Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Vandana Rajput , Antenatal and Postnatal Nutrition & Diabetes Educator

क्या बच्चों के लिए रोजाना चिकन खाना सेफ होता है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

Is Eating Chicken Daily For Children Good Or Bad: बच्चों के लिए रोज चिकन खाने के लिए नहीं देना चाहिए। इससे बच्चे की शरीर में प्रोटीन के अलावा अन्य पेषक तत्वों की कमी हो सकती है।

Is It Safe To Eat Chicken Daily For Children In Hindi: कई बच्चे चिकन बहुत चाव से खाना पसंद करते हैं। इसलिए, कई पैरेंट्स अपने बच्चों को रोजाना चिकन खिलाते हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो चिकन में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जैसे प्रोटीन, फैट आदि। यहां तक कि चिकन में आयरन, जिंक, विटामिन बी3 और बी6 भी पाया जाता है। इस लिहाज से देखा जाए, तो चिकन खाना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। हालांकि, यहां यह सवाल जरूर उठता है कि क्या बच्चों को रोजाना चिकन खिलाना सेफ होता है? कहीं रोज चिकन खाने से किसी तरह का नुकसान तो नहीं है? आइए, जानते हैं नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में Consultant - Dietetics वंदना राजपूत की राय। (Kya Roj Chicken Kha Sakte Hain)

क्या बच्चों के लिए रोजाना चिकन खाना सेफ होता है?- Is Eating Chicken Everyday Good For Children

is it safe to eat chicken daily for children 2 (3)

इसमें कोई दो राय नहीं है कि चिकन पोषक तत्वों से भरपूर है। यह लीन प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है। इसके बावजूद, बच्चों को चिकन रोजाना खिलाना सही नहीं होता है। चिकन को हमेशा बच्चों के बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाएं। उन्हें तरह-तरह की सब्जियां, फल और दालें खाने के लिए दें। बच्चों के विकास के लिए सभी तरह के पोषक तत्व उनके लिए आवश्यक होते हैं। हालांकि, एनसीबीआई की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि आप बच्चों को रोजाना चिकन खाने के लिए दे सकते हैं, लेकिन वह सही तरह से पका हुआ हो और उसकी डाइट में अन्य चीजें भी शामिल हों।

इसे भी पढ़ें: बच्चों को किस उम्र से खिला सकते हैं चिकन? जानें एक्सपर्ट की राय

बच्चों के लिए चिकन खाने के फायदे- Chicken Benefits For Children

is it safe to eat chicken daily for children 1 (9)

1. हाई क्वालिटी का प्रोटीनः चिकन में मौजूद प्रोटीन हाई क्वालिटी का होता है। इसमें सभी तरह के एमिनो एसिड पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से बच्चों के मसल्स बिल्डिंग में मदद मिलती है, हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर का सही तरह से विकास होता है। यहां तक कि चिकन खाने से बच्चों की इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।

2. पोषक तत्वों से भरपूरः चिकन में प्रोटीन ही नहीं, बल्कि कई अन्य तहर के पोषक तत्वों का भी अच्छा स्रोत है। इसमें जिंक, आयरन, विटामिन बी3, बी6 और बी12, सेलेनियम जैसे तमाम पोषक पाए जाते हैं। ये सभी पोषक बच्चों के विकास के लिए जरूरी हैं।

3. डेवेलपमेंट में जरूरीः बढ़ती उम्र में बच्चों के लिए हर तरह के पोषक तत्व जरूरी होते हैं। चिकन में मौजूद अलग-अलग पोषक तत्व बच्चों की डेवेलपमेंट में अहम भूमिका निभाते हैं। यहां तक कि चिकन खाने से बच्चों का ओवर ऑल विकास यानी मेंटल-फिजिकल विकास पर भी अच्छा असर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: चिकन, मटन या मछली: बच्चों को क्या खिलाना है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

बच्चों को रोज चिकन खिलाने के नुकसान- Chicken Side Effects For Children

  1. सिर्फ चिकन खिलाने से बच्चों को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते हैं।
  2. रोज चिकन खाने से बच्चों में एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस विकसित हो सकता है।
  3. ज्यादा मात्रा में चिकन खाने से बच्चों की किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है।
  4. अगर चिकन प्रॉपर तरीके से न पकाया जाए, तो ऐसे चिकन का सेवन करने से बच्चे की सेहत बिगड़ सकती है।

बच्चों को चिकन कैसे खिलाएं?

  1. बच्चों को एक सप्ताह में 1 से 2 बार चिकन खाने के लिए दे सकते हैं।
  2. चिकन को अच्छी तरह पकाने के बाद ही बच्चों को दें।
  3. बच्चों को एक बार में बहुत ज्यादा चिकन खाने के लिए न दें।

इसे भी पढ़ें: 1 हफ्ते में कितनी बार चिकन खाना चाहिए? डाइट एक्सपर्ट से जानें सही राय

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि बच्चे को चिकन खिलाना अच्छा होता है, लेकिन इसे रोज नहीं खाया जा सकता है। इससे बच्चों को सीमित पोषक तत्व मिलते हैं। इससे उनका मेंटल-फिजिकल डेवेलपमेंट बाधित हो सकता है। जाहिर है, यह कंडीशन सही नहीं है। बच्चों को सप्ताह में दो से तीन बार अच्छी तरह पका हुआ चिकन ही खाने के लिए दें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या रोज चिकन खाने से बच्चों में जल्दी प्यूबर्टी आ सकती है?

    विशेषज्ञों के अनुसार बिजनेस के उददेश्य से पाले गए चिकन में ग्रोथ हार्मोन्स और स्टेरॉयड का उपयोग किया जाता है। यदि बच्चे रोजाना इस तरह के चिकन का सेवन करते हैं, तो उनके शरीर में हार्मोनल असंतुलन हो सकता है, जिससे उनमें उम्र में प्यूबर्टी आ सकती है।
  • बच्चों को किस उम्र से चिकन खिलाना शुरू किया जा सकता है?

    आमतौर पर बच्चों को 6 महीने के बाद ठोस आहार दिया जाता है। इसका मतलब है कि आप अपने बच्चों को 6 महीने के बाद से अच्छी तरह उबालकर और मैश करके खिला सकते हैं। हालांकि, इसकी मात्रा सीमित रखें।
  • बच्चों के लिए चिकन का कौन सा हिस्सा सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है?

    बच्चों के लिए चिकन ब्रेस्ट सबसे अच्छा माना जाता है। यह ’लीन मीट’ है, जिसमें फैट कम और प्रोटीन सबसे ज्यादा होता है।

Read Next

बच्चों को कब्ज से राहत कैसे दिलाएं? डॉक्टर से जानें आसान और असरदार टिप्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 29, 2025 16:09 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 29, 2025 16:09 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 29, 2025 16:09 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Vandana Rajput

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content