-1767003762125.webp)
Is It Safe To Eat Chicken Daily For Children In Hindi: कई बच्चे चिकन बहुत चाव से खाना पसंद करते हैं। इसलिए, कई पैरेंट्स अपने बच्चों को रोजाना चिकन खिलाते हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो चिकन में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जैसे प्रोटीन, फैट आदि। यहां तक कि चिकन में आयरन, जिंक, विटामिन बी3 और बी6 भी पाया जाता है। इस लिहाज से देखा जाए, तो चिकन खाना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। हालांकि, यहां यह सवाल जरूर उठता है कि क्या बच्चों को रोजाना चिकन खिलाना सेफ होता है? कहीं रोज चिकन खाने से किसी तरह का नुकसान तो नहीं है? आइए, जानते हैं नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में Consultant - Dietetics वंदना राजपूत की राय। (Kya Roj Chicken Kha Sakte Hain)
इस पेज पर:-
क्या बच्चों के लिए रोजाना चिकन खाना सेफ होता है?- Is Eating Chicken Everyday Good For Children
-1767004528689.jpg)
इसमें कोई दो राय नहीं है कि चिकन पोषक तत्वों से भरपूर है। यह लीन प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है। इसके बावजूद, बच्चों को चिकन रोजाना खिलाना सही नहीं होता है। चिकन को हमेशा बच्चों के बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाएं। उन्हें तरह-तरह की सब्जियां, फल और दालें खाने के लिए दें। बच्चों के विकास के लिए सभी तरह के पोषक तत्व उनके लिए आवश्यक होते हैं। हालांकि, एनसीबीआई की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि आप बच्चों को रोजाना चिकन खाने के लिए दे सकते हैं, लेकिन वह सही तरह से पका हुआ हो और उसकी डाइट में अन्य चीजें भी शामिल हों।
इसे भी पढ़ें: बच्चों को किस उम्र से खिला सकते हैं चिकन? जानें एक्सपर्ट की राय
बच्चों के लिए चिकन खाने के फायदे- Chicken Benefits For Children
-1767004540514.jpg)
1. हाई क्वालिटी का प्रोटीनः चिकन में मौजूद प्रोटीन हाई क्वालिटी का होता है। इसमें सभी तरह के एमिनो एसिड पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से बच्चों के मसल्स बिल्डिंग में मदद मिलती है, हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर का सही तरह से विकास होता है। यहां तक कि चिकन खाने से बच्चों की इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।
2. पोषक तत्वों से भरपूरः चिकन में प्रोटीन ही नहीं, बल्कि कई अन्य तहर के पोषक तत्वों का भी अच्छा स्रोत है। इसमें जिंक, आयरन, विटामिन बी3, बी6 और बी12, सेलेनियम जैसे तमाम पोषक पाए जाते हैं। ये सभी पोषक बच्चों के विकास के लिए जरूरी हैं।
3. डेवेलपमेंट में जरूरीः बढ़ती उम्र में बच्चों के लिए हर तरह के पोषक तत्व जरूरी होते हैं। चिकन में मौजूद अलग-अलग पोषक तत्व बच्चों की डेवेलपमेंट में अहम भूमिका निभाते हैं। यहां तक कि चिकन खाने से बच्चों का ओवर ऑल विकास यानी मेंटल-फिजिकल विकास पर भी अच्छा असर पड़ता है।
इसे भी पढ़ें: चिकन, मटन या मछली: बच्चों को क्या खिलाना है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें
बच्चों को रोज चिकन खिलाने के नुकसान- Chicken Side Effects For Children
- सिर्फ चिकन खिलाने से बच्चों को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते हैं।
- रोज चिकन खाने से बच्चों में एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस विकसित हो सकता है।
- ज्यादा मात्रा में चिकन खाने से बच्चों की किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है।
- अगर चिकन प्रॉपर तरीके से न पकाया जाए, तो ऐसे चिकन का सेवन करने से बच्चे की सेहत बिगड़ सकती है।
बच्चों को चिकन कैसे खिलाएं?
- बच्चों को एक सप्ताह में 1 से 2 बार चिकन खाने के लिए दे सकते हैं।
- चिकन को अच्छी तरह पकाने के बाद ही बच्चों को दें।
- बच्चों को एक बार में बहुत ज्यादा चिकन खाने के लिए न दें।
इसे भी पढ़ें: 1 हफ्ते में कितनी बार चिकन खाना चाहिए? डाइट एक्सपर्ट से जानें सही राय
निष्कर्ष
कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि बच्चे को चिकन खिलाना अच्छा होता है, लेकिन इसे रोज नहीं खाया जा सकता है। इससे बच्चों को सीमित पोषक तत्व मिलते हैं। इससे उनका मेंटल-फिजिकल डेवेलपमेंट बाधित हो सकता है। जाहिर है, यह कंडीशन सही नहीं है। बच्चों को सप्ताह में दो से तीन बार अच्छी तरह पका हुआ चिकन ही खाने के लिए दें।
All Image Credit: Freepik
FAQ
क्या रोज चिकन खाने से बच्चों में जल्दी प्यूबर्टी आ सकती है?
विशेषज्ञों के अनुसार बिजनेस के उददेश्य से पाले गए चिकन में ग्रोथ हार्मोन्स और स्टेरॉयड का उपयोग किया जाता है। यदि बच्चे रोजाना इस तरह के चिकन का सेवन करते हैं, तो उनके शरीर में हार्मोनल असंतुलन हो सकता है, जिससे उनमें उम्र में प्यूबर्टी आ सकती है।बच्चों को किस उम्र से चिकन खिलाना शुरू किया जा सकता है?
आमतौर पर बच्चों को 6 महीने के बाद ठोस आहार दिया जाता है। इसका मतलब है कि आप अपने बच्चों को 6 महीने के बाद से अच्छी तरह उबालकर और मैश करके खिला सकते हैं। हालांकि, इसकी मात्रा सीमित रखें।बच्चों के लिए चिकन का कौन सा हिस्सा सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है?
बच्चों के लिए चिकन ब्रेस्ट सबसे अच्छा माना जाता है। यह ’लीन मीट’ है, जिसमें फैट कम और प्रोटीन सबसे ज्यादा होता है।
Read Next
अगर बच्चे की खांसी पर दवा असर न करे, तो पेरेंट्स क्या करें? अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 5 टिप्स
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Dec 29, 2025 16:09 IST
Modified By : Meera TagoreDec 29, 2025 16:09 IST
Published By : Meera Tagore
