Expert

वेट ट्रेनिंग के दौरान महिलाएं कितना वजन उठा सकती हैं? एक्सपर्ट से जानें

मसल्स को हेल्दी रखने के लिए महिलाओं के लिए भी वेट ट्रेनिंग करना जरूरी होता है। जानें ऐसे में महिला को कितना वजन उठाना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
वेट ट्रेनिंग के दौरान महिलाएं कितना वजन उठा सकती हैं? एक्सपर्ट से जानें


How Much Weight a Woman Can Lift: फिटनेस मेंटेन करने के लिए महिलाओं को स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने की सलाह दी जाती है। अगर महिला फैट लॉस कर रही है, तो मसल्स मास बनाए रखने के लिए वेट लॉस ट्रेनिंग जरूर करनी चाहिए। इससे कार्डियो के दौरान मसल्स लॉस नहीं होता है। वेट ट्रेनिंग करने से बॉडी को बैलेंस बनाने में मदद मिलती है। यह ट्रेनिंग एक्टिव और एनर्जेटिक रहने में भी मदद करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं वेट ट्रेनिंग के दौरान महिला को कितना वजन उठाना चाहिए? इस बारे में जानकारी देते हुए हॉलिस्टिक हेल्थ कोच और एक्सरसाइज फिजियोलॉजिस्ट कपिल कनोडिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये लेख में समझें इसका जवाब।

01 - 2025-01-09T074318.522

वेट ट्रेनिंग में महिलाएं कितना वजन उठा सकती हैं? How much can an average female lift?

एक्सपर्ट के मुताबिक यह पहले से तय नहीं होता है कि महिला को कितना वजन उठाना चाहिए। लेकिन वेट ट्रेनिंग में महिलाओं को कम वजन उठाने से शुरुआत करनी होती है। रेजिस्टेंस ट्रेनिंग के लिए प्रोग्रेसिव ओवरलोड प्रिंसिपल इस्तेमाल किया जाता है। मसल्स को लगातार चेलेंजिंग मोड में रखने के लिए यह प्रिंसिपल इस्तेमाल किया जाता है। इसमें अलग-अलग ट्रेनिंग सेशन पर काम किया जाता है। महिला को अपनी स्ट्रेंथ के मुताबिक वेट लिफ्ट करना होता है।

इसे भी पढ़ें- वेट ट्रेनिंग करने से वजन तेजी से घटता है? जानें इस एक्सरसाइज से जुड़े 3 जरूरी फैक्ट्स

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के दौरान महिलाओं को वेट किस तरह तय करना होता है?

वेट ट्रेनिंग प्रोग्रेसिव ओवरलोड प्रिंसिपल के मुताबिक ही काम करती हैं। यह तीन अलग-अलग ट्रेनिंग प्रोग्राम पर काम करती है। पहला स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जिसमें स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जिसमें रेपिटेशन रेंज 6 या उससे कम रखी जाती है। दूसरा हाइपरट्रॉफी ट्रेनिंग जिसमें रेपिटेशन रेंज 8 से 12 रखी जाती है। तीसरा एंड्यूरेंस ट्रेनिंग होती है इसमें रेपिटेशन रेंज 15 से 20 रखी जाती है।

अगर आप हाइपरट्रॉफी ट्रेनिंग कर रहे हैं और आपके लिए 8 रेपिटेशन भी मुश्किल हो रहा है। इसका मतलब है ये वेट आपके लिए ठीक नहीं है। वहीं, अगर आप इतना वेट लिफ्ट कर रहे हैं जिसमें आप 12 से ज्यादा रेपिटेशन कर पा रहे हैं, तो ये वेट आपके लिए हल्का है। हाइपरट्रॉफी ट्रेनिंग में आपको इतना वेट एड करना है कि आप कम से कम 8 रेपिटेशन कर पाएं। अगर आप 8 से ज्यादा रेपिटेशन कर पा रहे हैं, तो आपको जिम एक्सपर्ट की मदद से वेट बढ़ाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- वर्कआउट से पहले या बाद, कब करना चाहिए कार्डियो? जानें एक्सपर्ट से

महिलाओं के लिए वेट ट्रेनिंग के फायदे

  • वेट ट्रेनिंग करने से बोन डेंसिटी इंप्रूव होती है और इससे हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है।
  • वेट ट्रेनिंग करने से वेट मेंटेन रखने में मदद मिलती है। इससे मसल्स स्ट्रांग बनती हैं।
  • वेट ट्रेनिंग करने से क्रोनिक डिजीज जैसे कि हार्ट डिजीज, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है।
  • वेट और स्ट्रेंथ करने से मेंटल हेल्थ भी इंप्रूव होती है। इससे स्लीप साइकिल भी ठीक रहती है।
  • लेख में हमने जाना वेट और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में महिलाओं को कितना वजन उठाना चाहिए। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से बात करें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kapil Kanodia | Holistic Health Coach (@kapil.kanodia)

Read Next

पेट को स्वस्थ रखने के लिए रोज करें ये 4 एक्सरसाइज, सेलेब फिटनेस एक्सपर्ट से जानें फायदे

Disclaimer