Fri Sep 11, 2026 | 09:08 PM IST

Expert

अंडा खाने के बाद दूध पीना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट की राय

Can We Drink Milk After Eating Egg: अंडे के साथ और बाद में दूध के सेवन को लेकर कई गलत धारणाएं हैं, जानें अंडा खाने के बाद दूध पीना चाहिए कि नहीं।  

Can We Drink Milk After Eating Egg In Hindi: अंडे खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अंडे प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत में से एक हैं। साथ ही इनमें फोलेट, विटामिन B5, B12, B2 ,D, फास्फोरस, सेलेनियम जैसे जूरूरी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। रोजाना अंडे खाने से न सिर्फ आप शारीरिक  रूप से सेहतमंद रहते हैं, बल्कि यह आपके आपके त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अंडे के साथ या बाद में दूध के सेवन करने को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं, क्योंकि अंडे खाने के बाद दूध पीने को लेकर अलग-अलग धारणाएं हैं। बहुत से लोग दूध के साथ अंडे का सेवन बहुत फायदेमंद बताते हैं, वहीं कुछ लोगों का मानना है कि दूध के साथ अंडे खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। अंडा खाने के बाद दूध पीना चाहिए कि नहीं?, इसके बारे में जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशिन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको विस्तार से बता रहे हैं।

kya anda khane ke bad dudh pi sakte hain

क्या अंडे खाने के बाद दूध पी सकते हैं- kya anda khane ke bad dudh pi sakte hain

डायटीशियन गरिमा के अनुसार अंडे और दूध दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर फूड हैं। अंडे और दूध फिटनेस लवर्स का पसंदीदा फूड कॉम्बिनेशन है। दोनों ही हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, अमिनो एसिड्स और कैल्शियम से भरपूर होते हैं। जिससे यह मस्तिष्क के विकास और बेहतर ब्रेन फंक्शन में मदद करते हैं। आमतौर पर अंडे खाने के बाद दूध पीने से सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। बल्कि यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह इम्यूनिटी, हड्डियों, जोड़ों, मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ ही वजन प्रबंधन में भी बहुत सहायक है। यही कारण है कि ज्यादातर हेल्थ और फिटनेस एक्सपर्ट्स अंडे और दूध का सेवन करने की सलाह देते हैं।

इसे भी पढें: अश्वगंधा, दूध और शहद का करें एक साथ सेवन, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

क्या अंडा खाने के बाद दूध पीने के कुछ नुकसान भी हैं?

अंडे के साथ में या बाद में दूध पीने से सेहत को नुकसान पहुंचेगा या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप अंडे का सेवन किस तरह कर रह हैं। अगर आप दूध में कच्चा अंडा मिलाकर खा रहे हैं, तो इससे कुछ नुकसान देखने को मिल सकते हैं जैसे ब्लोटिंग, सूजन, बैचेनी, पेट दर्द यहां तक कि उल्टी-दस्त की समस्या भी। लेकिन दूध के साथ में अंडे को पकाकर खाना पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि, अगर किसी व्यक्ति को दोनों में से किसी भी फूड से एलर्जी है, तो इस स्थिति में भी यह कॉम्बिनेशन नुकसानदायक हो सकता है। आप उबले हुए या पके हुए अंडे खाने के बाद दूध का सेवन कर सकते हैं, लेकिन कच्चे अंडे के साथ में दूध का सेवन करने से बचें।

इसे भी पढें: शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ाते हैं ये 5 फूड कॉम्बिनेशन

अंडे खाने के कितने घंटे बाद दूध पीना चाहिए?

डायटीशियन गरिमा के अनुसार ऐसा कोई निश्चित समय नहीं है कि अंडे खाने के कितनी देर बाद आपको दूध का सेवन करना है। आप दोनों का साथ में भी सेवन कर सकते हैं। हां, अगर आपको अंडे खाने के बाद असहज महसूस हो रहा है, तो भले ही आप थोड़े समय बाद दूध का सेवन कर सकते हैं। आप दोनों साथ में और अलग-अलग दोनों तरह से खा सकते हैं।

All Image Source: Freepik.com

(With Inputs: Dietitian Garima Goyal, MS, RD, CDE, Founder- Dt. Garima Diet Clinic , Ludhiana, Punjab)

Read Next

बादाम, सौंफ, मिश्री का मिश्रण खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 26, 2022 00:00 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content