Expert

हेल्दी रहने के लिए हर महिला को जरूर अपनानी चाहिए ये 6 आदतें, जानें एक्सपर्ट से

हेल्दी रहने के लिए हर महिला को कुछ आदतें जरूर अपनानी चाहिए। इस लेख में एक्सपर्ट से जानें इन आदतों के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
हेल्दी रहने के लिए हर महिला को जरूर अपनानी चाहिए ये 6 आदतें, जानें एक्सपर्ट से


फिट और हेल्दी बॉडी आखिर किसे नहीं चाहिए होती? अगर महिलाओं की बात की जाए, तो हर महिला चाहती है कि वो हमेशा फिट और एक्टिव रहे। फिट रहने के लिए डाइट और एक्सरसाइज दोनों पर ध्यान देना जरूरी है। लेकिन बिजी लाइफस्टाइल के कारण फिटनेस मेंटेन करना कुछ महिलाओं के लिए मुश्किल हो जाता है। ऐसे में वो वर्कआउट रूटीन को मेंटेन नहीं कर पाती हैं और न ही डाइट पर ज्यादा ध्यान दे पाती हैं। इसके कारण उनमें कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। लेकिन अगर लाइफस्टाइल में कुछ हेल्दी आदतें अपनाई जाए, तो फिटनेस मेंटेन रखना आसान हो सकता है। इस बारे में जानकारी देते हुए हॉलिस्टिक हेल्थ कोच और न्यूट्रिशनिस्ट निधि काकर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।

01 - 2024-12-11T185359.566

हेल्दी रहने के लिए हर महिला को जरूर अपनानी चाहिए ये आदतें- Healthy Habits That Every Women Must Adopted

रोज हलीम के बीज खाएं

अपनी डेली डाइट में हलीम के बीज जरूर शामिल करें। इनका सेवन आप गुनगुने पानी में भी कर सकते हैं। हलीम के बीज में आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे गुण होते हैं, जो हार्मोन्स को बैलेंस रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।

हिप-ऑपनिंग पॉज करें

सुबह उठकर हिप-ऑपनिंग योगा जरूर करें। इससे फ्लेक्सिबिलिटी मेंटेन रहती है और ओवरऑल सर्कुलेशन बेहतर होता है। अगर आप डेस्ट जॉब करती हैं या दिनभर बैठी रहती हैं, तो इन पॉज की प्रैक्टिस जरूर करें। इससे फिगर मेंटेन रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें- 40 की उम्र में फिट और हेल्दी रहने के लिए डेली रूटीन में अपनाएं ये 5 आदतें

नाश्ते में प्रोटीन एड करें

अपने दिन की शुरुआत प्रोटीन के साथ ही करें। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और फिटनेस मेंटेन रखने में मदद मिलती है। नाश्ते में प्रोटीन लेने से काफी देर तक भूख नहीं लगती है और डाइट मेंटेन रखना आसान होता है। इससे मसल मास भी बना रहता है, जो स्ट्रेंथ और हार्मोन हेल्थ के लिए जरूरी है।

अनुलोम-विलोम करें

फिजिकल हेल्थ के साथ मेंटल हेल्थ के लिए भी अनुलोम-विलोम करना फायदेमंद है। इससे नर्वस सिस्टम शांत रहता है और तनाव कम होता है। अनुलोम-विलोम करने से रेस्पिरेटरी सिस्टम भी ठीक रहता है। इससे बॉडी और ब्रेन के बीच बैलेंस बनाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें- ये 5 खराब आदतें पहुंचा सकती हैं बच्चों की सेहत को नुकसान, जरूर करवाएं बदलाव

सप्ताह में 3 बार स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें

महिलाओं के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करना बहुत जरूरी है। इससे बोन और मसल्स हेल्थ ठीक रहती है। यह मेटाबॉलिक हेल्थ को ठीक रखने में भी मदद करता है। इसलिए हर महिला को सप्ताह में 3 बार स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जरूर करनी चाहिए। यह उम्र के कारण कमजोर मसल्स को हेल्दी रखने में भी मददगार है।

हर मील के बाद वॉक जरूर करें

फिटनेस मेंटेन रखने और हेल्दी रहने के लिए हर मील के बाद वॉक करना जरूरी है। इससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहता है। इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसलिए खाने के बाद कुछ देर वॉक जरूर करें।

इन आदतों को अपनाकर आप भी खुद को फिट और हेल्दी रख सकती हैं। इनकी मदद से आपको किसी भी स्वास्थ्य समस्या को कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी।

Read Next

PCOS या PCOD से जूझ रही हैं तो डेली डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स

Disclaimer