी माने जाते हैं। इसका इस्तेमाल स्किन से जुड़ी कई समस्याओं में बहुत फायदेमंद होता है। नारियल तेल में दरअसल फैटी एसिड, एंटी-बैक्टीरियल गुण, विटामिन ई, प्रोटीन, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। चेहरे पर नारियल तेल लगाने से स्किन को पर्याप्त पोषण मिलता है और दाग-धब्बों की समस्या में फायदा मिलता है। लेकिन बहुत ज्यादा नारियल तेल का इस्तेमाल आपकी स्किन के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। इसका बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने से पिंपल्स से लेकर एलर्जी तक कई समस्याएं होती हैं।
चेहरे पर नारियल तेल लगाने के नुकसान- Coconut Oil Side Effects on Face
नारियल तेल में विटामिन ई, फैटी एसिड और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल सीरम के तौर पर भी किया जाता है। लेकिन कुछ लोगों के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल नुकसानदायक भी हो सकता है। इसकी वजह से कुछ लोगों में एलर्जी की समस्या हो सकती है। चेहरे पर नारियल तेल लगाने के प्रमुख नुकसान इस तरह से हैं-
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में चेहरे पर निखार लाने के लिए इस्तेमाल करें किचन में मौजूद ये 5 चीजें
टॉप स्टोरीज़
1. ऑयली स्किन की समस्या
चेहरे पर बहुत ज्यादा नारियल तेल लगाने से आपकी स्किन पर ऑयल बढ़ जाता है। इसकी वजह से आपके स्किन पर धूल-मिट्टी भी आसानी से जमा होने लगती है। लंबे समय तक चेहरे पर नारियल तेल बहुत ज्यादा मात्रा में लगाने से आपकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली हो जाती है।
2. एलर्जी की समस्या
बहुत ज्यादा नारियल तेल का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन में एलर्जी की समस्या हो सकती है। नारियल तेल की तासीर गर्म होती है और गर्मी के मौसम में स्किन पर नारियल तेल का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने से आपकी स्किन खराब हो सकती है।
3. पिंपल्स की समस्या
चेहरे पर बहुत ज्यादा नारियल तेल लगाने से पिंपल्स की समस्या हो सकती है। नारियल तेल लगाने की वजह से चेहरे पर ऑयल और गंदगी जमा होने लगती है। इसकी वजह से आप मुहांसे और पिंपल्स की समस्या के शिकार हो सकते हैं।
4. फेसिअल हेयर
चेहरे पर बहुत ज्यादा नारियल तेल लगाने से आपके चेहरे पर बाल बढ़ने का खतरा हो सकता है। इसकी वजह से उगने वाले बाल हल्के नहीं बल्कि मोटे होने लगते हैं। ऐसे लोगों को चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल न करने की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों का स्किन केयर रूटीन कैसा होना चाहिए? जानें इस मौसम में त्वचा की देखभाल का सही तरीका
किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल नुकसानदायक होता है। चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल सर्दियों में संतुलित मात्रा में करने से कई फायदे मिलते हैं। लेकिन बहुत ज्यादा नारियल तेल लगाने से आपको ऊपर बताई गयी समस्याएं हो सकती हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)