Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Vandana Rajput , Antenatal and Postnatal Nutrition & Diabetes Educator

क्या बच्चों को दूध में कच्चा अंडा मिलाकर देना सही है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Side Effects Of Eating Raw Egg With Milk For Children: बच्चों के लिए दूध और अंडा दोनों खाना बहुत अच्छा होता है। हालांकि, कच्चे अंडे को दूध में मिक्स करके बच्चों को खाने के लिए नहीं देना चाहिए। ऐसा क्यों? जानें, इस लेख में।

Egg And Milk Together Is Good Or Bad: बच्चों की बेहतर ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है कि उन्हें हेल्दी खाना दिया जाए। वैसे भी बच्चों को वयस्कों की तुलना में अधिक भूख लगती है, क्योंकि उनकी ग्रोइंग एज होती है, शरीर बढ़ रहा होता है और टीनएज से हार्मोनल बदलाव भी शुरू हो जाते हैं। अगर उन्हें पोषक तत्व न मिले, तो उनकी ग्रोथ रुक सकती है। बहरहाल, कई पैरेंट्स बच्चों की अच्छी ग्रोथ के लिए उन्हें दूध के साथ अंडा खाने के लिए देते हैं। ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जो यह कहते हैं कि दूध और अंडा एकसाथ नहीं खाना चाहिए। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बच्चों को दूध में कच्चा अंडा मिलाकर देना सही होता है? आइए, जानते हैं इस बारे में नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में Consultant - Dietetics वंदना राजपूत क्या कहते हैं।

बच्चों को दूध में कच्चा अंडा मिलाकर देना सेफ है या नहीं?- Is It Safe To Eat Egg And Milk Together For Children

is it safe to eat egg and milk together for children 01 (9)

अंडा और दूध, दोनों अपनी-अपनी जगह ढेरों पोषक तत्वों से भरपूर हैं। इसलिए, इन्हें डाइट में शामिल करना हमेशा से ही अच्छा विकल्प होता है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या बच्चों को दूध के साथ कच्चा अंडा देना सही है? इस बारे में वंदना राजपूत का कहना है, "बच्चों को दूध में कच्चा अंडा मिक्स करके नहीं देना चाहिए। यह बहुत ही खराब फूड काॅम्बीनेशन है।" वंदना राजपूत आगे बताती हैं, "फूड का यह मिश्रण सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं, वयस्कों, प्रेग्नेंट महिलाओं और बुजुर्गों के लिए भी नुकसानदायक होता है।" NCBI में प्रकाशित एक रिपोर्ट कहती हैं, "कच्चे अंडे में साल्मोनेला बैक्टीरिया से दूषित हो सकता है। अगर कोई कच्चे अंडे में मौजूद साल्मोनेला का सेवन कर बैठता है, तो इसकी वजह से फूड पाॅइजनिंग, पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।" कहने का मतलब यह है कि बच्चों को दूध में कच्चा अंडा मिलाकर खाने के लिए न दें।

इसे भी पढ़ें: कच्चा अंडा दूध में मिलाकर पीने के 5 फायदे, जानें पहलवान और बॉडी बिल्डर्स क्यों पीते हैं दूध में अंडा

क्यों कच्चा अंडा बच्चों के लिए ज्यादा नुकसानदायक है?- Side Effects Of Raw Eggs For Children

साल्मोनेला बैक्टीरियाः कच्चे अंडे में साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया हो सकते हैं। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल सही नहीं होता है। इसकी वजह से बच्चों को डायरिया, बुखार और पेट में तीव्र दर्द हो सकता है।

पाचन संबंधी समस्याः कच्चा अंडा खाने से पेट खराब हो सकता है यानी पाचन संबंधी समस्या ट्रिगर हो सकती है। इसके अलावा, अंडे में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। इसीलिए, कच्चा अंडा खाने से उचे पचाना बच्चों के लिए मुश्किल हो जाता है।

इसे भी पढ़ें - कच्चा भोजन या पका भोजन: कौन सा खाना है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद और पौष्टिक? जानें डॉक्टर से

बच्चों को अंडा और दूध कैसे खिलाएं?

eggs for baby

अंडा और दूध दोनों ही स्वास्थ्य के लिए अच्छे विकल्प हैं। खासकर, बच्चों नियमित रूप से अंडा खाने और दूध पीने के लिए देना चाहिए। इसे बच्चों की डाइट में कैसे शामिल करें, इसके लिए अपनाएं यहां बताए गए टिप्स-

  1. बच्चों को पका हुआ अंडा ही खाने के लिए दें। उन्हें अंडे का आमलेट या अंडा उबालकर दें। अंडे की डिशेज भी बनाई जा सकती हैं।
  2. अंडे और दूध को मिक्स करके कस्टर्ड बना सकते हैं। बच्चों को कस्टर्ड खाना काफी पसंद होता है।
  3. बच्चों को दूध में ड्राई फ्रूट्स या नट्स मिक्स करके दें। यह बढ़ते बच्चों के लिए बहुत लाभकारी होता है। इससे उनके विकास पर पाॅजिटिव असर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: अंडा खाने के बाद दूध पीना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट की राय

निष्कर्ष

बच्चों को लिए हमेशा पके हुए अंडे ही खाने के लिए देने चाहिए। इसमें मौजूद पोषक तत्व बच्चों के लिए विकास के लिए लाभकारी माने जाते हैं। इसी तरह, दूध भी बच्चों की बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा होना चाहिए। हालांकि, पैरेंट्स को हमेशा दूध और अंडे के पोर्शन साइज को ध्यान रखना चाहिए। अगर बच्चा लैक्टाॅस इंटाॅलरेंट है, तो उसे दूध पीने के लिए न दें। इसी तरह, अगर उसे अंडे से एलर्जी है, तो अंडा खाना न दें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • कौन सा बेहतर है, कच्चा अंडा या उबला अंडा?

    आमतौर पर अंडे को कच्चा नहीं खाना चाहिए। कच्चा अंडा खाने से इसे पचाना मुश्किल हो जाता है। अगर आपकी पाचन क्षमता में कमजोर है, तब तो कच्चे अंड को अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा कभी न बनाएं। बहरहाल, आप अंडे को उबालकर या इसका आमलेट बनाकर खा सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार उबला अंडा सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • बच्चों को अंडे का सफेद भाग क्यों नहीं देना चाहिए?

    ऐसा नहीं है कि बच्चे अंडे का सफेद भाग नहीं खा सकते हैं। आमतौर अंडे के सफेद भाग में एलर्जी पैदा करने वाले प्रोटीन होते हैं। इसलिए, कुछ बच्चों के लिए इसे खाना नुकसानदायक हो जाता है।
  • क्या हम बच्चे को अंडा और दूध एक साथ दे सकते हैं?

    अगर आप बच्चा 6 महीने से काम उम्र का है, तो आप उसे अंडा खाने के लिए न दें। अगर बच्चे की उम्र 6 महीने से ज्यादा की है, तो आप उन्हें अंडे खिलाना शुरू कर सकते हैं। खैर, बच्चों के लिए अंडा और दूध दोनों खाना बहुत लाभकारी होता है। इससे उनके विकास में मदद मिलती है।

Read Next

क्या आप भी सर्दियों में बच्चे की नारियल तेल से मालिश करते हैं? एक्सपर्ट से जानें ये सेफ है या नहीं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 11, 2025 16:14 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 11, 2025 16:14 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Vandana Rajput

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content