अंडे और दूध का सेवन एक साथ करने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, जानें जरूरी सावधानियां

अंडा और दूध का एक साथ सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन इसके कुछ साइड-इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
अंडे और दूध का सेवन एक साथ करने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, जानें जरूरी सावधानियां


दूध और अंडा एक ऐसा पौष्टिक आहार है, जिसका सेवन करने की सलाह लगभग हर एक डॉक्टर देते हैं। इसे अलग-अलग तो खाया ही जाता है, लेकिन कई लोग कच्चे अंडे को दूध के साथ खाना पसंद करते हैं। अंडा कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें आयरन, प्रोटीन, विटामिन ए और कैल्शियम जैसे तत्वों की प्रचुरता होती है। वहीं, दूध का सेवन हर व्यक्ति को करने की सलाह दी जाती है। यह बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में सहायक होता है। इतना ही नहीं, अंडा डायबिटीज और हृदय रोगियों के लिए फायदेमंद है। कच्चा अंडा और दूध का सेवन एक साथ करना फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ परिस्थितियों में कच्चा अंडा और दूध का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेय हो सकता है। कच्चे अंडे या फिर उबले हुए अंडे और दूध का सेवन एक साथ सेवन करने से  फूड पॉयजनिंग, उल्टी, दस्त और पेट खराब जैसी समस्याएं हो सकती हैं।  चलिए जानते हैं इस बारे में आखिर अंडा और दूध का एक साथ सेवन करने से स्वास्थ्य को क्या नुकसान होते हैं?

बैक्टीरिया फैलने के खतरा

अगर अंडा अच्छे से उबला नहीं है, तो इसे दूध के साथ न खाएं। दरअसल, कच्चे अंडे में साल्मोनेला नामक बैक्टीरिया होता है। ऐसे में जब आप दूध के साथ कच्चा अंडा लेते हैं, तो इससे पूरे शरीर में फैलने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इसलिए दूध के साथ हमेशा पूरी तरह उबले हुए अंडों का ही सेवन करें। इससे बैक्टीरिया फैलने का जोखिम कम होता है। 

इसे भी पढ़ें - क्या थायराइड रोगियों को नहीं खाना चाहिए फूलगोभी, पत्तागोभी और ब्रोकली? जानें डॉक्टर की राय

एलर्जी का शिकार

कुछ लोगों को अंडे में मौजूद हाई प्रोटीन से एलर्जी होती है। ऐसी स्थिति में जब आप दूध के साथ अंडा लेते हैं, तो इससे आपके सेहत को और अधिक नुकसान हो सकता है। अंडे से एलर्जी वाले लोग अगर दूध और अंडा का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे उल्टी, बुखार, सांस लेने में परेशानी और शरीर में सूजन जैसी समस्या हो सकती है। 

उल्टी की समस्या

अंडा फेंटकर दूध में डालने से दूध का स्वाद खराब हो जाता है। ऐसे में अगर आप स्वाद के प्रति संवेदनशील हैं, तो इसका सेवन करने से बचें। क्योंकि अगर आप एक साथ दूध और अंडा का सेवन करते हैं, तो इससे उल्टी और मितली जैसी परेशानी हो सकती है। इसके अलावा तले हुए अंडे और दूध का भी एक साथ सेवन करने से बचें। बिना डॉक्टर की सलाह के इस तरह का डाइट न लें।

शरीर में बायोटीन की कमी

अगर आप कच्चे अंडे औऱ दूध का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में बायोटिन की कमी हो सकती है। जिसकी वजह से आपको झड़ते वालों और स्किन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें - गर्मियों में लू से बचाता है सफेद प्याज, जानें इसके 8 फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका

गर्भवती महिला

गर्भवती महिलाओं को भी कच्चे अंडे और दूध के सेवन से बचना चाहिए। अगर आप इस तरह के आहार का सेवन करना चाहती हैं, तो एक बार डॉक्टर्स से संपर्क जरूर करें।

अंडा और दूध खाने से पहले बर्तें ये सावधानियां

  • कच्चे अंडे के साथ ना खाएं दूध
  • दूध और अंडा खाने से पहले डॉक्टर से जरूर लें सलाह
  • अंडे से होने वाली एलर्जी का टेस्ट जरूर कराएं।

कच्चा अंडा और दूध का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन अगर आप किसी विशेष परिस्थिति से जूझ रहे हैं, तो इस तरह के आहार का सेवन एक साथ करने से बचें। बिना डॉक्टर की राय के कच्चे अंडे और दूध का सेवन न करें।

Read more articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

पनीर और टोफू की तरह दिखने वाला टेम्पेह (Tempeh) भी होता है सेहत के लिए फायदेमंद, जानें इसे खाने के 7 फायदे

Disclaimer